शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

दिल्ली में जारी की जिलाध्यक्षों की सूची

भाजपा ने दिल्ली में जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पहले मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई थी। इस प्रकार मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाने के बाद अब जल्द प्रदेश पदाधिकारियों की सूची आने वाली है।                      


कार की चपेट में आकर दंपति की मौत

लखनऊ: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की कार की चपेट में आकर मौत।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के खुर्दही बाजार निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता शीतला प्रसाद(49) और उनकी पत्नी मालती(46) सुबह छह बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।             


करंट लगने से 2 चचेरें भाइयों की मौत

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के गांव राजगढ़ में खेत में काम करके वापस घर लौटे रहे दो चेचेरे भाईयों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रोष जाहिर किया। जानकारी के मुताबिक नरेश और अशोक नाम के दो ग्रामीण खेत में काम करके वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बिजली के ट्रान्सफार्मर के पास खुली पड़ी तारों की चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं एक युवक ने इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रोष जाहिर किया। साथ ही मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वाशन देकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नरेश व अशोक गुरुवार की शाम को अपने खेत से घर लौट रहे थे। खेतों में एक बिजली ट्रांसफार्मर के निकट से गुजरते समय वे खुले पड़े तारों की चपेट में आ गए तथा करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना एसएचओ नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे, परंतु ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए।


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित किया, परंतु सभी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। दो घंटे बाद तक भी बिजली निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों ही युवक गरीब परिवार से थे तथा खेतीबाड़ी कर गुजर-बसर कर रहे थे। नरेश के परिवार में पत्नी, दो लड़की व एक लड़का तथा अशोक के परिवार में पत्नी व दो लड़के हैं। दोनों के परिवारों को आर्थिक मदद देने पर सहमति नहीं होने तक वह शवों को नहीं उठाने देंगे।         


जापानी पीएम ने पद से दिया इस्तीफा

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी सेहत कारणों को लेकर इस्तीफा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे बीमार चल रहे हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें हफ्तों से लग रही हैं, लेकिन हाल के दिनों में लगातार तेज बुखार आने की वजह से वह चिकित्सा जांच के लिए दो बार अस्पताल गए।


हाल ही में एक अस्पताल में दो दौरे करने के बाद शिंजो आबे के स्वास्थ्य और कार्यकाल के बारे में अटकलें तेज हो गई थीं। वो अपनी वर्षों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। शिंजो आबे इस्तीफा देने और अपनी बीमारी के बारे में बताने के लिए शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले साल 2007 में, शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के रूप में अचानक इस्तीफा दे दिया था, मंत्रिमंडल में घोटाले से त्रस्त एक साल के बाद उनकी सत्तारूढ़ पार्टी को बड़ा चुनावी नुकसान हुआ था जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। आबे तब से अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।             


डीएम ने जिला जेल का निरीक्षण किया

उन्नाव। जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार/अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला जेल उन्नाव का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने जेल में मेस, अस्पताल और बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि व्यवस्थाये सामान्य थी, उन्होंने कहा कि जो भी कोविड-19 से संक्रमित बन्दी हो उन्हें कोविड एल0वन0 अस्पताल भेजा जाये। जिला जेल में सामान्य मरीज ही रखे जायें।


बुखार वाले मरीजों को दूर रखा जायें, जेल अस्पताल के अन्दर 13 सामान्य मरीज पाये गये। उन्होंने कहा कि समय समय पर सदिग्ध लोगो की कोरोना संक्रमण जांच कराई जाये। मेस में खाने की व्यवस्था की गुणवत्ता को परखा, साफ-सफाई पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल बैरिकों में जा कर बन्दियों से भी आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री चनंद पटेल, जेलर श्री ए0के सिंह, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित अधिकारी/पुलिस कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-उमेश शुक्ला                 


पॉजिटिव परिवार पर लोगों ने किया हमला

तेलंगाना। देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ रहा है और इस बीच कई इलाकों से चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। तेलंगाना के खम्माम जिले में एक परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब नौ लोग घायल हो गए।


खम्माम जिले के नरसिंहपुरम में परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। लेकिन गांव के अन्य लोग उनका विरोध कर रहे थे और डर जता रहे थे कि उनकी उपस्थिति से लोगों को कोरोना वायरस हो सकता है।             


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धराशायी, 1 की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के सरदार नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक तीन मंजिला शॉपिंग काॅम्प्लेक्स अचानक धराशायी हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुबेरनगर ए-वॉर्ड के निकट प्रेम मार्केट में एक शॉपिंग काॅम्प्लेक्स आज तड़के धराशायी हो गया।


सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी तथा दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान कुबेर नगर निवासी प्रेमाभाई स. चारण (23) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।          

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...