रविवार, 9 अगस्त 2020

विमान हादसाः परिजनों को 10 लाख मुआवजा

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सरकार की ओर से अब मुआवजे का ऐलान किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। 12 साल से ऊपर के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 12 साल से कम उम्र के मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।


विमान हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है। सूचना के लिए पैसेंजर इंफॉर्मेशन सेंटर बनाया गया है। 1800222271 इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप यात्रियों के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने आज (शनिवार) कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। विमान हादसे में घायल हुए कई लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी चल रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन भी आज घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।


विमान हादसे के चश्मदीद सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह ने बताया, 'मैं 7:30 बजे तीसरे राउंड के लिए निकला था। मैं इमरजेंसी फायर गेट पर पहुंचा, वहां सहायक उप निरीक्षक मंगल सिंह ड्यूटी पर थे। मैंने उनसे बिल बुक मांगी साइन करने के लिए। फिर मैं उनसे बात करने लगा, तभी मैंने देखा कि ऊपर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट डिस्बैलेंस होकर नीचे पैरामीटर रोड की तरफ गिर रही है। तभी मैंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया, तब तक प्लेन नीचे गिर चुका था। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने शिफ्ट आईसी को कॉल किया, लाइन में कॉल किया। उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी, फायर, हमारी सीआईएसएफ की टीम और लाइन मेंबर्स रेस्क्यू के लिए आ गए। तुरंत हमने गेट नंबर एक को खोला. 25-30 वॉलंटियर्स अंदर आए। एक जेसीबी अंदर आई, मलबे के नीचे से लोगों को तुरंत निकाला गया। हम CISF वाले प्लेन के अंदर से पैसेंजर्स को रेस्क्यू कर रहे थे, उन्हें बाहर निकाल रहे थे। गेट नंबर एक से ही एंबुलेंस आईं और रेस्क्यू करके उन्हें एंबुलेंस में से जाया जा रहा था।


संघी की हत्या में नौ संघियों को उम्र कैद

कोल्लम। केरल में नौ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को आठ साल पहले आरएसएस के एक अन्य कार्यकर्ता, कदवूर जयन की हत्या के मामले में कोल्लम की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


कोल्लम के सेशंस कोर्ट के जज सुरेश कुमार सी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया, क्योंकि दो दोषी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा सभी नौ दोषियों पर 71,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था, जो भुगतान करने में विफल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें चार और साल जेल में बिताने पड़ेंगे। जुर्माने के तौर पर, कदवूर जयन की मां को 2 लाख रुपये और रघुनाथ पिल्लई को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। जिनपर कदवूर जयन के साथ हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि नौ में से तीन अभियुक्तों को कोर्ट धारा 148 (दंगाई, घातक हथियार से लैस) के तहत सजा नहीं दी गई है क्योंकि उन्होंने उस दौरान हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया था।


आपको बता दें कि 7 जनवरी, 2012 को कोल्लम में अपने घर के पास कदावूर जयन की 9 आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कदवूर के शरीर पर 50 घाव थे। जिन नौ दोषियों विनोद, गोपकुमार, सुब्रह्मण्यन, प्रियराज, प्रणव, अरुण, रजनीश, दिनराज और शिजू को सजा सुनाई गई है उनमें से आठ कदवूर के हैं। इस मामले में वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर इस खबर को शेयर किया है। उन्होंने आरएसएस पर तंज कसते हुए लिखा- “केरल में 9 आरएसएस कार्यकर्ताओं को एक और आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कदवूर जयन को कोल्लम में उनके घर के पास चाकू मार दिया गया, जबकि उनके बहनोई रघुनाथ पिल्लई पर भी हमला किया गया।


दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत 5 गंभीर

जयकुमार सारथी


महासमुंद। तेज रफ्तार सूमो खड़ी ट्रक में जा घुसी, जिससे सूमो में सवार 4 की मौत हो गई, वहीं 5 अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है, घटना रात करीब 3 बजे नेशनल हाइवे 53 में पिथौरा थाना क्षेत्र में टेका के पास हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






जनकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले से 9 लोग सूमो में सवार होकर महाराष्ट्र जा रहे थे, वे उनकी गाड़ी महसमुंद जिले के टेका के पास पहुंची थी, कि ड्राइवर को झपकी लग गई, जिसकी वजह से सूमो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था, कि सूमो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी बॉडी सूमो में फंसी थी, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकाला, साथ ही घायलों को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे नगर से 4 किमी दूर ग्राम टेका के पास पश्चिम बंगाल से काम करने महाराष्ट्र जा रहे थे, तभी सूमो WB 60 J 5598 के ड्राइवर को झपकी आ गई। और वाहन डिवाइडर से होते हुए सड़क के नीचे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। जिससे वाहन का सामने का हिस्सा ट्रक के पीछे धंस गया। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल NH53 रोड ग्राम टेका राजू ढाबा के पास पहुंचे। इस घटना में सूमो सवार 9 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी 5 गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया।


पुलिस ने बताया कि फंसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया एवं घायल व्यक्तियों को 108 वाहन से उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया। सभी वाहन सवार लोगों को गंभीर चोटें आई थी एवं कोई भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। इसमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक अस्पताल पहुंचते रास्ते मे दम तोड़ दिया था। मृतकों के नाम भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा एवं विजय दास हैं। जबकि राकेश सिन्हा (20), उतपल सिन्हा (19),गोकुल सिन्हा (20), चिरंजीव सिंह(22) एवं कृष्णा सिगो (22) गम्भीर रूप से घायल हैं। वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखा गया है।           






सनसनीः खेत में बिखरी मिलींं 11 लाशें

सुरेश उपाध्याय


जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आाया है। यहां खेत में 11 लोगों की लाश पड़ी मिली है। सभी मृतक पाकिस्तानी शरणार्थी बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में मामला आग की तरह फैलते ही लोग सकते में आ गए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है जिसके बाद मौके से पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई है। एक साथ 11 लोगों की लाश मिलने से हत्या की आशंका गहरा रही है।
जानकारी के मुताबिक देचू के लोड़ता अचलावता गांव की यह घटना है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों के शव बरामद किए। साथ ही एक युवक घायल अवस्था में दिखा, जिसको पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे बताए जा रहे हैं।  मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।


योजना के 75 हजार करोड़ किसानों को मिलेंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। हलषष्टी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को सौगात देते हुए देश में कृषि से जुड़ी सुविधाएं तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 1 लाख करोड़ रूपये के कृषि अवसंरचना कोष की शुरूआत की। इस अवसर पर साढ़े करोड़ किसान परिवारों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 17 हज़ार करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बलराम की जयंती पर देशवासियों कोविशेष तौर पर किसान साथियों को हलछठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फंड से गांवोंगांवों में बेहतर भंडारणआधुनिक कोल्ड स्टोरेज की चेन तैयार करने में मदद मिलेगी और गांव में रोज़गार के अनेक अवसर तैयार होंगे। इस अवसर पर उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि संतोष इस बात का है कि इस योजना का जो लक्ष्य थावो हासिल हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ साल में इस योजना के माध्यम से 75 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा हो चुके हैं। इसमें से 22 हज़ार करोड़ रुपए तो कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान किसानों तक पहुंचाए गए हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसान और खेती से जुड़े इन सारे सवालों के समाधान ढूंढे जा रहे हैं। एक देशएक मंडी के जिस मिशन को लेकर बीते साल से काम चल रहा थावो अब पूरा हो रहा है। पहले e-NAM के ज़रिएएक टेक्नॉलॉजी आधारित एक बड़ी व्यवस्था बनाई गई। अब कानून बनाकर किसान को मंडी के दायरे से और मंडी टैक्स के दायरे से मुक्त कर दिया गया। अब किसान के पास अनेक विकल्प हैं।


उन्होंने कहा कि अगर वो अपने खेत में ही अपनी उपज का सौदा करना चाहेतो वो कर सकता है। या फिर सीधे वेयरहाउस से, e-NAM से जुड़े व्यापारियों और संस्थानों कोजो भी उसको ज्यादा दाम देता हैउसके साथ फसल का सौदा किसान कर सकता है। इस कानून का उपयोग से ज्यादा दुरुपयोग हुआ। इससे देश के व्यापारियों कोनिवेशकों कोडराने का काम ज्यादा हुआ। अब इस डर के तंत्र से भी कृषि से जुड़े व्यापार को मुक्त कर दिया गया है।


प्रधानमंत्री ने बताया कि आज लांच किए गए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से किसान अपने स्तर भी गांवों में भंडारण की आधुनिक सुविधाएं बना पाएंगे। इस योजना से गांव में किसानों के समूहों कोकिसान समितियों को, FPOs को वेयरहाउस बनाने के लिएकोल्ड स्टोरेज बनाने के लिएफूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग लगाने के लिए लाख करोड़ रुपए की मदद मिलेगी। इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से कृषि आधारित उद्योग लगाने में बहुत मदद मिलेगी।


नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर जिले में मशहूर उत्पादों को देश और दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई गई है। अब हम उस स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैंजहां गांव के कृषि उद्योगों से फूड आधारित उत्पाद शहर जाएंगे और शहरों से दूसरा औद्योगिक सामान बनकर गांव पहुंचेगा। यही तो आत्मनिर्भर भारत अभियान का संकल्प हैजिसके लिए हमें काम करना है।


उन्होंने बताया कि इसमें भी ज्यादा हिस्सेदारी हमारे छोटे किसानों के बड़े समूहजिनको हम FPO कह रहे हैंया फिर किसान उत्पादक संघ कह रहे हैंइनकी होने वाली है। इसलिए बीते साल से FPO-किसान उत्पादक समूह का एक बड़ा नेटवर्क बनाने का अभियान चलाया है। अभी तक लगभग साढ़े सौ कृषि Startups को मदद दी जा रही है। ये स्टार्ट अपफूड प्रोसेसिंग से जुड़े हैंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसइंटरनेट ऑफ थिंग्सखेती से जुड़े स्मार्ट उपकरण के निर्माण और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े हैंकिसानों से जुड़ी ये जितनी भी योजनाएं हैंजितने भी रिफॉर्म हो रहे हैंइनके केंद्र में हमारा छोटा किसान है। यही छोटा किसान हैजिस पर सबसे ज्यादा परेशानी आती रही है।


101 रक्षा उपकरणों का आयात किया बैन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज महत्वपूर्ण ऐलान किया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर की पहल को आगे बढ़ान के लिए तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए एमओडी 101 से अधिक वस्तुओं पर आयात एम्बार्गो पेश करेगा। लद्दाख में एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर चीन के साथ तनाव के बीच रक्षा मंत्री के इस ऐलान को काफी अहम माना जा रहा है।


इससे पहले, मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे। फिलहाल, कयास लगाए जा रहे थे कि रक्षा मंत्री चीन से आयात को लेकर निगेटिव सूची के संदर्भ में कोई ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही एक नेगेटिव आर्म्स लिस्ट लेकर आने वाला है। इसके तहत कुछ हथियारों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि हथियारों के प्रोडक्शन को लेकर घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ने पर हर साल इसका विस्तार किया जाना चाहिए।


गतिरोध जारी रहने की संभावना


बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने चीन के साथ गतिरोध के लंबे समय तक बने रहने की संभावना जताई थी। क्योंकि भारत और चीन के बीच एलएससी पर पैंगोंग झील को लेकर बातचीत के बावजूद अभी कोई हल नहीं निकल पाया है। इसकी वजह से डिसएंगेजमेंट को लेकर चल रही चर्चा में गतिरोध जारी है।


भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए कहा था कि डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया अटक गई है। रक्षा मंत्रालय ने पहली बार चीनी घुसपैठ को अतिक्रमण (transgression) के रूप में स्वीकार करते हुए आधिकारिक रूप से जानकारी वेबसाइट पर डाली थी। हालांकि राजनीतिक तौर पर विवाद बढ़ने के बाद गुरुवार को वेबसाइट से इस रिपोर्ट को अब हटा लिया गया। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले लद्दाख दौरे के दौरान लुकुंग में गलवान के उन जांबाज सैनिकों से मिले थे जो चीन के साथ हिंसक झड़प में घायल हो गए थे। इन सैनिकों में कई अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अगस्त 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-361 (साल-01)
2. सोमवार, अगस्त 10, 2020
3. शक-1943, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:15,सूर्यास्त 07:15


5. न्‍यूनतम तापमान 27+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...