रविवार, 6 दिसंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-112 (साल-02)
2. सोमवार, दिसंबर 07, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 07:03, सूर्यास्त 05:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       





शनिवार, 5 दिसंबर 2020

तुर्की ने फ्रांस-ऑस्ट्रिया को लताड़ लगाई

तुर्की ने मुस्लिमों को टार्गेट करने पर फ्रांस और ऑस्ट्रिया को लगाई लताड़


अंकारा/पेरिस/विएना। तुर्की के विदेश मंत्री ने गुरुवार को एक ऑनलाइन कांफ्रेस में कहा कि तुर्की वार्ता के माध्यम से यूरोपीय देशों के साथ सभी समस्याओं को हल करना चाहता है। इतालवी विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित छठे भूमध्य संवाद मंच में बोलते हुए उन्होने कहा कि तुर्की मौजूदा समस्याओं को हल करने के लिए फ्रांस या ऑस्ट्रिया के साथ बातचीत में शामिल होने के लिए तैयार है, उसने फ्रांसीसी और ऑस्ट्रियाई सरकारों द्वारा मुस्लिम समुदायों को लक्षित करने वाले हालिया विवादास्पद कदमों की आलोचना की। उन्होने कहा, “कुछ लोकलुभावनराजनेताओं ने अपने हितों के लिए इस्लाम को परिभाषित करने या व्याख्या करने की हिम्मत की, और यह अस्वीकार्य है,” उन्होंने कहा, “इस्लाम को फिर से परिभाषित करना किसी भी राजनेताओं का काम नहीं है। यह पवित्र कुरान में बहुत स्पष्ट है।” तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा, ऑस्ट्रियाई सरकार के फैसले को भी ‘राजनीतिक इस्लाम’ के रूप में वर्णित करने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने जोर दिया, “कोई राजनीतिक इस्लाम नहीं है। इस्लाम इस्लाम है, और इस्लाम का मतलब शांति है।” उन्होंने कहा, पैगंबर पर हमला करना, इस्लाम की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन जब हम यूरोप के किसी भी राजनेताओं की आलोचना करते हैं, तो यह अस्वीकार्य है। “जब यूरोप की बात आती है, तो वे यूरोपीय संघ की एकजुटता के लिए कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।”                            


भारत के खिलाफ सीरीज में एगर बाहर हुएं

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एशटन एगर के चोट लगने के बाद वह भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एगर की जगह स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन को टीम में शामिल किया है। लायन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले हैं। एगर के अलावा टीम के कप्तान एरॉन फिंच के अगले मैच में खेलने पर संशय कायम है। सीरीज में पहले मैच में हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं।                                               


जलवायु नीति के बनायें फैसलों का दबाव बना

ब्रिटेन की जलवायु नीति ने बनाया तमाम देशों पर सही फ़ैसले लेने का दबाव


लंदन। जलवायु को लेकर ब्रिटेन के ऊंचे लक्ष्‍यों के कारण दुनिया के बाकी देशों पर आगामी 12 दिसम्‍बर को आयोजित होने वाली क्‍लाइमेट एम्‍बीशन समिट से पहले जलवायु सम्‍बन्‍धी चुनौती के सामने उठ खड़े होने का दबाव बढ़ गया है। ब्रिटेन ने सही दिशा में आगे बढ़ने का मौका लपक लिया है। उम्मीद है कि इससे अन्य देशों को भी वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रखने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने प्रदूषणकारी तत्‍वों के उत्सर्जन में कटौती करने के ब्रिटेन के 2030 तक के लक्ष्य में उल्लेखनीय बढ़ोत्‍तरी करेंगे, ताकि अगले दशक में कार्बन मुक्ति के प्रयासों को तेज किया जा सके और अगले साल ग्लासगो में आयोजित होने जा रही सीओपी26 में जलवायु परिवर्तन से निपटने की दौड़ की वैश्विक अगुवाई को और मजबूत किया जा सके।
ब्रिटेन के पास 1990 के स्तरों के मुकाबले वर्ष 2030 तक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 61% तक की कटौती करने का लक्ष्य है और सरकार ने आज एक मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा कि इस लक्ष्य को कम से कम 68% तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अगले एक दशक में डीकार्बोनाइजेशन की दर में कम से कम 50% का इजाफा करना होगा।          

ब्राजील में बह रही हैं उल्टी गंगा, बजट नीचें

ब्रासीलिया। भले ही ब्राज़ील में अमेज़न वर्षावनों की कटाई 2008 के बाद से उच्चतम स्तर पर हो, लेकिन वहां के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को शायद इसकी परवाह नहीं। उन्होंने तो ब्राज़ील कांग्रेस को एक ड्राफ्ट बजट बिल भेजा है, जिसे यदि अनुमोदन मिल जाता है, तो वह इस कटाई के ख़िलाफ़ किसी भी कानून प्रवर्तन पहल की अनुमति नहीं देगा। और ये तब है जब ब्राज़ील दुनिया का5-वां सबसे बड़ा GHG (जीएचजी) एमिटर (उत्सर्जक) है। ख़ास बात ये है कि अन्य शीर्ष उत्सर्जकों के विपरीत,ब्राज़ील का उत्सर्जन मुख्य रूप से वनों की कटाई, कृषि और मवेशियों से होता है। ब्राजील के गैर सरकारी संगठनों के अनुसार, यदि सरकार के इस बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाती है, तो देश में वनों की कटाई और जल से लड़ने के लिए कोई वित्तीय संसाधन नहीं होंगे।               


अमेरिकी सेना की वापसी के आदेश दिएः ट्रंप


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 जनवरी तक सोमालिया से अमेरिकी सेना की वापसी के आदेश दिए हैं। ये जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई है। सोमालिया में अमेरिका के करीब 700 सैनिक मौजूद हैं जो अल-शबाब और इस्लामिक स्टेट जैसे कथित चरमपंथी संगठनों से लड़ाई में स्थानीय सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं।अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ कुछ सैनिक पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे। उन्हें सीमा पार अभियान की ख़ास अनुमति दी जाएगी।         



गरीब-कमजोर सरकारी सेवाओं से वांछित

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखर पुर ग्राम पंचायत के मजरा बाजापुर में एक महिला के घर के सामने दबंग जबरन निर्माण कर रहे हैं। महिला के घर के सामने दंबंगो के जबरन निर्माण की कई बार शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी महिला को न्याय नही मिला मंझनपुर कोतवाली में कई बार दबंगों के खिलाफ शिकायत किए जाने से बौखलाए दबंगों ने महिला व उसके परिवार को घर में घुस कर मार-पीट कर लहूलुहान कर दिया है।


राजकुमार 


                                                                  


तमंचा व बाइक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

तमंचा बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के टेवा पुलिस चौकी ने एक आरोपी को तमंचा और बाइक के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गश्त वाहन चेकिंग के दौरान नवोदय विद्यालय टेंवा के पास से चौकी इंचार्ज टेवा इन्द्रकांत यादव ने एक अभियुक्त राहुल पासी पुत्र राधेश्याम निवासी कोर्रो थाना मंझनपुर को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान उप निरीक्षक इन्द्रकान्त यादव चौकी प्रभारी टेंवा मय हमराह सिपाही जयसहाय,सिपाही शिवम सिंह सिपाही सुशील कुमार की मौजूदगी में अभियुक्तों को पकड़कर उसकी जामा तलाशी लेकर लिखा पढ़ी कर चालान कर दिया है।


राजकुमार                                   


कर्मचारी, अधिकारियों की उपस्थिति की स्थिति

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति की स्थिति


कौशाम्बी। सरकारी कार्यालयों से मोटा वेतन लेने के बाद अधिकारियो कर्मचारियों का गायब रहना इनकी आदत सी बन गई है। कई बार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भी अधीनस्थों की उपस्थिति की औचक जांच कर उन्हें कठोर चेतावनी दी, कि वह अपनी उपस्थिति की स्थिति को सुधार करें लेकिन अधिकारियों के आदेश के बाद भी लापरवाह कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो सका।बीते सप्ताह मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने पत्र संख्या 770 पीएस एम एस जारी कर प्रदेश के समस्त अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सचिव को निर्देशित किया कि अधिकारियों कर्मचारियों की समय से कार्यालय में उपस्थित सुनिश्चित हों। उनकी उपस्थिति की स्थलीय सत्यापन किए जाने का निर्देश भी मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है, कि अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव और सचिव प्रत्येक सप्ताह कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति की जांच कर उसकी सूचना और उस पर की गई कार्यवाही से शासन को अवगत कलाएं।


मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए औचक निरीक्षण के पत्र के बाद भी लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद खराब है। जिले के लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री निर्माण खंड से लेकर विकास भवन सहित विभिन्न विभागों में तमाम कर्मचारी कई कई दिन कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी ने भी औचक निरीक्षण कर कई कर्मचारियों से जवाब सवाल किया था लेकिन ड्यूटी से गायब रहने वाले इन कर्मचारियों अधिकारियों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों की तनिक परवाह है और मनमर्जी तरीके से वह ड्यूटी देना चाहते हैं। यही स्थिति विकास खंड कार्यालयों की है कई विकास खंड कार्यालय ऐसे हैं यहां कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते हैं। बिना ड्यूटी लिए इनको प्रत्येक महीने वेतन दिया जा रहे हैं। जिससे विभागाध्यक्ष  की भी भूमिका सवालों के घेरे में है। अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में सुधार ना होने के मामले में इनकी औचक जांच करने और अनुपस्थिति पाए जाने पर इन लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करना होगा तभी इनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सकती है।


राजकुमार 


उप निरीक्षक़ो के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया

उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में हुए बदलाव


कौशाम्बी। एसपी अभिनन्दन ने कानून व्यवस्था को बेहतरीन बनाये रखने हेतु जिले में चार निरीक्षक और सात उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षक तेगबहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच से प्रभारी यूपी 112 बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक राधेश्याम वर्मा को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एसपीटीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवर्तन के क्रम में बृजेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन्स से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक शम्भूदयाल मौर्या प्रभारी एसपीटीयू से प्रभारी कोरोना सेल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अभी तक उप निरीक्षक लखनलाल मिश्रा चौकी इंचार्ज बरियावा के पद पर तैनात थे अब उन्हें बरियावा से हटाकर थाना मोहब्बतपुर पइंसा थाने भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक नित्यानंद सोनी को थाना कोखराज से हटा कर चौकी इंचार्ज लोधौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक प्रभुनाथ सिंह पुलिस लाइन्स से चौकी इंचार्ज बरियावा की जिम्मेदारी दी गई अभी तक बरियावा चौकी इंचार्ज लखन लाल मिश्रा थे। उपनिरीक्षक सत्यराम सिंह यादव को सरायअकिल से थाना महेवाघाट भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक जयंत गुप्ता को पुलिस लाइन्स से थाना महेवाघाट में तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानांतरण के क्रम में उपनिरीक्षक राकेश राय को पुलिस लाइन्स से थाना कोखराज भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम मेंअवनीश पाठक को थाना मोहब्बतपुर पइंसा से थाना पिपरी में तैनाती दिए जाने के निर्देश पुलिस कार्यालय ने दिए हैं।


राजकुमार


हापुड़ की पुलिस का जनपद में पैदल मार्च

अतुल त्यागी


हापुड़। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ गढमुक्तेश्वर पवन कुमार कोतवाली प्रभारी गढमुक्तेश्वर मुकेश कुमार ने गढमुक्तेश्वर नगर में पैदल मार्च पास्ट किया।जनपद के गढमुक्तेश्वर नगर में हापुड एसपी नीरज कुमार जादौन ए एस पी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार एवं सुरक्षा बल की टीम ने नगर में पैदल गस्त किया। 6 दिसंबर को‌ लेकर हापुड प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए यह पैदल गस्त करते हूये गुरूद्वारा से प्रारंभ कर तहसील रोड होते हुए गढ नगर में की पैदल गस्त।


चोरी की घटना में 16 शातिर चोर गिरफ्तार

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


चोरी की घटना का खुलासा घटना में संलिप्त 16 शातिर चोर गिरफ्तार


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद पुलिस को 1 माह पूर्व एक स्कूल से चोरी के संबंध में कार्यवाही करते हुए चोरी के सामान सहित 16 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में 6 नवंबर को एक इंटर कॉलेज में अज्ञात चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश निर्देश पर बनाई गई स्वाट टीम के साथ टीम ने कार्रवाई करते हुए देर रात्रि में किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे 16 लोगों को थाना क्षेत्र के महमदपुर नहर की पुलिया से गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल कर ली तथा इनके कब्जे से चोरी किया गया। पंखे बैटरी इनवर्टर पिकअप बोलेरो एवं घटना में प्रयुक्त होने वाली एक छोटा हाथी के साथ साथ अवैध असला भी बरामद कर ली।
एक प्रेस वार्ता के दौरान हमारे जिला प्रभारी अतुल त्यागी से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार सहित चोरी का काफी सामान बरामद किया है, तथा पूछताछ में चोरों ने अभी तक जनपद में तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है। अन्य जनपद के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


 


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...