रविवार, 27 दिसंबर 2020

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल महत्वपूर्ण बनेगी

2021 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को एक पूर्ण चंद्रग्रहण और एक पूर्ण सूर्यग्रहण समेत ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाएं निहारी जा सकेंगी। उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अगले साल की इन खगोलीय घटनाओं का सिलसिला 26 मई को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा। उन्होंने कहा, “नववर्ष का यह पहला ग्रहण सिक्किम को छोड़कर भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में दिखाई देगा जहां चंद्रोदय देश के दूसरे इलाकों के मुकाबले जल्दी होता है। इस खगोलीय घटना के वक्त चंद्रमा पृथ्वी की छाया से 101.6 प्रतिशत ढक जाएगा।” पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और अपने उपग्रह चंद्रमा को अपनी छाया से ढक लेती है। चंद्रमा इस स्थिति में पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाता है और उसपर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ पाती है। इस खगोलीय घटना के वक्त पृथ्वीवासियों को चंद्रमा रक्तिम आभा लिए दिखाई देता है। लिहाजा इसे “ब्लड मून” भी कहा जाता है।गुप्त ने भारतीय संदर्भ में की गई कालगणना के हवाले से बताया कि 10 जून को लगने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा। इस खगोलीय घटना के वक्त सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा। इस कारण पृथ्वीवासियों को सूर्य “रिंग ऑफ फायर” (आग का चमकदार छल्ला) के रूप में 94.3 प्रतिशत ढका। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ भागों में बेहद कम समय के लिए निहारा जा सकेगा। इस खगोलीय घटना के चरम पर चंद्रमा का 97.9 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका दिखाई देगा। तकरीबन दो सदी पुरानी वेधशाला के अधीक्षक ने बताया कि चार दिसंबर को लगने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि सौरमंडल का मुखिया सूर्य 103.6 प्रतिशत ढका नजर आएगा। हालांकि, वर्ष 2021 के इस अंतिम ग्रहण को भारत में नहीं निहारा जा सकेगा। समाप्ति की ओर बढ़ रहे वर्ष 2020 में दो सूर्यग्रहण और चार चंद्रग्रहण समेत ग्रहण के छह रोमांचक दृश्य देखे गए।

भविष्य में और भी दस्तक दे सकती है महामारी

राणा ओबराय 

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा है, कि भविष्य में और भी महामारी दस्तक दे सकती है। ऐसे में दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। घेब्रेयसस ने कहा कि पिछले 12 महीनों में दुनिया ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से पहले पिछले वसंत ऋतु में कई समीक्षाएं और रिपोर्टें आईं। जिसमें कहा गया था कि दुनिया इस तरह के संकट के लिए तैयार नहीं है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस अंतिम महामारी नहीं, मानव नहीं संभला तो… टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट अंतिम महामारी नहीं होगा और मानव स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास, जलवायु परिवर्तन और पशु कल्याण की चुनौतियों से निपटेेे बगैर सारे प्रयास ‘बेकार’ हैं। उन्होंने कहा, “सभी देशों को अपनी क्षमता के अनुसार इसकी तैयारी में लग जाना चाहिए। तैयारी का मतलब सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी नहीं है, बल्कि सभी जरुरी सरकारी और सामाजिक दृश्टिकोण को बढ़ावा देना है। इतिहास ने हमें बताया है कि यह आखिरी महामारी नहीं है और यह जीवन की सच्चाई है।”उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय के लिए, दुनिया ने आतंक और उपेक्षा के एक चक्र पर काम किया है। हम एक प्रकोप पर पैसा फेंकते हैं और जब यह खत्म हो जाता है, तो हम इसके बारे में भूल जाते हैं और अगले को रोकने के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। यह खतरनाक रूप से अदूरदर्शी और समझने में मुश्किल है। कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए थे। डब्लल्यूएचओ प्रमुख, ट्वीट कर दी सेहत की जानकारी – स्वास्थ्य तैयारियों के लिए विश्व तत्परता पर वैश्विक तैयारी निगरानी बोर्ड की सितंबर 2019 की पहली वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इसके कुछ महीने बाद दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला, जबकि इस रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया संभावित विनाशकारी महामारी के लिए तैयार नहीं है। टेड्रोस ने कहा, ‘इतिहास हमें बताता है कि यह अंतिम महामारी नहीं होगी, और महामारी जीवन का एक तथ्य है।’जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से आठ करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 17 लाख 50 हजार से ज्यादा मरीजों की इससे मौत हुई है।



हापुड़: नगर के लोगों ने एकता की मिसाल कायम की

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी

हापुड़। जनपद के त्यागी नगर में कॉलोनी के लोगों ने एकता की मिसाल कायम की है। त्यागी नगर के लोगों ने आपस में ही सहयोग राशि एकत्र कर पुलियो का निर्माण कराया है। कॉलोनी के लोगो का कहना है, कि वार्ड नंबर 35 त्यागी नगर की सभासद रेनू गर्ग से कॉलोनी के लोगों ने कई बार पुलियो के निर्माण के लिए कहा था। लेकिन वार्ड सभासद रेनू गर्ग ने पुलियो के निर्माण के लिए बार बार आनाकानी करती रही। तब जाकर कॉलोनी वासियों के सहयोग से आपसे में ही सहयोग राशि एकत्र कर पुलियो का निर्माण करा दिया गया। पुलियो के निर्माण से कॉलोनी वासियों में हर्ष का माहौल है। सहयोग देने वालो मे राकेश स्वामी,वीरेंद्र गर्ग,जगन मोहन गुप्ता,सुभाष गुप्ता,सिद्धार्थ स्वामी, अक्षत अग्रवाल,कैलाश त्यागी आदि लोग शामिल रहे।

पहल: महिला अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब

हल्द्वानी-डीएम की एक और बड़ी पहल , महिला अस्पताल में होगी आधुनिक पैथोलॉजी लैब की स्थापना
पंकज कपूर  
हल्द्वानी। जनस्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल के सकारात्मक पहल से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में शीघ्र होगी आधुनिक पैथोलाॅजी लैब की स्थापना। लैब स्थापना हेतु जिलाधिकारी श्री बंसल ने अवमुक्त किये 21 लाख रूपये, साथ ही सुचारू लैब संचालन हेतु 02 लैब टैक्निीशियन व 02 लैब अटैंडेन्ट की भी तैनाती की। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की अभिप्रेरणा से हो पा रहे हैं। जनस्वास्थ्य सम्बन्धी कार्य।
गौरतलब है। कि महिला चिकित्सालय की स्थापना से अब तक चिकित्सालय में लैब की स्थापना नही हुई थी। जिससे गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा को जांच हेतु बेस चिकित्सालय हल्द्वानी अथवा प्राइवेट लैब में जाना पडता था। जिससे मरीजों व निर्बल वर्ग की महिलाओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना करना पडता था। व समय तथा धन की भी हानि उठानी पडती थी। महिलाओ की इस परेशानी को देखते हुये जिलाधिकारी श्री बंसल के जहन में काफी समय से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में लैब स्थापना का विचार चल रहा था। मगर कोविड 19 के कारण थोडा समय लग गया।
जनस्वास्थ्य के प्रति गम्भीर एवं संजीदा जिलाधिकारी श्री बंसल की जिले मे तैनाती से ही आम गरीब व्यक्तियो को बेहतर स्वास्थ्य सेवायेें देने के लिए तत्पर रहे है। श्री बंसल का मानना है। कि चिकित्सालयों में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब हो तो निश्चित ही ओपीडी मे मरीजो की संख्या मे इजाफा होता है। तथा विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए मरीजो को इधर-उधर नही भटकना पडेगा। श्री बंसल ने चिकित्सालयो में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब स्थापना का बीडा उठाया है। उन्होने हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में पैथोलाॅजी लैब स्थापना करने से पूर्व भी संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी मे भी निरीक्षण के 20 दिन में आधुनिक लैबों की स्थापना की। जिससे इन चिकित्सालयों में ओपीडी मे आने वाले मरीजों की संख्या मे अप्रत्याशित वृद्वि हुई है।
महिला चिकित्सालय मे 02 लैब टैक्निशियन की तैनाती व उपकरण स्थापित कर दिये गये है। तकनीशियनों को ट्रेनिग भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व महिला चिकित्सालय सीएमएस को आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व पैथोलाॅजी लैब संचालित करने के निर्देश दिये साथ ही महिला चिकित्सालय की सीएमएस व स्टाफ को शीघ्र लैब स्थान चयन व उपकरण स्थापना हेतु बधाई भी दी।

आरसीपी सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरसीपी सिंह बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक में लिया गया फैसला
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। बैठक में खुद नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया । इसके बाद  आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया और उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। 
नीतीश बोले-हार की जिम्मेवारी लेता हूं
जेडीयू सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार चुनाव में पार्टी के हार की जिम्मेवारी लेते हैं। नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी होने के कारण वे पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं। पार्टी को आगे ले जाने के लिए जेडीयू को फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत है। फुल टाइम अध्यक्ष की पार्टी को बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी से पहले नंबर की पार्टी बना सकता है।
नीतीश की पसंद आरसीपी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं। वे संगठन महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं। लिहाजा उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है। नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव पर सभी ने हामी भरी और ये तय हो गया कि आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।
पटना में चल रही बैठक 
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में चल रही है। यह बैठक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है। इस बैठक में देश भर से जेडीयू के नेता नेता भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव लाया जायेगा और उसे मंजूर कराने की औपचारिकता निभायी जायेगी।

नये संक्रमित 18,732, रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत

भारत में कोरोना के 18,732 नए मामले, रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत
अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,732 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोगों के ठीक होने से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 279 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गई है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,78,690 है। जो कुल मामलों का 2.73 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 दिसंबर तक देशभर में 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है। जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच भी शामिल हैं।

भारत में निर्मित उत्पादों के यूज का संकल्प लें

नए साल में भारत में बने उत्पादों के इस्तेमाल का संकल्प लें मोदी
पालूराम  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से नए साल में भारत में और भारतीयों के पसीने’ से बने उत्पादों का दैनिक जीवन में उपयोग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया और निर्माताओं तथा उद्योग जगत से विश्वस्तरीय उत्पाद बनाना सुनिश्चित कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम आगे बढ़ाने को कहा।
आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ के 72वें संस्‍करण में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। यह इस साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम था। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2020 में चुनौतियां खूब आईं। संकट भी अनेक आए। कोरोना के कारण दुनिया में आपूर्ति श्रृंखला को लेकर अनेक बाधाएं भी आईं लेकिन हमने हर संकट से नए सबक लिए।
प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम के लिए सुझाव भेजने वाले नागरिकों के अनुभवों को जिक्र करते हुए कहा कि लोग अब भारत में बने उत्पादों की मांग कर रहे हैं। और यहां तक कि दुकानदार भी भारत में बने उत्पादों को बेचने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों की सोच में कितना बड़ा परिवर्तन आ रहा है। और वह भी एक साल के भीतर-भीतर। इस परिवर्तन को आंकना आसान नहीं है। अर्थशास्त्री भी इसे अपने पैमानों पर तौल नहीं सकते।
मोदी ने कहा कि हर नए साल में देशवासी कोई न कोई संकल्प लेते हैं। और इस बार भारत में बने उत्पादों का इस्तेमाल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से आग्रह करूंगा कि दिनभर इस्तेमाल होने वाली चीजों की आप एक सूची बनाएं। उन सभी चीजों की विवेचना करें और यह देखें कि अनजाने में कौन सी विदेश में बनी चीजों ने हमारे जीवन में प्रवेश कर लिया है। तथा एक प्रकार से हमें बंदी बना दिया है।
भारत में बने इनके विकल्पों का पता करें और यह भी तय करें कि आगे से भारत में बने, भारत के लोगों के पसीने से बने उत्पादों का हम इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लोगों ने मजबूत कदम आगे बढ़ाया है। और निर्माताओं तथा उद्योग जगत कक लिए जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट की सोच के साथ काम करने का उचित समय है।
उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल आज घर-घर में गूंज रहा है। ऐसे में अब, यह सुनिश्चित करने का समय है। कि, हमारे उत्पाद विश्वस्तरीय हों। जो भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। वो हम भारत में बनाकर दिखाएं। इसके लिए हमारे उद्यमी साथियों को आगे आना है। स्टार्टअप को भी आगे आना है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल की भावना को बनाए रखने, बचाए रखने और बढ़ाते ही रहने का देशवासियों से आह्वान किया।

गृह मंत्री ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

अमित शाह ने असम के कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मणिपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
शाह मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे। गृह मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में केवल तीन पुजारियों के साथ प्रवेश किया, जबकि सोनोवाल और सरमा ने द्वार के पास प्रतीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शाह ने मंदिर की ‘परिक्रमा’ भी की।
शुक्रवार की रात यहां पहुंचे शाह ने शनिवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में चार विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने निष्कासित कांग्रेस विधायकों अजंता नियोग और राजदीप गोआला से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने पुष्टि की कि वे भाजपा में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते राज्य भाजपा की कोर समिति के सदस्यों के साथ देर रात बैठक की। शाह मणिपुर में सात प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। जिनमें एक मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

लगातार 20वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, अब इन पर मिलेगा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 20वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट्स जस के तस बने हुए हैं, वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी में रविवार को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में बीते 3 अगस्त से रह रह कर डीजल के दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। पिछले 20 नवंबर से 12 किस्तों में रुक-रुककर डीजल के दाम में बढ़ोतरी ही हुई। इतने दिनों में डीजल 3.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल 90.34 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में आज पेट्रोल 85.19 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में आज पेट्रोल 86.51 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में आज पेट्रोल 83.67 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में आज पेट्रोल 81.89 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में आज पेट्रोल 83.59 रुपये प्रति लीटर है। पटना में आज पेट्रोल 86.25 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में डीजल का भाव 74.21 रुपये प्रति लीटर है।

संक्रमित सांता क्लॉस से संपर्क, 157 संक्रमित

गिफ्ट देने आया कोरोना संक्रमित सांता क्लॉज, 157 लोग हुए बीमार, 18 की मौत
बेल्जियम। एक केयर होम में कोरोना संक्रमित सांता क्लॉज के आने की वजह से वहां रहने वाले 121 लोग और 36 स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो गए। बाद में कोरोना संक्रमित होने वाले 18 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बेल्जियम की है। रिपोर्ट के मुताबिक दो हफ्ते पहले सांता क्लॉज अपने कुछ साथियों के साथ बेल्जियम के एन्टवर्प के केयर होम में पहुंचे थे। बाद में कोरोना के मामले बढ़ने पर सांता क्लॉज को ही सुपरस्प्रेडर करार दिया गया। 24 और 25 दिसंबर को केयर होम में रहने वाले पांच लोगों की मौत हुई। वहीं एक अन्य व्यक्ति को ऑक्सीजन पर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, केयर होम आने के तीन दिन बाद सांता क्लॉज खुद पॉजिटिव पाए गए थे। स्थानीय मेयर विम कीयर्स ने कहा कि केयर होम के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन भी मुश्किल भरे रहेंगे। शुरुआत में मेयर ने कहा कि सांता क्लॉज के केयर होम जाने के दौरान नियमों का पालन किया गया था। लेकिन बाद में उन्होंने तस्वीरों के आधार पर कहा कि नियमों का पालन नहीं हुआ। हालांकि, बेल्जियम के एक प्रमुख वायरोलॉजिस्ट मार्क वैन रैन्स्ट ने कहा है। कि उन्हें शक है। कि सांता क्लॉज की वजह से इतने बड़े पैमाने पर लोग संक्रमित हुए होंगे। उन्होंने केयर होम में खराब वेंटिलेशन को भी कोरोना फैलने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसाः कार और बस की टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल
बेंललुरू। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है। कि चित्रदुर्ग जिले के बीजी हल्ली के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक कार और बस में हुई भीषण टक्कर के बाद कार सवार 5 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। जबकि बस में सवार 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घयलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतकों की पूरी जानकारी नहीं मिली है कि वे कौन थे। और कहां जा रहे थे।

सच की आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार

सच की आवाज़ दबाना चाहती है भाजपा सरकार: लल्लू
संदीप मिश्र   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्य‍क्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर सच की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन को रोकने का आरोप लगाया।
लल्लू ने दावा किया कि कल ललितपुर में गिरफ्तारी के बाद मेरी रिहाई हुई, लेकिन पुलिस मुझे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर चली गई और जब मेरे लखनऊ न पहुंचने की बात ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी तो आनन-फानन में मुझे लखनऊ ले आई। रात को मैं दो बजे अपने आवास पर पहुंचा।
उन्होंने कहा कि मुझे आज झांसी जाना था। लेकिन मेरे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। और यह अलोकतांत्रिक सरकार दमन पर उतर गई है। हमारी आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि मैं ललितपुर से गायों की अस्थियां लेकर आया हूं और मैं अस्थि कलश चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में विसर्जित करके रहूंगा।
लल्लू ने दावा किया कि डालीबाग स्थित उनके घर के बाहर तीन ट्रक पीएसी लगाई गई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि (झांसी के) जिलाधिकारी का संदेश आया है। कि लल्लू को झांसी नहीं आने दिया जाए, इसलिए शांति-व्यवस्था के मद्देनज़र उनके घर के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है।
शांत कुमार ने यह भी कहा कि संभव है। कि सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस छतरपुर ले गई हो। लेकिन उन्हें रात में क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी लखनऊ छोड़कर वापस गये हैं। ललितपुर से चित्रकूट तक गाय बचाओ-किसान बचाओ’ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर पुलिस ने दैलवारा कस्बे के निकट अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया था। और शाम को इन सभी को रिहा कर दिया गया था।
शनिवार देर रात कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि पुलिस प्रदेश अध्यक्ष के स्थान (लोकेशन) के बारे में नहीं बता रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था। कि झांसी से लखनऊ लाने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। लल्लू ने रविवार को कहा कि बढ़ते दबाव के कारण पुलिस उन्हें लखनऊ ले आई।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...