शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

बिलासपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। चंबा जिले में शुक्रवार दोपहर को झटका लगने के बाद अब बिलासपुर जिले में भूकंप आया है। मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टी की है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 बजकर 34 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप का केंद्र बिलासपुर में ही जमीन के नीचे 7 किमी अंदर तक था। भूकंप की तीव्रता 3.2 रिक्टर स्कैल पर मापी गई है।               


एमपीः बीजेपी नेता का हुआ वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। इमरती के बयान को लेकर कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है।             


रूस, चीन से सैनिक संधि करने को तैयार

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे ना सिर्फ एशिया, बल्कि दुनिया भर में सतर्क निगाहों से देखा जाएगा। भारत के लिए तो इस पर गौर करना बेहद अहम है। पुतिन ने कहा कि वे रूस और चीन के बीच सैनिक संधि करने पर विचार करने को तैयार हैं। ये संधि कुछ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जैसी हो सकती है। नाटो पश्चिमी देशों के बीच सैनिक संधि है, जिसमें यह प्रावधान है कि किसी एक देश पर हमला होने पर संधि के सदस्य बाकी देश भी उसे खुद पर हमला मानेंगे। मास्को स्थित थिंक टैंक ‘वल्दाई डिस्कशन क्लब’ के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए गुरुवार रात पुतिन ने कहा कि फिलहाल ऐसी किसी संधि के प्रस्ताव पर विचार नहीं चल रहा है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में उन्होंने ध्यान दिलाया कि रूस और चीन नियमित रूप से साझा सैनिक अभ्यास करते हैं। वे आपस में न सिर्फ हथियारों की खरीद-बिक्री करते हैं, बल्कि संवेदनशील तकनीक का आदान-प्रदान भी करते हैं।              


अगले तीन मैचों में युवाओं को परखा जाएगा

शारजाह। अब तक 11 में से आठ मैच गंवाकर आईपीएल प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगले साल को ध्यान में रखते हुए बाकी तीन मैचों में युवाओं को परखा जायेगा।मुंबई इंडियंस के हाथों दस विकेट से मिली हार के बाद धोनी ने कहा ,‘‘इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था। आप भले ही आठ विकेट से हारें या दस विकेट से , वह मायने नहीं रखता लेकिन देखना यह है कि हम टूर्नामेंट में इस समय कहां है और यही दुखी करता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हमें दूसरे मैच से ही देखना था कि हम कहां गलत है। रायुडू चोटिल हो गया और बाकी बल्लेबाज अपना दो सौ फीसदी नहीं दे पाये। किस्मत ने भी हमारा साथ नहीं दिया। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, वहां टॉस नहीं जीत सके। जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी।’’ तीन बार की चैम्पियन टीम के कप्तान ने कहा, ‘‘खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिये जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके। क्या हमने अब तक के अपने रिकार्ड के अनुसार खेला। नहीं हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।’’             


मृतक संख्या-1,17,956, संक्रमित-78,14,682

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 78,14,682 हो गई। इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है।               


रविन्द्र आनंद ने बीजेपी पर साधा निशाना

शगुफ्ता परवीन


नई दिल्ली। नेताओं की जहर बुझी जुबानें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बीजेपी नेताओं में आपसी मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। वहीं मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव लड़ने से इंकार किया है। कोई इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे बहुगुणा के लिए राज्यसभा के टिकट की लॉबिंग बता रहा है।                   


महेश भट्ट पर लुवीना का तंग करने का आरोप

नई दिल्ली। अभिनेत्री लुवीना लोध द्वारा फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाता वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के बाद भट्ट के वकील ने एक बयान जारी किया है। विशेष फिल्म्स के वकील ने महेश भट्ट की ओर से बयान में कहा, ‘लवीना लोध द्वारा जारी वीडियो को लेकर मैं, अपने क्लाइंट की ओर से आरोपों का खंडन करता हूं। ये आरोप न केवल झूठे और छवि खराब करने वाले हैं, बल्कि कानूनी तौर पर गंभीर परिणाम देने वाले हैं। मेरे क्लाइंट कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।         


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...