बुधवार, 2 दिसंबर 2020

कैदी गौ सेवा कर पापों का करेंगे प्रायश्चित

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अब गौ आश्रय स्थलों में गोवंश की देखभाल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जेल अधिकारियों ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि योजना को फिलहाल चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। बाराबंकी जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाले अन्य जिले उरई, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी जेलो को शामिल किया गया है।             


भाजपा विधायक ने दिया धक्का, गर्भपात

बुढ़ापे में भी बीजेपी विधायक सिद्दू सावदी को शर्म नहीं आई कि उन्होंने अपनी बेटी-बहु की उम्र की महिला के साथ ऐसी करतूत कि जिसका खामियाजा पार्टी की महिला नेता को अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खोकर उठाना पड़ा है.


बेंगलुरु। ये पूरा वाक्या कर्नाटक का है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पर सिद्दू सावदी पर महिला बीजेपी नेता को धक्का देने का आरोप लगा है। वहीं जिस महिला बीजेपी नेता को धक्का दिया गया, वह गर्भवती थी और धक्का देने के कारण उनके गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में अब पीड़ित बीजेपी नेता अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है।


बीजेपी नेता का नाम चांदनी नाईक बतायाजा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और उसके समर्थकों ने 9 नवंबर को चांदनी नाईक को धक्का दे दिया था। इस मामले का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।


बीजेपी के विधायक सिद्दू सावदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीजेपी पार्षद चांदनी नाईक के पति नागेश नाईक ने कहा है, ‘बीजेपी विधायक सिद्दू सावदी और उनके समर्थकों ने मेरी पत्नी को धक्का दिया, जो कि 3 महीने की गर्भवती थी। उसका अब गर्भपात हो गया है। हम इस मामले को कानूनी रूप से लड़ेंगे।                                


केनबराः वनडे में बनें सबसे तेज 12 हजारी

कैनबरा। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 12 साल से अधिक समय गुजार चुके भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 12 हजारी बन गए हैं और उन्होंने क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को तीसरे और अंतिम वनडे में अपनी 63 रन की पारी का 23वां रन बनाने के साथ यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। विराट ने पारियों और समय दोनों ही लिहाज से सचिन का रिकॉर्ड तोड़ डाला।               


सेक्टर में निकली 3 लाख नई नौकरियां

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने ई-कॉमर्स कंपनियों कंपनियों के लिए बढ़िया मौका साबित हुआ है। महामारी के चलते डिमांड में बढ़ोतरी से ई-कॉमर्स सेक्टर में 2.5 से 3 लाख तात्कालिक नौकरियां डिलिवरी और सप्लाई चेन में पैदा हुई है। स्टाफिंग फर्म टीमलीज के आंकड़ों के मुताबिक, फेस्टिव सीजन में भारत में 3 लाख तात्कालिक नौकरियों पैदा हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मई से दिवाली के बीच ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनी एमेजॉन इंडिया और अन्य ई-टेलर्स ने ने बड़ी संख्या में भर्तियां की हैं। इसके साथ ही थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स फर्म ने भी नई नौकरियां दी हैं। पिछले साल की तुलना ई-कॉमर्स कंपनियों ने 30 से 40 फीसदी ज्यादा हायरिंग की है।           


कोरोना: बिहार में 680 नए मरीज मिलें

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी किये गए अपडेट के अनुसार राज्य में 680 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक कोरोना के नए मरीजों की संख्या पटना जिले में है। जहाँ 233 नए मरीज मिले हैं।           


जमानत के बाद युवक ने लगाईं फांसी, मौत

रायपुर। राजधानी के मुजगहन क्षेत्र में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर डराने धमकाने के आरोप लगाएं हैं। इससे हताश होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि फेसबुक में कमेंट के कारण युवक को पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद युवक की जमानत हुई और युवक ने देर रात मुजगहन में अपने मामा के घर में फांसी लगा ली। फिलहाल युवक के मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है।                       


सीएम योगी ने लिस्टिंग का शुभारंभ किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुबंई स्थित बांबे स्टाक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम के 200 करोड़ रुपये मूल्य के म्युनिसिपल बॉण्ड की लिस्टिंग का शुभारम्भ किया। मुबंई के दो दिवसीय दौरे पर गये योगी ने सुबह सवा नौ बजे एक्सचेंज के सभागार में म्युनिसिपल बॉण्ड की लिस्टिंग बेल बजाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही लखनऊ नगर निगम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे उत्तर भारत का ऐसा पहला निकाय बन गया है जिसने म्यूनिसिपल बांड जारी किया है।                


मोदी के नामांकन के बाद बोले सीएम नीतिश

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए आज बतौर एनडीए प्रत्याशी सुशील मोदी ने अपना नामांकन दाखिल किया। पटना कमिश्नरी ऑफिस में राज्य सभा सीट के नामांकन के लिए सुशील मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर दोनो उपमुख्यमंत्री समेत एनडीए के बड़े नेता भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने बिहार की बहुत सेवा की है और आज उन्हें बधाई देने आए हैं।               


मसाला उद्योग एवं व्यापारिक लाभ

व्यस्त दिनचर्या में लोग पिसे हुए मसलों का अधिक उपयोग करते हैं। ऐसे में यह व्यवसाय अत्यंत लाभदायक हो सकता है। इस व्यवसाय में कम लागत में अधिक मुनाफ़ा है। इस व्यवसाय को आप अपनी लागत के अनुसार अपना व्यापार बड़ा या छोटा प्रारंभ कर पैसा कमा सकते हैं।                     


जैकलीन बॉलीवुड में उड़ा रहीं लोगों की नींद

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों बॉलीवुउ में लोगों की नींद उड़ा रही है। उन्होंने पूरी बाजी ही पलट कर रख दी है। लॉकडाउन के बाद जैकलीन ने दनादन इतने बड़े बैनर्स की फिल्में साइन कर ली कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की नींद उड़ गई।हाल ही में जैकलीन फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का हिस्सा बनी। यह फिल्म निमार्ता साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी 8वीं फिल्म है। अक्षय कुमार और कृति सेनॉन इस फिल्म का हिस्सा है। लंबे समय से कहा जा रहा था कि इस फिल्म के लिए एक और एक्ट्रेस की तलाश है और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस इस रोल को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही थीं, लेकिन बाजी जैकलीन के हाथ लगी।                     


श्रीलंका सरकार ने मंत्रालय का गठन किया

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, महामारी और कोविड रोकथाम मंत्रालय का गठन किया है।कोलंबो पेज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सांसद डॉ सुदर्शिनी फर्नांडोपुल्ले नये मंत्रालय की प्रभारी होंगी। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में कोरोना वायरस के अब तक 23,987 मामले सामने आये हैं तथा 17,500 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि करीब 6300 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं 118 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।                     


सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट


उन्नाव: सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल

उन्नाव। उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।                                  


सिर्फ 4.99 लाख में लॉन्च की धांंसू कार

नई दिल्ली। भारत में एसयूवी की बढ़ती डिमांड के चलते आज निसान इंडिया ने भारत में निसान मैग्न्नाइट (Nissan Magnite) को लॉन्च किया है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का लुक बेहद ही आकर्षक है। मैग्न्नाइट के माइलेज की बात करें तो 1.0 लीटर पेट्रोल मॉडल 18.75kmpl, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (MT) पर 20kmpl, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (CVT) पर 17.7kmpl माइलेज देने में सक्षम होगा। भारत में Nissan Magnite की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4,99,000 रखी गई है। निसान ने अपनी इस कार को इंट्रोडक्टरी कीमतों पर बाजार में उतारा है। इंट्रोडक्टरी प्राइस का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो 31 दिसंबर तक गाड़ी की बुकिंग करेंगे। इसके बाद निसान मैग्न्नाइट एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपए हो जाएगी।                               


मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेसियों ने मांगा न्याय

मुख्यमंत्री के विरोध कार्यक्रम में पुलिस बल का शिकार हुए पूर्व मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेसियों ने मांगा न्याय


रुद्रपुर। शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने पर पुलिस की लाठियों का शिकार हुए पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल के समर्थन में आज कई कांग्रेसियों ने एसएसपी दफ्तर में धरना दिया। कांग्रेसियों ने मांग की कि उक्त पुलिसकर्मी पर तत्काल रुप से कार्यवाही की जाये अन्यथा कांग्रेसियों का धरना उग्र रुप ले लेगा। कांग्रेसियों को धरना देने के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा धरनास्थल पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सोमवार तक बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मी पर उचित कार्यवाही देने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देंवेंद्र पींचा के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने अपना धरना खत्म किया और चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेसजन पुनः धरना देने को बाध्य होंगे।
बता दें बीती 21 नंवबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया था। जिस क्रम में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के क्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल द्वारा नैनीताल हाईवे पर मुख्यमंत्री का काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध किया जा रहा था कि उसी दौरान पुलिस द्वारा पूर्व मेयर प्रत्याशी के साथ अमानवीय व्यवहार किया व बल प्रयोग भी किया। जिसके बाद उक्त पुलिसकर्मी पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों द्वारा पुतला भी फूंका गया लेकिन उक्त पुलिसकर्मी पर कार्यवाही नहीं हुई। तदउपरांत प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज (बुधवार को) एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देकर कार्यवाही की मांग की। धरना देने के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने कांग्रेसियों से मिलकर सोमवार तक कार्यवाही का आश्वासन दिया।                 


पुलिसकर्मियों और अफसरों पर भड़के आइजी

इंदौर। इंदौर के आईजी योगेश देशमुख मंगलवार को एक्शन में नजर आए। आईजी पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि आईजी ने वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी को फटकार लगाई।             


24 घंटे में 36,604 नए मामले सामने आए

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में जालेवा कोरोना वायरस के 36 हजार 604 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 17 दिनों में पांचवीं बार 40 हजार से कम केस आए हैं. कल कोरोना से 501 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 93.94 प्रतिशत हो गई है।



स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गए हैं। वहीं अबतक एक लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 43 हजार 62 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या चार लाख 28 हजार 644 रह गई है। इसके साथ ही लगातार 21वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख से नीचे है।                                


महाराष्ट्र दौरे पर योगी, मनसे ने किया विरोध

लखनऊ। के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे का शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विरोध किया है।सीएम योगी,मुंबई में जिस पांच सितारा होटल में हैं,उसके बाद मनसे ने मराठी में पोस्टर लगाए,इस पोस्टर में नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर निशाना साधा गया।
मनसे ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें ठग कहा। मनसे ने अपने पोस्टर में लिखा है, ‘दादासाहेब फालके द्वारा बनाए गए फिल्मसिटी को युपी ले जाने का मुंगेरी लाल का सपने है।पोस्टर में यह भी लिखा है,’कहां राजा भोज,कहां गंगू तेली, कहां महाराष्ट्र का वैभव और कहां यूपी की दरिद्रता।
मनसे ने अपने पोस्टर में लिखा, ‘नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को यूपी ले जाने आया है ठग। हालांकि,बीएमसी ने यह पोस्टर हटा दिया है,इससे पहले शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सीएम योगी आदित्ययाथ का नाम लिए बिना कहा था, ‘दम हैं तो यहां के उद्योग को बाहर लेकर जाएं।                           


यूकेः सीएम ने महानुभवों को दायित्व सौंपे

पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न महानुभावों को दायित्व सौपें गये हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन रावत ने बताया कि शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक कपकोट (जिला बागेश्वर) को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, संजय सहगल, हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद्, राजपाल सिंह रावत देहरादून उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद्, गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद्, संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त ले.ज. (से.नि.) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार, मुख्यमंत्री , सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।


मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमो व जनहित में किये गये कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने की भी अपेक्षा की है।                               

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-108 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 03, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:55, सूर्यास्त 05:17।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                





पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...