गुरुवार, 5 नवंबर 2020

मध्यप्रदेशः कर्ज लेने पर भड़के 'पटवारी'

भोपाल। भाजपा की सरकार के 9वी बार कर्ज लेने पर जीतू परतवारी ने काफी जोरदार हमला बोलै है। जीतू पटवारी ने हमला करते हुए बोला की मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसे की सीएम शिवराज 1 हजार करोड़ का क़र्ज़ फिर लिया है। जीतू पटवारी बोले की मैंने इसकी पड़ताल की तो पता चल की पिछले 7 महीने में नौ बार लोन लिया है, अब तक 10500 का लोन लिया है। पिछले 15 साल के इनके कार्यकाल की बात करो तो इन्होने 2 लाख 5 हजार 993 करोड़ का लोन लिया है। ऐसे में प्रदेश के हर नागरिक पर 34 हजार का  दिया है।                     


आधे चंद्रमा के मुंह वाले सांप ने हैरान किया

जानवरों के अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। वर्जीनिया वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के स्नेक आइडेंटिफिकेशन हॉटलाइन ने हाल ही में एक अजीब दिखने वाले सांप को देखा आधा चंद्रमा के आकार के सिर वाले सांंप को देखकर हर कोई हैरान है।


वर्जीनिया वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट एंड कंट्रोल के अनुसार, सांप को मिडलोथियन में पाया गया था। उन्होंने इसे फेसबुक पोस्ट में 10 से 12 इंच लंबा बताया साथ ही उन्होंने इसकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी। वन्यजीव प्रबंधन कंपनी ने लिखा, ‘समस्या यह है, हमने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है। अगर किसी को कोई भी विचार है। यह क्या है, कृपया बेझिझक टिप्पणी करें।’बाद में सांप की पहचान की गई और यह पूरी तरह से कुछ और निकला। कंपनी ने एक अपडेट पोस्ट किया जिसमें खुलासा किया गया कि ‘सांप’ की पहचान एक हेमरहेड वॉर्म के रूप में हुई है जो एक आक्रामक प्रजाति है और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल निवासी है। लाइव साइंस के मुताबिक, हेमरहेड वॉर्म को मारना बेहद मुश्किल होता है। वे अपने शरीर के छोटे उभरे हुए बिट्स से भी पुन: उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘इनको शोवलहेड वॉर्म या हेमरहेड वॉर्म भी कहा जाता है। यह आसानी से अर्थवॉर्म्स को मार सकते हैं।’ टेक्सास इनवेसिव स्पीशीज इंस्टीट्यूट के अनुसार, यह माना जाता है कि हेमरहेड वॉर्म अमेरिका में दशकों पहले प्रवेश कर गए थे। वे स्पष्ट रूप से बागवानी पौधों के साथ देश में लाए गए थे और 1901 से नियमित रूप से ग्रीनहाउस में पाए जाते थे।                 


हरियाणा के 3 गांव नहीं मनाते करवा चौथ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
करनाल।
भारत के अलावा सात समंदर पार विदेशों में भी प्रवासी महिलायें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए आज करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन हरियाणा के करनाल जिले के औगंद, गोंदर व कतलाहेड़ी गांव में राजपूत समाज के चौहान वंश में आज भी करवाचौथ का त्यौहार नहीं मनाया जाता। बताया जा रहा है कि सदियों पहले के किसी श्राप से ये तीनों गांँव अभी तक मुक्त नही हो पाये है। जिस वजह से इन गांवों में अरसे से करवा चौथ का व्रत नहीं रखा  जाता। इस दिन महिलायें मंदिर में जाकर पूजापाठ करती हैं।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अब से लगभग 600 साल पहले करनाल से लगभग 25 किमी दूर राहड़ा की एक लड़की अमृत कंवर का विवाह गोंदर के एक युवक से हुआ था तो उस दौरान जब वह लड़की अपने मायके गयी थी। वहांँ करवा चौथ से एक रात पहले उसने सपने में देखा कि किसी ने उसके पति की हत्या कर शव को बाजरे के खेत में छिपा दिया। उसने यह बात अपने मायके वालों को बतायी तो करवा चौथ के दिन सभी उसके ससुराल गोंदर गये। लेकिन वहांँ उसका पति नहीं मिला और फिर उसके बाद सपने में दिखी जगह पर महिला का पति मृत अवस्था में मिला था। कहा जाता है कि महिला ने उस दिन करवा चौथ का व्रत रखा था, इसलिये उसने घर में अपने से बड़ी महिलाओं को अपना करवा देना चाहा तो उन्होंने अशुभ मानते हुये लेने से मना कर दिया।


इससे व्यथित होकर वह महिला सती हो गई और उसने श्राप दिया कि यदि भविष्य में इस गांँव की किसी भी सुहागिन ने करवा चौथ का व्रत रखा तो उसका सुहाग उजड़ जायेगा। मान्यता है तब से ही इस गांँव की सुहागिन स्त्रियों ने अनहोनी के डर से व्रत रखना छोड़ दिया। हालांकि कतलाहेड़ी और औंगद गांव कुछ सालों बाद गोंदर गांव से अलग हो गये  लेकिन उनके वंशज गोंदर के थे, इसलिये यहां भी उस परंपरा को माना जाता है। हालांकि इन गांँवों की बेटियों की शादी बाहर होने के बाद वो करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं , तब उनके सुहाग पर किसी तरह का संकट नहीं आता।                 


रंजिशः सपा नेता पर चलाई गोली पत्नी को लगी

फिरोज अली


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पर गोली चलाई ,जिसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी की पत्नी घायल हो गई।


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बक्शा क्षेत्र में रैदासपुर गांव निवासी सपा के बूथ प्रभारी चंद्र शेखर यादव बुधवार की करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे के पास खाना खा रहा था। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाश आये और चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गया, जिससे उनके पीछे बैठी पत्नी मनीषा के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।उन्होंने बताया कि मनीषा को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डाक्ट्ररों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हमला चुनावी रंजिश का है। इस संबंध में अभी तक अभी कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।                      


100 लोगों से भरी नाव पलटी, पांच की मौत

दिलशाद अली


भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 30 लोगों को SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।


हादसा नौगछिया के करारी तीनटंगा दियारा में हुआ। गंगा की उपधारा में नाव पलट गई। खेत मे काम करने वाले लोगों की माने तो नाव पर 100 लोग सवार थे। अभी तक पांच लाश मिल चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है। आनन-फानन में खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कुछ लोगों की जान बचाई, जिसमें से 15 की हालत नाजुक है। मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। अभी तक पांच लाशों को बरामद किया जा चुका है, जबकि कई लापता हैं।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 06, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-82 (साल-02)
2. शुक्रवार, नवंबर 06, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:31, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 14+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)               



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...