शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

पति को गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया

भानु प्रताप उपाध्याय


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में फैमिली कोर्ट ने एक बड़ा और अजब फैसला सुनाते हुए एक पत्नी को आदेश दिया है, कि वह अपने पति को गुजारा भत्ता दे। हालांकि, पति कोर्ट के इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है, कि पत्नी की पेंशन का एक तिहाई हिस्‍सा उन्‍हें मिलना चाहिए था। दरअसल, खतौली तहसील क्षेत्र के रहने वाले किशोरी लाल सोहंकार का 30 साल पहले कानपुर की रहने वाली मुन्नी देवी के साथ विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लगभग 10 साल से किशोरी लाल और मुन्नी देवी अलग-अलग रह रहे थे। उस समय पत्नी मुन्नी देवी कानपुर में स्थित इंडियन आर्मी में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं। कुछ समय पूर्व किशोरी लाल की पत्नी मुन्नी देवी रिटायर्ड हो गई थीं, इसके बाद मुन्नी देवी अपनी 12 हजार की पेंशन में अपना गुजर बसर करती आ रही हैं। वहीं, किशोरी लाल भी खतौली में रहकर चाय बेचने का काम करते हैं।               


या देवी सर्वभूतेषु सिद्धदात्री रूपेण संस्थिता


माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।


































सिद्धिदात्री
सिद्धियां
सिद्धिदात्री- नवदुर्गाओं में नवम
 सिद्धिदात्री
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रकमल
जीवनसाथीशिव
सवारीसिंह


 

श्लोक



सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||



 

सिद्धिया



मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियाँ होती हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है। इनके नाम इस प्रकार हैं-


माँ सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।


माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है।


प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह माँ सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करे। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।




नवदुर्गाओं में माँ सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा उपासना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन इनकी उपासना में प्रवत्त होते हैं। इन सिद्धिदात्री माँ की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। सिद्धिदात्री माँ के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से माँ भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। माँ भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। इस परम पद को पाने के बाद उसे अन्य किसी भी वस्तु की आवश्यकता नहीं रह जाती। माँ के चरणों का यह सान्निध्य प्राप्त करने के लिए भक्त को निरंतर नियमनिष्ठ रहकर उनकी उपासना करने का नियम कहा गया है। ऐसा माना गया है कि माँ भगवती का स्मरण, ध्यान, पूजन, हमें इस संसार की असारता का बोध कराते हुए वास्तविक परम शांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाने वाला है। विश्वास किया जाता है कि इनकी आराधना से भक्त को अणिमा, लधिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, महिमा, ईशित्व, सर्वकामावसायिता, दूर श्रवण, परकामा प्रवेश, वाकसिद्ध, अमरत्व भावना सिद्धि आदि समस्त सिद्धियों नव निधियों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा गया है कि यदि कोई इतना कठिन तप न कर सके तो अपनी शक्तिनुसार जप, तप, पूजा-अर्चना कर माँ की कृपा का पात्र बन सकता ही है। माँ की आराधना के लिए इस श्लोक का प्रयोग होता है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में नवमी के दिन इसका जाप करने का नियम है।



स्तुति


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।



अर्थ


हे माँ! सर्वत्र विराजमान और माँ सिद्धिदात्री के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे अपनी कृपा का पात्र बनाओ।             



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-70 (साल-02)
2.  रविवार, अक्टूबर 25, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, सिध्दिदात्री) पूजा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                     



शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

कानूनी फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा

अनुच्छेद 370 समाप्त करने और कृषि संबंधी कानूनों के फैसलों पर देश पीछे नहीं हटेगा मोदी।


पटना। बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के अनुच्छेद 370 और कृषि संबंधी तीन नए कानून पर कांग्रेस सहित विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की और साथ ही साफ शब्दों में कहा कि देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।
प्रधानमंत्री ने रोहतास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है। ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं।
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य तो बहाना है। असल में दलालों और बिचौलियों को बचाना है। मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था। कांग्रेस पर परोक्ष प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राफेल विमानों को खरीदा गया, तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे।
उन्होंने कहा जब-जब बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है। तब-तब ये तिलमिला जाते हैं। बौखला जाते हैं। आज हालत यह हो गई है। कि ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते। प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने का इंतजार देश बरसों से कर रहा था या नहीं? ये फैसला हमने लिया राजग की सरकार ने लिया। आज ये लोग इस फैसले को पलटने की बात कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि यदि वे सत्ता में आए तो अनुच्छेद-370 फिर लागू कर देंगे।
मोदी ने कहा मैं जवानों और किसानों की भूमि बिहार से कहना चाहता हूं कि ये लोग जिसकी चाहें मदद ले लें, लेकिन देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा। गौरतलब है। कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने हाल में बनाये गए तीन कृषि संबंधी कानूनों को किसान विरोधी बताया है। कांग्रेस और राजद ने बिहार चुनाव के घोषणापत्र में कहा है। कि उनकी सरकार बनी, तो पहले विधानसभा सत्र में ही इन कृषि कानूनों को समाप्त करने का विधेयक पारित किया जायेगा।
मोदी ने बिहार के लोगों को राजद नीत पूर्ववर्ती बिहार सरकार के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार के लोग वे दिन भूल नहीं सकते, जब सूरज ढलते का मतलब होता था। सब कुछ बंद हो जाना, ठप पड़ जाना। उन्होंने कहा कि ये वे दिन थे। जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन-दहाड़े डकैती होती थी। हत्याएं होती थीं। रंगदारी वसूली जाती थी।
मोदी ने कहा कि आज प्रदेश में बिजली है। सड़कें हैं। और सबसे बड़ी बात- वह माहौल है। जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है। जी सकता है। उन्होंने कहा कि अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ना इसी को कहते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने एक-एक सरकारी नौकरी को हमेशा लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना, वे फिर बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं।
मोदी ने कहा आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है। कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे। उन्होंने कहा मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। एक बात जो बिहार के लोगों में बहुत अच्छी होती है। वह है। उनकी स्पष्टता। वे किसी भ्रम में नहीं रहते।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। और ठान लिया है। कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का रहा है। उन्हें सत्ता के आसपास भी नहीं फटकने देंगे। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जितने सर्वेक्षण हो रहे हैं। जितनी रिपोर्ट आ रही हैं। सभी में यही सामने आ रहा है। कि बिहार में फिर एक बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है।         


नौसेना ने पोत-रोधी मिसाइल को नष्ट किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक पोत-रोधी मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया। अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना ‘‘बेहद सटीक’’ था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया। विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।           


चीन के 200 से अधिक ऐप्स पर बैन लगाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। इस साल भारत सरकार ने करीब 200 से अधिक चाइनीज़ एप्स पर प्रतिबंध लगाया है जिनमें टिकटॉक, पबजी और यूसी ब्राउज़र जैसी एप्स भी शामिल थीं। इन चाइनीज़ एप्स को बैन कर देने के बाद इनके कुछ लाइट वर्जन भारत में काम करने लगे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी एप्स भी हैं जिनका नाम बदलकर इन्हें भारत में दोबारा से लॉन्च किया गया है। इन्हीं एप्स में से एक स्नैक विडीयों एप्प है जिसे कि बैन हो चुकी Kwai एप्प का ही नया अवतार माना जा रहा है। भारत में स्नैक विडीयों एप्प टॉप ट्रेंडिंग में दिख रही है और इसे यहां 10 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल भी करते हैं। स्नैक विडीयों एक चाइनीज़ एप्प है जिसे Kuaishou टेक्नोलॉजी ने इसी साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया था। Kwai एप्प का संचालन भी यही कंपनी कर रही थी। आपको बता दें कि Kuaishou चीन की बड़ी कंपनी है जिसकी कई सारी एप्स दुनिया के कई देशों में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इसमें टैनसेंट का भी पैसा लगा हुआ है। स्नैक विडीयों एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्प है जिसमें एडिटिंग, लिप सिंकिंग और स्पेशल इफैक्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं, लेकिन अब इस एप्प पर बैन लगाने की तैयारी चल रही है। सी-डीईपी के अध्यक्ष जयजीत भट्टाचार्य ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एप्प जोखिम पैदा कर रही है और यह भारत सरकार के आदेशों का उल्लंघन है। इस संबंध में सेंटर ऑफ डिजिटल इकॉनमी पॉलिसी रिसर्च ने गृहमंत्री अमित शाह व इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र कुमार को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें बताया गया है कि स्नैक वीडियो एप्प के साथ भी सिक्योरिटी और प्राइवेसी का वही खतरा है जो बैन हुई एप्स के साथ था। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्नैक वीडियो एप्प पर किसी भी वक्त अब बैन लग सकता है।             


पटाखे फोड़ने व रावण दहन पर रोक लगाई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आप सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया कि वह पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने और प्रतीक के रुप में रावण के पुतले जलाने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को ही अभ्यावेदन मानकर उचित कार्रवाई करें। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और सीपीसीबी को इस मामले में लागू कानून, नियमों, विनियमों और सरकारी नीति के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया। अदालत ने उन्हें फैसला करते समय इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान में रखने का भी निर्देश दिया। पीठ ने वकील चेतन हसीजा और साहिल शर्मा की याचिका सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। याचिका में कोविड-19 महामारी के दौरान भी वायु प्रदूषण के स्तर में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए शहर में पुतले जलाने और पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के डीडीएमए और सीपीसीबी को निर्देश दिये जायें।           


देश की जमीन से चीन को कब हटाएंगेः राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री से सवाल किया कि हिन्दुस्तान की जमीन से चीन को कब भगाया जाएगा। राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हाल में बनाये गए कृषि संबंधी तीन कानूनों, जीएसटी, लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन और नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया।                           


मजदूरों की बात गोल कर गए पीएमः कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में ‘अनियोजित लॉकडाउन’ के समय पैदल चल कर घर पहुंचने वाले मजूदरों की बात गोल कर गए।             


हिंदू युवा वाहिनी का फलाहार कार्यक्रम आयोजित

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली द्वारा नवरात्रों पर फलाहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। अगले माह होने वाले प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। राघवेंद्र प्रताप सिंह हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश प्रभारी के आदेश पर, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, राणा संभाग प्रभारी /उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश व श्री मानवेंद्र सिंह चौहान विभाग प्रभारी सहारनपुर मंडल ने सभी जिले के पदाधिकारियों को निर्देश दिए थे, की नवरात्रों के अवसर पर  फलाहार का कार्यक्रम आयोजित करें। उन्हीं आदेश का पालन करते हुए हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के सभी पदाधिकारीयो ने नवरात्रों के अवसर पर बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह कॉल खंडे जिला संयोजक, अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, के नेतृत्व में रामशाला मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में फलाहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को फल वितरित करते हुए एक दूसरे को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य मैं सुख, शांति ,समृद्धि ,कीर्ति, वैभव ,स्वास्थ्य ,आदि की कामना मां भगवती से की गई। बिट्टू कुमार (जिला प्रभारी), चौधरी रविंदर सिंह कॉल खंडे (जिला संयोजक), चौधरी यशवीर सिंह (जिला अध्यक्ष),  अरविंद कौशिक जिला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ,प्रदीप  निरवाल, सुधीर राणा ,(जिला उपाध्यक्ष) अनुराग गोयल (जिला मंत्री), निशांत सरोहा (जिला मीडिया प्रभारी), पंकज गुप्ता  नगर प्रभारी, उपेंद्र  द्विवेदी (नगर संयोजक,) मनोज  रुहेला (नगर अध्यक्ष,) राजेश गुप्ता ,अमरीश शर्मा, अनुज गोयल ,(नगर उपाध्यक्ष), महेश गोयल (नगर महामंत्री,) राजेंद्र शर्मा विक्रम राज , भानूप्रताप उपाध्याय ,रविंद्र किशोर आदि सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से कहां की अगले माह श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह हिंदू युवा वाहिनी उत्तर-प्रदेश प्रभारी  का कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसमें शामली जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सम्मिलित होंगे और कार्यक्रम को सफल करेंगे।           


प्रमुख ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


ब्लाक प्रमुख बबीता सिंह ने महिला हेल्पलाइन डेस्क कार्यालय का किया उद्घाटन


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ थाना बाबुगढ़ में सरकार के द्वारा महिलाओं के लिये शक्ति मिशन ,नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन मिसन अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए थाना बाबुगढ़ में ब्लॉक प्रमुख ने महिला डैस्क कार्यालय का उद्धघाटन किया है। आपको बता दे कि बाबुगढ़ थाने में आज महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , 181, 112, 108 जैसी सुविधाओ के लिये डेस्क कार्यालय का हापुड़ ब्लॉक प्रमुख बबिता सिंह ने फीता काटकर महिलाओं के लिए सरकार द्वारा सुविधाओ के बारे में जानकारी दी। वही महिला सीओ रुपाली राय ने बताया कि महिलाओं के लिये आज शासन प्रशासन गम्भीर है। वही हेल्पलाइन नंबर1090, डायल 112, 108 सहित अनेको ऐसी सुविधाये सरकार दे रही है। जोकि महिलाओं की सुविधाओं के लिये है। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आज महिलाओं को जागरूक करते हुए, सभी थानों में हेल्पलाइन नंबर देकर जाख पारा लगा उद्घाटन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान दयान्तपुर नमिता सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए महिलाओं की समस्याओं से थाना अध्यक्ष को अवगत कराया।


गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 127.01 अंक ऊपर 40685.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.28 फीसदी (33.90 अंक) की बढ़त के साथ 11930.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स 203.48 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.45 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,957.90 पर हुई थी।
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.35 फीसदी (41.20 अंक) की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ था।                


प्रमोद मित्तल से मिलती है अनिल की कहानी

प्रमोद मित्तल पर भारत की सरकारी कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का 2,210 करोड़ रुपये बकाया था। इस रकम को लक्ष्मी मित्तल ने अदा किया था और इस तरह से प्रमोद मित्तल कानूनी कार्रवाई से बच सके थे।


नई दिल्ली। एक दौर में बेटी की शादी में 505 करोड़ रुपये की रकम खर्च करके चर्चा में आए प्रमोद मित्तल अब ब्रिटेन के सबसे बड़े दिवालिया घोषित हो गए हैं। मशहूर कारोबारी और स्टील किंग कहे जाने वाले लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल को बीते साल ही लंदन की इन्सॉल्वेंसी ऐंड कंपनीज कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया था। तब उनके पास 130 मिलियन पाउंड का कर्ज था। अब उन्होंने दावा किया है कि उनके ऊपर 2.5 अरब पाउंड से ज्यादा का कर्ज है। इसमें से 1.1 मिलियन पाउंड का कर्ज उन्होंने पत्नी संगीता से ले रखा है, जबकि बेटे दिव्येश से उन्होंने 2.4 मिलियन पाउंड का लोन लिया है। अपने ब्रदर-इन-लॉ अमित लोहिया का भी उन पर 1.1 मिलियन पाउंड का कर्ज है।


प्रमोद मित्तल पर भारत की जांच एजेंसी सीबीआई ने भी एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन बीते साल बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल की मदद के चलते वह कार्रवाई से बच गए थे। दरअसल प्रमोद मित्तल पर भारत की सरकारी कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का 2,210 करोड़ रुपये बकाया था। इस रकम को लक्ष्मी मित्तल ने अदा किया था और इस तरह से प्रमोद मित्तल कानूनी कार्रवाई से बच सके थे।


लक्ष्मी मित्तल की दानवीरता को लेकर प्रमोद मित्तल ने धन्यवाद देते हुए कहा था,


‘मैं अपने भाई लक्ष्मी मित्तल का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में मेरे बकाये को चुकाने में मदद की। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पेमेंट करने में मदद मिली है।’


बीते साल लंदन की कोर्ट में प्रमोद मित्तल ने कहा था कि मेरी कोई निजी आय नहीं है। उनका कहना था कि मेरी पत्नी आर्थिक तौर पर मुझसे पूरी तरह से अलग और स्वतंत्र है। प्रमोद मित्तल ने कहा था कि हम लोगों के अलग-अलग बैंक खाते हैं और उनकी इनकम के बारे में मुझे बेहद कम जानकारी है। मेरा मासिक खर्च करीब 2,000 से 3,000 पाउंड तक का है, जो मेरा परिवार और पत्नी वहन करते हैं। यहां तक कि बैंकरप्सी की लीगल कॉस्ट भी थर्ड पार्टी की ओर से दी जा रही है। कुछ इसी तरह के तर्क अनिल अंबानी ने भी पिछले दिनों लंदन की ही अदालत में दिए थे।                   


विश्व कप विजेता कपिल देव को आया हार्टअटैक

पालूराम


नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आने की खबरें आ रही हैं। क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार(वेस्टइंडीज को हराकर) वर्ल्ड कप जीता था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं।


इस बारे में फिलहाल डॉक्टरों के बयान का इंतजार है. कपिल देव की कप्तानी में मिली विश्व कप जीत पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।


भारत श्रम संगठन परिषद का अध्यक्ष चुना गया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की संचालन परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय श्रम एवं राेजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा को अक्टूबर 2020 से जून 2021 की अवधि के लिए आईएलओ की संचालन परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। वह संचालन परिषद की नवंबर 2020 में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


आईएलओ की संचालन परिषद महत्वपूर्ण संस्था है जो आईएलओ की नीतियों, एजेंडे और बजट का निर्धारण करती है और आईएलओ के महानिदेशक का चुनाव करती है। श्री चंद्रा को आईएलओ के 187 सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से विचार विमर्श का अवसर मिलेगा और नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।                 


बस-कार के बीच भिडंत, 4 की मौत 3 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य सड़क परिवहन की बस और कार के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अडूर गांव के पास गगनबावडा रोड पर तब हुआ जब कनकवल्ली से कोल्हारपुर की ओर जा रही राज्य स़ड़क परिवहन की एक बस एक कार से टकरा गई। कार में सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कार गगनबावडा में काले गांव जा रही थी।


उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा मालवे (36), संजय मालवे (43), किरण मालवे (24) और अलकाताई मालवे (60) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गगनबावडा मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में करवीर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।                  


सचिन शर्मा पर उत्पीड़न-उगाही का आरोप लगाया

इंडस्ट्री एसोसिएशन का सचिन शर्मा पर उगाई का आरोप
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में यंग रूरल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा पर प्रशासनिक दबाव बनाकर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है।
रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के संदर्भ में लगाए गए सभी आरोप झूठे बताते हुए उन्होंने बताया कि सचिन शर्मा की मानसिकता केवल फैक्ट्री मालिकों व प्रशासन के अधिकारियों को दबाव में लेकर अवैध वसूली है। क्योंकि वह व्यक्ति फैक्ट्रियों की शिकायत पहले भी कई बार कर चुका है। जबकि हमारा रूपनगर स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं। हमारे औद्योगिक क्षेत्र में सभी उद्यमी गण पूरे प्रशासनिक मानक के अनुसार उद्योग धंधे व व्यापार कर रहे हैं। जबकि ट्रॉनिका सिटी, आर्य नगर, में एनजीटी द्वारा नियुक्त आईआईटी दिल्ली, आईआईटी रुड़की व दिल्ली के द्वारा हमारे यहां की जांच की जा चुकी है। बार-बार अनियमितता के आरोप लगाकर आधे से अधिक व्यापारी डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। कई व्यापारी आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक दभाव बनाकर अवैध वसूली उद्यमियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इस उत्पीड़न के प्रति त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण को रोकने का प्रयास करें और सचिन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर संजीव रस्तोगी संरक्षण, जितेंद्र यादव अध्यक्ष, सुबोध शर्मा महासचिव, पवन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आदि  व्यापारी गण उपस्थित रहे।                 


थक गए नीतीश कुमार अब कुर्सी छोड़ेंः यादव

अविनाश श्रीवास्तव


नवादा। हिसुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं। अब इनके कुछ होने वाली नहीं है. कहते हैं तो बिहार में समुद्र हैं कि उद्योग लगेगा। हम पूछना चाहते हैं कि लालू प्रसाद ने छपरा और मधेपुरा में रेल का कारखाना लगाया क्या वहां पर समुद्र था।


तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग भी महागठबंधन को जिताने के लिए संकल्प लिजिए हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन कुछ नहीं होता है. तेजस्वी यादव ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी थाना, ब्लॉक में काम नहीं होता है। काम के लिए पैसा देना पड़ता है। 15 साल में बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बिहार में सिर्फ बदहाली है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग नई सोच के लोग हैं। सबको साथ लेकर चलने वाले हैं। एक बार सिर्फ आपलोग मौका दीजिए। कुछ लोग जात और धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता इस बार बेरोजगारी, लाचारी, भूखमरी और समस्या पर को ध्यान में रखकर वोट करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद को रिहाई होने वाली है। उस दिन ही मेरा जन्मदिन है। 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है।


धर्म स्थानांतरण, विहिंप की टीम पहुंची करहेड़ा

विहिप की टीम करहैडा पहुंची


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद देहात की जिला कार्यकारिणी की पूरी टीम जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान के नेतृत्व में करहेड़ा गाजियाबाद पहुंची। वहां पर प्रशासन से पीड़ित बाल्मीकि समाज के लोगों से मिली और मोके पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों को उनका पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा गया और बाल्मिकी समाज के लोगो से सभी से निवेदन किया गया कि आप किसी के बहकावे मे ना आए हिंदू सनातन संस्कृति हमारे पूर्वजो द्वारा पोषित है जिसका पालन हम सभी को करना है। जिसमे जिला मंत्री पंडित जय भोले, सयोंजक हरदीप सिंह, सह मंत्री कुलदीप सिंह, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग सम्मिलित हुए। 
संदीप गुप्ता


वायु प्रदूषण व मिशन शक्ति पर एक्टिव प्रशासन

 जनपद में वायु प्रदूषण कम करने एवं सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग माध्यम से आयोजित होंगे कार्यक्रम


भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी, एन एस एस महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराएं आयोजित


अपर मुख्य सचिव कृषि एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश


गौतम बुध नगर। जनपद के वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पराली एवं कूड़ा करकट न जलाया जाए वहीं दूसरी ओर  महिलाओं एवं  बालिकाओं की सुरक्षा  सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने  के लिए सरकार के मिशन शक्ति  अभियान को  सफल बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन आरिका अखोरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए जनपद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। एन.आई.सी कक्ष कलेक्ट्रेट सुरजपुर, गौतमबुद्ध नगर में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बापू भवन लखनऊ द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में पराली और कबाड़ जलाने से होने वाले प्रदूषण नुकसान और उसकी रोकथाम करने में भारत स्काउट और गाइड ,एनसीसी और एन एस एस की भूमिका पर देवेश चतुर्वेदी अपर मुख्य सचिव कृषि ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल कॉलेज स्तर से बच्चों के द्वारा कोविड-19 महामारी में सुरक्षित रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से डिबेट, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम विद्यालय स्तर ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर जिला स्तर आदि पर आयोजित कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओं को सम्मानित करने के लिए निर्देशित करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया और इस अवसर पर कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड  लखनऊ से कामिनी श्रीवास्तव प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड ने भी अपना प्रदेश व्यापी सहयोग इस प्रदूषण की रोकथाम के लिए डोर टू डोर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संगठन कि ओर से आश्वासन दिया। कॉन्फ्रेंस में जनपद की ओर से जिला अध्यक्ष एंव जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्ध नगर डा० नीरज कुमार पाण्डेय , जिला मुख्यायुक्त डा० राकेश कुमार राठी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शिवकुमार, जिला गाइड कैप्टन भारती श्रीवास्तव, ज्योर्तिमयी पाण्डेय, सुरेन्द त्यागी ने हिस्सा लिया। उपरोक्त बैठक में उत्तर प्रदेश की सभी जनपदों से शिक्षा विभाग, स्काउटिंग, एनसीसी और एनएसएस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर एनके पांडे के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...