गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

प्रदूषण नियंत्रण के लिए गतिविधियां तेज की

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी गतिविधियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में पराली जलाने पर गाज़ियाबाद जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले मसूरी स्थित कुशलिया गांव के किसान दिलशाद के खेत में शासन प्रशासन के रोक के बावजूद पराली जलाई गई थी। जांच के बाद डीएम गाज़ियाबाद ने दिलशाद पर मुकदमा दर्ज कराया है, साथ ही उस गांव के लेखपाल पीतम सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।                   


सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अनलॉक 5 की प्रक्रिया के अंतर्गत आज 15 अक्तूबर से सिनेमा हाल, एंटर्टेंमेंट पार्क और स्विमिंग पूल को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के 7 महीने बाद 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टीप्लेक्स खुल रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार शुरुआत में 487 स्क्रीन पर फिल्में दिखनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि दिशा निर्देशों के अनुसार सिनेमा हॉल में पहले के दर्शकों की तुलना में आधे दर्शक ही फिल्म देख सकेंगे।


अफगानियों से 10 करोड़ की हेरोइन जप्त

नई दिल्ली/ काबुल। दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफगान नागरिकों के पास से 10 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काबुल से यहां पहुंचने के बाद हवाई अड्डा पर दोनों को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी व्यक्तिगत और सामान की तलाशी के दौरान 4.79 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने अपने जैकेट में मादक पदार्थ छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।                   


24 घंटे में 680 संक्रमितो की मौत हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ अब सुधर रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में अमेरिका और ब्राजील से कम मौत हुई हैं। अपने देश में बीते दिन कोरोना से 680 संक्रमितों की जान गई, जबकि अमेरिका और ब्राजील में क्रमश: 970 और 716 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। इससे पहले हर दिन भारत में ही सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े आ रहे थे। लेकिन भारत में अब कोरोना पर नियंत्रण में होता दिख रहा है, हालांकि सबसे ज्यादा मामले अब भी हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन 67,708 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 81,514 मरीज ठीक भी हुए हैं।               


नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया रेप

नाबालिग लड़की से शिक्षक ने किया रेप, अब केस वापस लेने की दे रहा धमकी


पटना। बिहार के सहरसा में एक छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। रेप किसी दूसरे ने नहीं बल्कि शिक्षक ने किया है। गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित होने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षक पर दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को ब्लैकमेल यौन शोषण करने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उस पर शादी का दबाब बनाया। लड़की के घरवालों को जब इसका पता चला तो काफी जद्दोजहद के बाद वो उसे वहां से रिहा कर घर ला पाने में कामयाब हुए। घटना सहरसा के बनमा ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर का है।खबर के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां और दो बहनें के साथ रहती है। उसके पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने एक दिन उसे क्लास रूम में बुलाया था जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथियार सटा कर उसके अश्लील फोटो ले लिए। बाद में वो इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। लड़की की मानें तो आरोपी शिक्षक ने उससे घर से पैसा और जेवरात भी मंगाया था। फिर एक दिन उसने उसे एक बगीचे में आने को कहा, यहां वो चार-पांच लड़कों के साथ मौजूद था। आरोपी ने जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया और अपने घर ले गया. यहां उसे कमरे में बंद कर रखा और यौन शोषण किया।
इशके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जब आरोपी को इस बात का पता चला तो उसने पीड़ित परिवार पर इसे वापस लेने का दबाब बनाया और केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की मां का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही और उल्टे आरोपी केस उठाने का दबाव बना रहे हैं।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।             


लखनऊ-कानपुर, वाराणसी पर विशेष नजर

कोरोना: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी पर सरकार की विशेष नजर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार पर अंकुश लगने के बावजूद सरकार कोई कोताही बरतने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ,कानपुर और वाराणसी में विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता अत्यन्त आवश्यक है। इसलिए इसमें कोई भी ढिलाई न बरती जाए।             


36 लाख रुपए बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति

15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, जानिए कहां किया निवेश


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। पीएम मोदी की संपत्ति 15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर माह 2 लाख रुपए सैलरी मिलती है। हालांकि कोरोना काल में सभी मंत्रियों की सैलरी 30 फीसदी कम हो गई है। मितव्यवता के लिए पहचाने जाने वाले मोदी उसमें से ज्‍यादातर की बचत करते हैं। उन्‍होंने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्‍सा टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्‍स अकाउंट में जमा कर रखा है। पिछले वर्ष नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति 1,39,10,260 रुपए थी जो 30 जून को बढ़कर 1,75,63,618 रुपए हो गई। इस तरह चल संपत्ति में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इस समय उनके बैंक अकाउंट में 3.38 लाख रुपए जमा थे। इसके अलावा उनके पास 31 हजार रुपए नकद जमा थे। गांधीनगर स्थित एसबीआई में कराई गई FD की कीमत बढ़कर 1,60,28,039 हो गई, जो बीते साल 1,27,81,574 रुपए थी। गांधीनगर में नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मकान है। इसका बाजार मूल्य 1.1 करोड़ रुपए है। मोदी के नाम पर कोई कार नहीं है। उन पर कोई देनदारी भी नहीं है।               


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...