मंगलवार, 1 सितंबर 2020

सकल घरेलू उत्पाद में 23 फ़ीसदी गिरावट

नई दिल्ली। कोरोना के कारण अप्रैल से जून के इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 23.9 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल से जून तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिये हैं।


थोड़ी देर पहले आए कोर सेक्टर के आंकड़ों ने भी निराश किया है। जुलाई महीने में आठ इंडस्ट्री के उत्पादन में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर यानी रियल जीडीपी 26.90 लाख करोड़ रुपये की रही है, जबकि ​पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 35.35 लाख करोड़ रुपये की थी। इस तरह इसमें 23.9 फीसदी की गिरावट आई है।             


निशुल्क ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरेंं

लखनऊ। राजधानी के कैम्पवेल रोड स्थित असियामऊ में अल-उस्मान एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन फाॅर्म ऑनलाइन निःशुल्क।
भरवाए जा रहे हैं।यह जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के संस्थापक एवं सचिव मोहम्मद हसीन ने बताया कि संस्था के माध्यम से ऐसे तमाम बच्चों के स्काॅलरशिप फाॅर्म फ्री में ऑनलाइन भरवाए जाते है जो किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे हैं।संस्था द्वारा यह कार्य पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिससे छात्रवृत्ति के हक़दार बच्चों को उनका हक़ मिल सकें और वह शिक्षा से वंचित न रहने पाएं।हसीन के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को हर वर्ष छात्रवृत्ति देने की सुविधा उपलब्ध है,परन्तु बड़ी संख्या में हर साल बच्चे इस सुविधा का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।जिसका एक कारण तो जागरूकता की कमी है तो दूसरे छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिए जिन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है उसमें बहुत सारे छात्रों का सही समय पर प्रमाण-पत्र न बन पाने के कारण भी वह समय रहते आवेदन करने से छूट जाते है।हसीन कहते है कि संस्था ने सभी समस्याओं को देखते हुए एक अभियान तीन साल पहले शुरू किया था,जिसमें लखनऊ के तमाम स्कूल कालेजों से में पढ़ने वाले तमाम ऐसे छात्रों की सूची प्राप्त कर रही है जिन्हें छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही है।फाउण्डेशन द्वारा यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है जिससे कोई भी ज़रूरतमंद विद्यार्थी इससे वंचित न रहे। फाउण्डेशन के सचिव हसीन ने बताया कि वाई.ए.
इंटरनेट ज़ोन(Y.A Internet Zone)रौशन नगर निकट एक मिनारा मस्जिद कैम्पवेल रोड असियामऊ,लखनऊ पर आकर सभी छात्र-छात्राएं अपना छात्रवृत्ति आवेदन फार्म भरवा सकते है।जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।आवेदन करने के लिए आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,बैंक खाता,पिछले वर्ष अंक पत्र,निवास एवं आय प्रमाण पत्र और मोबाइल नम्बर लाना होगा।
अधिकारी जानकारी के लिए वाई.ए.इंटरनेट ज़ोन के टोल फ्री            नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।


मुखर्जी का जाना संघ के लिए अपूरणीय क्षति

जानेंं, प्रणब दा को लेकर आरएसएस ने क्या कहा।


नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। आरएसएस ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाहक सुरेश भय्याजी जोशी के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि मुखर्जी का जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
संघ ने कहा, कुशल प्रशासक, राष्ट्र-हित सर्वोपरि का भाव जीवन में रख, राजनैतिक अस्पृश्यता से परे व सभी दलों में समान रूप से सम्मानित, मितभाषी, लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर परम तत्व में विलीन हो गए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भारत के राजनैतिक-सामाजिक जीवन में उपजी इस शून्यता को भरना आसान नहीं होगा।संघ के प्रति उनके प्रेम और सद्भाव के चलते हमारे लिए तो वे एक मार्दर्शक थे।उनका जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है।                    


बारिश के कारण मच्छरों का कहर जारी

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में यह बीमारियां माहमारी की तरह फैलना शुरू हो जाती हैं। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया इनमें प्रमुख हैं।मच्छर देखने में भले ही छोटे से हों, लेकिन इनके काटने से होने वाली बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।


मच्छरों के ज़बरदस्त कहर के बाद से इन्हें शेर या सांप जैसे जानवरों से भी ज़्यादा खतरनाक माना गया है। इसके अलावा भी इनसे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। पढ़ें मच्छरों के बारे में 10 चौकानें वाली बातें।


1. क्या आप जानते हैं कि नर मच्छर कभी नहीं काटते। जीं हां, आपने सही पढ़ा। लोगों को हमेशा मादा मच्छर ही काटती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की ज़रूरत होती है और वो उसे इंसानों के खून में मिलता है।


2. मादा मच्छर एक वक्त में करीब 300 अंडे देती है। वहीं, एक मच्छर की आयु दो महीने से कम होती है। नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है।


3. मच्छरों के दांत नहीं होते इसलिए वह अपने मुंह के नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं। एक मच्छर अपने वजन से तीन गुणा ज़्यादा खून पी सकता है।


4. अगर आपको पसीना कुछ ज्यादा ही आता है, तो आपको मच्छर भी ज्यादा ही काटेंगे। पसीने की महक मच्छरों को खींचती है।


5. अगर आप बीयर पीते हैं, तो मच्छर आपको अपना शिकार ज़रूर बनाएंगे। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो लोग बीयर पीते हैं मच्छर दूसरे के मुकाबले उनकी तरफ कुछ ज्यादा ही अट्रैक्ट होते हैं।


6. मच्छरों को सिर्फ बीयर पीने वाले नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाएं और ‘ओ’ ब्लड ग्रुप वाले लोग भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे लोगों को ये ज्यादा काटते हैं।


7. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो इसकी खुशबू से मच्छर आपके आस-पास नहीं आएंगे। मच्छर तुलसी के पत्तों से दूर भागते हैं।


8. तुलसी के पत्तों के अलावा, मच्छरों को लैवेंडर, गेंदे के फूल और लहसुन की महक भी पसंद नहीं होती। ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है इससे भी मच्छर दूर ही रहते हैं।


9. आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि मच्छरों की याद्दाश्त काफी तेज होती है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो आपके आसपास कम से कम 24 घंटों तक नहीं मंडराएगा।


10. मच्छर इंसानों की महक को पहचानते हैं। वो आपकी महक से पहचान जाते हैं कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं।         


फतवाः वैक्सीन हराम, इसे ना लगवाएं

इमाम ने जारी किया फतवा, कोरोना की वैक्सीन लगवाना है ‘हराम’


नई दिल्ली। एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना के टीके की खोज जारी है ताकि लोगों को इस गंभीर महामारी से बचाया जा सके। वहीं कुछ बेवकूफ अपनी हरकतों से बखेड़ा खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से विकसित किए जा रहे कोरोना वैक्सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के एक इमाम ने इस वैक्सीन को हराम बताते हुए मुसलमानों से इसे ना लगवाने की अपील की है। सुफयान खलीफा नामके इमाम ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपने फॉलोअर्स से यह अपील की है।इमाम ने इसे हराम बताते हुए उन मुस्लिमों पर निशाना साधा जो इसे लगवाने के पक्ष में हैं।
इस तथाकथित धर्मगुरु ने कहा, उन मुस्लिम संस्थाओं को शर्म आनी चाहिए जो वैक्सीन के इस्तेमाल को सही ठहरा रहे हैं। इसके लिए फतवा साइन करने वाले इमामों को शर्म आनी चाहिए। कैथोलिकों ने इस वैक्सीन का विरोध किया है क्योंकि वे जानते हैं कि यह हराम है। यह अवैध है। इमाम के साथ कुछ और धार्मिक नेताओं ने भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैक्सीन का विरोध किया है।  ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सफल ट्रायल के बाद ऑक्सफोर्ड वैक्सीन लोगों को उपलब्ध कराने के लिए इसे बनाने वाली कंपनी एस्ट्रोजेनिका के साथ करार किया है।                     


राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने प्रदेश के सभी जिलों को भिगाों कर रख दिया है। वंही मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में एक सितंबर को 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञाग से मिली जानकारी अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, झंझुनूं, सीकर, सिरोही, टोंक जिलों में तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से अधिकतर जिलों में पिछले 24 घंटों में बादलों का दौर भी जारी है और आधा दर्जन जिलों में बरसात का दौर रुक रुक कर जारी है।           


भारत में संक्रमण का कहर लगातार जारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के 36.87 लाख मामले सामने आ चुके हैं। भारत एशिया में सबसे संक्रमित देश है। इतना ही नहीं यहां हर रोज दुनिया के कुल केसों के 30% मामले निकल रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से हर रोज दुनियाभर में होने वाली मौतों की 20% यहां हो रही हैं। इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन का मानना है कि भारत में पीक अब कुछ दूरी पर ही है।


भारत में COVID-19 महामारी पर तीसरे संयुक्त बयान में विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में 23 लाख लोगों का ठीक होना काफी प्रभावशाली है। इसके अलावा यहां केस मृत्यु दर भी लगातार घट रही है।                        


‘पीक आने में कुछ दिन बाकी हैं’
अप्रैल में हेल्थ एक्सपर्ट्स का एक जॉइंट टास्क फोर्स बनाया गया था, जिसे कोरोना के समय कंटेनमेंट जोन को लेकर केंद्र सरकार को सवाह देनी थी। एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, भारत में हर रोज 70 हजार केस (16 अगस्त) सामने आ रहे हैं। यानी अभी भारत में पीक आने में बस कुछ दिन बाकी हैं।


भारत में हर 10 लाख पर 2251 केस
भारत में 5 जून को 9472 केस निकले थे। वहीं, दो महीने के अनलॉक फेज में 23 अगस्त को 61749 केस सामने आए। भारत में हर 10 लाख लोगों पर 2251 संक्रमित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के चलते पूरी स्वास्थ्य प्रणाली का ध्यान इसी पर है। इसके चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सीमित स्थान मिला है।


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विभिन्न हिस्सों से सीरो-निगरानी रिपोर्टों से संकेत मिले हैं कि ‘टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट, और आइसोलेट’ की वर्तमान रणनीति के माध्यम से हम कोरोना संक्रमण के कुल अनुमानित मामलों के 5% से भी कम का पता लगा रहे हैं।           


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...