रविवार, 22 नवंबर 2020

लोनी: धूमधाम से मनाया मुलायम का जन्मदिन

अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। मुलायम सिंह यादव शायद 2022 का विधानसभा चुनाव में आखिरी बार सक्रियता दिखा सकें। उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। फिर 2027 के चुनाव में उनकी उम्र 86 साल की हो जाएगी और तब उनसे राजनीतिक रूप से सक्रिय रह पाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। स्वाभाविक है कि मुलायम सत्ता से दूर अपने पुत्र अखिलेश को 2022 में फिर से यूपी का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते होंगे। लेकिन, मुलायम के इस सपने के सामने चुनौतियां चौतरफा मुंह बाए खड़ी हैं। आप कह सकते हैं कि चुनाव मैदान में ताल ठोंकना ही अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है। हां, यह सही है, लेकिन कोई चुनाव किसके लिए कितनी बड़ी चुनौती है, इसका अंदाजा एक नहीं, कई बातों से लगाया जाता है।              


बसंत को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई दी


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद/लोनी। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी को पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर राजेन्द्र बाल्मीकि जिला महामंत्री कपिल पांचाल प्रदेश महासचिव विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश व मंडल मंत्री डॉ रवीश शर्मा मंडल मंत्री जी के नेतृत्व में एवं अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी जी के निवास स्थान पर जाकर फूल माला व पगड़ी पहनाकर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बसंत त्यागी जी ने बताया हम सभी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व आदरणीय सुनील बंसल जी प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय स्वतंत्र देव जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय मोहित बेनीवाल जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते है। मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि. कपिल पांचाल मंडल मंत्री. डॉ रवीश शर्मा मंडल मंत्री.योगेन्द्र पांचाल मंडल उपाध्यक्ष.अंकुश पांचाल मंडल महामंत्री.सचिन जांगिड़.सुनील पांचाल.आकाश पांचाल.शिवा चौरसिया बूथ अध्यक्ष.आर्येंन्द्र शर्मा सेक्टर संयोजक.रामचन्द्र चौहान बूथ अध्यक्ष.कृष्ण त्यागी जिला मंत्री युवा मोर्चा.गगन भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।                             


गाजियाबाद में भू माफियाओं का आतंक कायम

रवि चौहान


गाजियाबाद। जनपद में भू माफियाओं का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है जनपद के अंदर लगातार देखने को मिल रहा है कि  जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में भू माफिया पूरी तरह से सक्रिय है और अपनी कार्रवाई को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।


 लोनी लोनी क्षेत्र के इकराम नगर टोली मोहल्ले में स्थित 400 वर्ग मीटर के प्लॉट पर भू माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया। प्लॉट के ऊपर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीड़ित रईसुद्दीन ने आरोप लगाया है कि यासीन नाम के एक भूमाफिया ने उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया है। जिसमें पहले भी उन्होंने लिखित में प्रशासन को शिकायत दी थी। लेकिन उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब देखना होगा कि  गाजियाबाद प्रशासन कब तक भू माफियाओं पर शिकंजा कसेगा ?                         


शिकंजाः जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने कसा शिकंजा, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्रतार


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने शनिवार रात को पुलवामा जिले के एक गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान निसार अहमद राठेर नामक जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। वह त्राल का रहने वाला है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने शनिवार को बिलाल अहमद चोपन और मुरसलीन बशीर शेख नामक जैश के दो ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया था।                                      


नगर पालिका में तीसरे दिन भी धरना जारी

नगर पालिका में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी


सितारगंज। रविवार को नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका बोर्ड ने अपनी अपनी बातें रखी धरने के आज तीसरे दिन ठेकेदार यूनियन ने धरने को पूर्ण समर्थन दिया कहा कि किसी भी स्तर पर धरने को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा चेयरमैन हरीश दुबे ने कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द ही आंदोलन की सुध नहीं ली तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिस पर भाजपा समर्थित सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि भूख हड़ताल से पहले नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। धरने पर पहुंचे पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका बोर्ड की मांगों पर प्रशासन अगर ध्यान नहीं देगा तो वह पहले तो सरकारी कार्यालयों में सफाई बंद करेंगे और फिर शहर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। सभी ने एक सुर में एसडीएम जगदीश कांडपाल का स्थानांतरण करने की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी मरगूब अंसारी, अकरम बेग, सचिन गंगवार, रहमत हुसैन, जहूर इस्लाम, राधेश्याम सागर, पंकज गहतोड़ी, जिलानी अंसारी, नितिन चौहान, लक्ष्मण सिंह राणा, पंकज रावत, नसीम मलिक, मोहम्मद आरिफ, दीपक चौहान, विक्की गुप्ता, शाहिद, सोनू बमराह, राजू हरियाणवी, दिल शेर, रमाशंकर आदि मौजूद थे।                                


लाइफ पार्टनर को मनाने के लिए अपनाएं तरीका

लाइफ पार्टनर को है मनाना तो ये खास तरीका अपनाना


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन में एक बेहद खास फैसला होता है। शादी के बाद पति-पत्नी की आपसी समझ और उनका एक-दूसरे के प्रति व्यवहार किसी भी वैवाहिक रिश्ते की सफलता या असफलता को तय करता है। हालांकि जब आप किसी खास के साथ रिश्ते में होते हैं। तो ऐसे में छोटे-मोटे झगड़े होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन झगड़ों की वजह से जब आपका पार्टनर आपसे रूठ जाए तो उसे मनाना भी जरूरी होता है। ताकि कोई भी झगड़ा आपके रिश्ते टूटने की वजह ना बन सके। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी आपसे जल्दी-जल्दी रूठता रहता है। तो आज हम आपको उसे मनाने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।
जानिए क्या है। वो तरीके
आप चाहें तो अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्यारी यादों का एक कोलाज बनवाकर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकती हैं। कोलाज में अपनी और अपने पार्टनर की पसंदीदा फोटोज को शामिल करें। इससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
अगर आपके पार्टनर को फूलों से प्यार है। तो आप फ्लावर बुके गिफ्ट कर सकती हैं। परफ्यूम, पर्स गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आपके पार्टनर को किसी चीज की जरूरत है। तो आप उन्हें उस चीज को गिफ्ट कर सकती हैं। जैसे अगर उन्हें मोबाइल या किसी दूसरी चीज की जरूरत हो तो आप उन्हें गिफ्ट दे सकती हैं।
आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने का सोच रही हैं। तो एक रोमांटिक डिनर प्लान कर सकती हैं। अगर इसके लिए आप रेस्टोरेंट ना जाना चाहें तो घर पर ही अपने पार्टनर की पसंदीदा डिशेज बनाएं। इसके अलावा आप चाहें तो केक कटिंग भी कर सकती हैं। अगर आप केक कटिंग का प्लान बनाएं तो केक पर कुछ लव कोट लिख दें।                                        


बिना मास्क पहने, लोगों के खिलाफ अभियान

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया टीएसआई वीर अभिमन्यु ने बगैर मास्क लगाए लोगो के खिलाफ अभियान ओर काटे चालान


ई रिक्शाओं के कागज ना पूरे होने पर दिखा रहे ट्रैफिक कार्यलय का रास्ता


टीएसआई वीर अभिमन्यु ने की सभी से अपील, बगैर मास्क लगाए ना निकले बाहर


तस्लीम बेनकाब
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर टीएसआई वीर अभिमन्यु व उनके अधीनस्थ ने बगैर मास्क लगाए लोगो के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ हैं। एक बाइक सवार स्वामी से 100 रुपये व दो सवारी जो बगैर मास्क लगाए चला रहे स्वामी से 250 तथा वही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन सवारियों से 500 रुपये जुर्माना, तथा वही देखने मे आ रहा है कि सड़कों पर फिर से ट्रैफिक का दबाव पहले की तरह बढ़ गया है। कोराना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अब बिना मास्क के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने अभियान शुरु कर दिया है। इसके आलावा टीएसआई वीर अभिमन्यु ने ऐसे ई.रिक्शाओ के खिलाफ भी अभियान छेड़ा हुआ जो  अपने वाहन के कागज़ पूरे नही किए हुए है।


इसी अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने अभीतक लगभग दो दर्जन से ज्यादा ई रिक्शा चेकिंग को दौरान पकड़कर ट्रैफिक कार्यलय में खड़ी की हुई है। इस अभियान से ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ हैं तथा जिनके कागज पूरे नही हैं। वह बारीक गलियों से निकल कर घर की ओर भाग गये हैं। लेकिन वही सूत्रों की माने तो कुछ ई रिक्शाओं के कागज पूरे होने के बावजूद भी उन्हें पकड़कर परेशान किया जा रहा है!शहर के हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने बिना मास्क पहने दो-पहिया, चार-पहिया वाहन चलाने वालो के लोगों का चालान काटा ओर उनसे भारी जुर्माना भी वसूला है। तथा वही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तीन सवारी बैठाने, यातायात संकेत कों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।                                       


उद्धव के हर फैसले का विरोध कर रही भाजपा

उद्धव सरकार के हर फैसले का विरोध कर रही भाजपा राउत


मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार के हर फैसले का सिर्फ विरोध कर रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में राज्य में पूजा स्थलों को खोले जाने को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई को जो लोग हिन्दुत्वसे जोड़ते हैं। वे जनता के दुश्मन हैं।
शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा बाजारों सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों को फिर से बंद किया जाएगा। ऐसा क्यों हुआ महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को सोचना चाहिए। वे महाराष्ट्र सरकार के हर फैसले का विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। राउत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने तो छठ पूजा की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन तक किया। उन्होंने कहा आपने भले ही बिहार चुनाव जीत लिया लेकिन मुंबई में रहने वाली बिहार की जनता को विवादों में घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। लाखों की संख्या में लोग समुद्र किनारे जुटते हैं। और महामारी के इस संक्रमण के दौर में यह अवैध है। उन्होंने कहा कि गुजरात हरियाणा और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने भी सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जबकि महाराष्ट्र में वह इसकी अनुमति मांग रही थी। उन्होंने आरोप लगाया भले ही लोगों की जान जाए, भाजपा राज्य सरकार के हर कदम का विरोध करना चाहती है।राउत ने कहा कि भाजपा यदि राज्य में एक और लॉकडाउन चाहती है। तो यह राज्य का दुर्भाग्य है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हिन्दुत्व के विचारक वी डी सावरकर कोभारत रत्न नहीं दे सके
वे दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलने की योजना बना रहे हैं।                                


शादी से किया मना, प्रेमी युगल ने खाया जहर

प्रेमीयुगल ने पिया ज़हर, दोनों परिवार के सदस्यों ने शादी से किया इनकार


हैदराबाद। सिद्दीपेट ग्रामीण मंडल के वेंकटापुर में दर्दनाक घटना घटी। कीटनाशक पीकर प्रेमीयुगल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया रहा।
बताया गया कि वेंकटापुर गांव की हरिका और आनंद के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेमसंबंध बना। उन्होंने शादी करने का निश्चय किया। परिवारों के बड़े-बुजुर्गों ने हरिका और आनंद की शादी से इनकार किया। इससे प्रेमीयुगल निराश हुआ। रविवार की शाम खेत में कुएं के निकट दोनों ने कीटनाशक पिया।
प्रेमीयुगल के कीटनाशक पीने की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के सदस्यों ने हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में भर्ती किया। कुछ देर बाद चिकित्सा के दौरान दोनों की मौत हो गई।                                


गौ संवर्धन, संरक्षण के लिए कमेटी का गठन

शिवराज सरकार की गौ कैबिनेट की पहली बैठक आज


भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक गाय कैबिनेट बनाने का फैसला किया है। गाय-मंत्रिमंडल में पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है। कि गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को यानी आज दोपहर 12 बजे, गौ अभयारण्य सलारिया आगर मालवा में होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा था कि राज्य में गौ रक्षा और संवर्धन के लिए कैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गाय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। इसकी पहली बैठक 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गोपाष्टमी पर गौ अभयारण्य आगर मालवा में होगी।                            


कई देशों में अंतिम दौर में वैक्सीन परीक्षण

कोरोना वैक्सीन को लेकर कई देशों में परीक्षण अंतिम दौर में


सरकार वैक्सीन स्टोरेज की तैयारियां को अन्तिम रूप देने में पूरी तन्मयता के साथ लग गई


अंबेडकर नगर। कोविड -19 वायरस को लेकर विश्व के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वैक्सीन को लेकर कई देशों में परीक्षण अंतिम दौर में हैं । देश के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण का दूसरा चक्र तेजी से पांव पसारने लगा है। इसी बीच आने वाले तीन से चार महीनों में कोरोना वैक्सीन आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार उसके स्टोरेज की तैयारियां को अन्तिम रूप देने में पूरी तन्मयता के साथ लग गई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रत्येक जिले में इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित समस्त नर्सिंग होमों, निजी अस्पतालों एवं पैथोलॉजी केन्द्रों से पूरा डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह डाटा 15 नवम्बर तक स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा देना था लेकिन बड़ी संख्या में अस्पताल एवं पैथोलॉजी केन्द्रों के संचालकों ने अभी तक अपना डाटा सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध नही कराया है। इसे गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी करने किया ।                                 


कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का संकट नहींः खुर्शीद

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का कोई संकट नहीं: खुर्शीद


पालूराम


नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की आलोचना किए जाने के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि पार्टी में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के लिए पार्टी में पूरे सहयोग को हर वह व्यक्ति देख सकता है, जो नेत्रहीन नहीं है। कांग्रेस में विचार रखने के लिए पर्याप्त मंच उपलब्ध है और पार्टी के बाहर विचार व्यक्त करने से इसे नुकसान पहुंचता है।
बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर सिब्बल और एक अन्य वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने जो कहा, वह उससे असहमत नहीं है, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए बाहर जाकर मीडिया और दुनिया को यह बताने की क्या आवश्यकता है कि हमें ऐसा करने की जरूरत है।
कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी रूप से आमंत्रित होने वाले खुर्शीद ने कहा कि हर बार विश्लेषण किया जाता है। इसे लेकर कोई झगड़ा नहीं है। इस बार भी यह किया जाएगा। ये सब लोग नेतृत्व का हिस्सा हैं। नेतृत्व इसकी उचित समीक्षा करेगा कि क्या गलती हुई, हम कैसे सुधार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में समय लग रहा है, तो इसके पीछे कोई उचित कारण होगा।
खुर्शीद ने कहा कि कोई कहीं नहीं गया है, सभी यहां हैं। केवल एक लेबल पर ही जोर क्यों है? आप इसी पर जोर क्यों दे रहे है? बहुजन समाज पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है, वामदलों का कोई अध्यक्ष नहीं है, केवल महासचिव है। हर पार्टी एक ही मॉडल का अनुसरण नहीं कर सकती।                                   


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...