शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

फिलीपींस का रक्षा व सामुद्रिक सहयोग

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत और फिलीपींस ने रक्षा और सामुद्रिक सहयोग, विशेष रूप से सैन्य प्रशक्षिण तथा रक्षा उपकरणों की खरीद, के क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी। द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-फिलीपीन संयुक्त आयोग की चौथी बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।               


सेनाओं के बीच 8वें दौर की बातचीत बेनतीजा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत और चीन की सेनाओं के बीच शुक्रवार को कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत हुई जिसका उद्देश्य पूर्वी लद्दाख के गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी का खाका खींचना था। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठवें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में, चुशुल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई।               


फैसलाः सरकारी कंपनियां होगी बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बीमार या लंबे समय से घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों को जल्द से जल्द बंद करने के लिए सरकार नई गाइडलाइंस ला सकती है। सीएनबीसी-आवाज को मिली जानकारी के मुताबिक इस गाइडलाइंस में जमीन बेचने की जिम्मेदारी एनबीसीसी जैसी एजेंसी को नहीं देने का प्रावधान किया जा सकता है। आपको बता दें कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद में एक लिखित उत्तर में उन्होंने बताया था कि कि नीति आयोग ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के लिए कुछ शर्तें तय की हैं। इसके आधार पर सरकार ने 2016 से 34 कंपनियों में रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी है।           


भारतीय श्रमिकों को सऊदी ने दिया तोहफा

रियाद। सऊदी अरब ने कामगारों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए विवादास्पद ‘कफाला प्रणाली’ को समाप्त कर दिया है।मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की,नई व्यवस्था मार्च 2021 से अमल में आ जाएगी।अब सऊदी अरब में काम करने वाले मजदूरों को अनुबंध खत्म कर नौकरी बदलने की इजाजत होगी,उन्होंने मजबूरी में कम वेतन पर काम नहीं करना होगा।


जल्द लागू होंगे सुधार


मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सरकार उन सभी प्रतिबंधों को हटाने जा रही है,जिनकी वजह से प्रवासी श्रमिकों को कम वेतन पर भी अपने नियोक्ता के साथ अनुबंध में बंधे रहना पड़ता था।नए श्रम सुधार सुधार मार्च 2021 में लागू होंगे,बता दें कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं,ऐसे में यह खबर उनके लिए ‘दिवाली गिफ्ट’ से कम नहीं है।                         


अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है लेकिन इन चुनाव में सबकी नजर भारतीय वोटरों और नेताओं पर खूब रही। इस चुनाव में भारतीयों का बोलबाला रहा। भले ही डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे निकलते दिख रहे हैं लेकिन इस बीच अमेरिका के कई राज्यों में हुए चुनावों में भारतवंशियों ने अपना परचम लहराया है। इन चुनावों में पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने जीत दर्ज की है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं कई सीटों पर भारतवंशी आगे चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विजयी उम्मीदवारों की संख्या दो दर्जन को पार कर सकती है।                 

संवैधानिक अधिकार बहाल होने तक लोग नहीं मरेंगे

श्रीनगर। पिछले एक साल से ज्यादा समय में पहली बार जम्मू में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय भावुक होकर फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती राज्य के लोगों का संवैधानिक अधिकार बहाल होने तक वह नहीं मरेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने भाजपा पर देश को गुमराह करने और जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख के लोगों से झूठे वादे करने के आरोप लगाए। गुपकर गठबंधन घोषणापत्र (पीएजीडी) की शनिवार को होने वाली बैठक के पहले शेर-ए-कश्मीर भवन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं से अब्दुल्ला ने कहा, अपने लोगों के अधिकार वापस लेने तक मैं नहीं मरूंगा। मैं यहां लोगों का काम करने के लिए हूं। जिस दिन मेरा काम खत्म हो जाएगा। मैं इस जहां से चला जाऊंगा।                 


सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर आए नजर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़: जसरूप नगर कॉलोनी के सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए


हापुड़। हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित जसरुप नगर कॉलोनी में भारी भीड़ के साथ लोगों ने जाम लगाया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर दिखे। इस जाम की वजह बताया गया एक मोबाइल टावर। जस रूप नगर में एक घर की छत पर मोबाइल टावर निर्माण को लेकर रोजाना विवाद होता रहता है। जस रूप नगर के निवासी इस टॉवर का विरोध करते हैं। वहां के निवासियों ने बताया की है टावर हम नहीं लगने देंगे। और इस टावर का हम विरोध करते हैं। तो रंजीत जिस के मकान में टावर का कार्य चल रहा है वह रोजाना गाली गलौज और धमकी देता है। जसरूप नगर प्रधान ने बताया कि रंजीत ने अनिल के घर में शराब के पव्वो का कट्टा रात में डाल दिया। और सुबह को इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कि अनिल शराब बेचने का काम करता है। सुबह में पुलिस आई और अनिल को गिरफ्तार करके ले गई जिसके बाद सभी जस रूप निवासी हापुर कोतवाली पहुंचे और सच्चाई बयान की               


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...