रविवार, 12 जुलाई 2020

मोहाली में 1 साथ 26, चंडीगढ़ में 10 मामले

 मोहाली में एक साथ कोरोना के 26, चंडीगढ़ में 10 आये मामले



चंडीगढ़/मोहाली। चंडीगढ़ व मोहाली में रविवार को 36 नये मामले आये हैं, चंडीगढ़ में जहां रविवार को आये 10 मामलों में सेक्टर 32, 19, 45, 21, 63 व सेक्टर 7 से नये मामले आये हैं जबकि 4 कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गये हैं। इस प्रकार चंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 559 व एक्टिव केस 134 रह गये हैं। मोहाली जिला में भी कोरोना ने कहर मचा दिया है। इस दौरान 26 नए मामले सामने आए हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्प्ताल बनूड में भती करवाया गया है। सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 392 पहुंच गई हैं। जबकि 271 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं। सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 114 एक्टिव मरीज है। सेहत विभाग के मुताबिक रविवार को नयागांव में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई। इनक आयु क्रमश: पच्चीस, 26 और 29 साल है। शिवजोत इनक्लेव खरड़ में 33 साल की महिला, गिल्को खरड में 54 साल की महिला, शिवालिक होम्स खरड में 58 साल की महिला और 34 साल का पुरुष, सन्नी इनक्लेव खरड़ में 41 साल की महिला कोरोना की शिकार हुई है।


इसी तरह ढकौली में 43 साल का पुरुष, 63 साल का बुजुर्ग और 41 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव आया है।। सेक्टर-97 में 67 साल की महिला, डेराबस्सी में 69 साल की महिला, झंजेड़ी में 65 साल की महिला और 20 साल का युवक, कुराली के वार्ड नंबर पंद्रह में बीस साल की महिला, छह साल की लड़की, दो साल का लड़का व 34 साल का बुजुर्ग व कुराली के वार्ड नंबर चार में तीस का पुरुष व तीस साल की महिला पॉजिटिव आई है।सन्नी इनक्लेव जीरकपुर में तीस साल की महिला, आठ साल की लड़की व 55 साल का पुरुष पॉजिटिव आया है। सोहाना में 24 साल की महिला व 22 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।


सेहत विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की नसीहत दी है। जिक्रयोग है कि मोहाली पहले कोरोना मुक्त हो चुका था। इसके बाद जैसे ही इंटर स्टेट मूवेंट शुरू हुई है, उसके बाद से कोरोना संबंधी नए केस आने शुरू हुए है।



संक्रमण मिलने पर सीएससी किया सील

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को महिला कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। क्योंकि जिस महिला कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, वह महिला कर्मचारी टीकाकरण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।
आपको बता दें कि, इतना ही नहीं महिला कर्मचारी सीएचसी के आवासीय परिसर में रहती थी। इसके साथ ही अन्य कर्मचारी भी आवासीय परिसर में रहते है। शुक्रवार को देर रात अधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दूसरी तरफ डलमऊ सीएचसी परिसर में इलाज कराने आ रहे मरीजों को पुलिस वापस कर रही है। एक तरफ जहां लोगों को इस महामारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज ना होने से परिजन काफी परेशान हो रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी विनोद सिंह चौहान ने बताया कि, महिला कर्मचारी के  कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर करीब 60 कर्मचारियों के खून के नमूने लिए गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।            


घर से निकलना है तो मास्क लगाना है

डोर टू डोर सर्विसलेस अभियान का कोविड-19 नोडाल अधिकारी ने किया निरीक्षण


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का लिया 


जायजा


घर से निकलना है तो मास्क लगाना है
 गोपीचंद सैनी


बागपत। शासन द्वारा नामित कोविड-19 नोडल अधिकारी  ऊर्जा सचिव श्री एम देवराज जी व जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने डोर टू डोर सर्विस लेंस अभियान के अंतर्गत  बागपत शहर की  बाल्मीकि कॉलोनी मे पहुंच कर औचक निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा और एएनएम द्वारा घर पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली गई या नहीं जिसमें सभी परिवार के सदस्यों  सदेश चौहान  पुत्र नरेंद्र चौहान ,टेकचंद  पुत्र हरकेश ,राजकुमार पुत्र  फूल सिंह  ने ज्ञानो पत्नी ओम प्रकाश ने बताया की आशा, एएनएम द्वारा स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है और  खांसी, बुखार ,जुखाम ,टीवी कैंसर आदि इत्यादि रोगों से संबंधित जानकारी ली जा रही है ममता ,सविता आंगनवाड़ी मौके पर स्टीकर लगाती मिली और घरों पर स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं परिवार के सदस्यों ने बताया।


कोविड-19 नोडल अधिकारी ऊर्जा सचिव एम देवराज व जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत भी साफ सफाई का जायजा लिया और अधिशासी अधिकारी को ब्रह्द स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया।
    
उन्होंने कहा गली मोहल्लों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए और साफ सफाई युद्ध स्तर पर कराई जाए और लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाए।
  जिलाधिकारी ने कहा कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए आप सभी लोग लॉकडाउन का अनुपालन करें अपने घर में रहें सुरक्षित रहें 2 गज की दूरी मांस है जरूरी के सिद्धांत पर अपनी जिंदगी व्यतीत करें अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले मास्क लगाकर । जिलाधिकारी ने बागपत, बड़ौत शहर का भ्रमण किया और लॉक डाउन की स्थिति का भी जायजा लिया जिसमें सभी जनपदवासी लॉकडाउन का अनुपालन कर रहे हैं और शहर गलियों में सन्नाटा नजर आ रहा है। इसलिए सभी लोग लॉकडाउन का अनुपालन करें और अपने आप को सुरक्षित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ,एसडीएम राम नयन, सी एच सी अधीक्षक बागपत विभास राजपूत सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


डूबने से 7 बच्चों की मौत, पसरा मातम

नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम


पटना। बिहार में कोरोना संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
अरवल और वैशाली जिले में दो हादसे हुए हैं. नदी में डूबने से अरवल में 4 और वैशाली में 3 बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अरवल में सोन नदी में स्नान करने के दौरान चार बच्चों की नदी के तेज बहाव में डूबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के बच्चे सुबह में नदी में स्नान करने गए थे। तभी स्नान के दौरान बालू निकासी के लिए खोदे गए गड्ढे में फिसल गए और तेज धार व गड्ढे के कारण बन रहें भवरी से बाहर नहीं निकल पाए और एक एक कर उसी में सभी बच्चे बैठ गए।
जानकारी के अनुसार मल्हीपट्टी निवासी गौहर अली जो कपड़ा सिलाई का काम करते हैं उनके घर के चार बच्चे दस बजे के बाद घर से स्नान करने को कह कर निकल गए। गौहर अली खुद दुकान पर चले गए। काफी देर हुआ बच्चों को घर से गए हुए तब खोजबीन शुरू हुआ। तभी किसी ने बताया कि सभी सोन नदी तरफ गए हैं। बच्चों के साथ गए हुए बच्चे लौट रहें थे तब उनसब ने बताया कि चार बच्चे डूबे हुए हैं। उसके बाद लोगों का हुजूम खोजने के लिए निकल पड़ा। यह खबर जैसे जैसे जिसे मिला सभी सोन नदी तरफ दौड़ पड़े। उसके बाद गोताखोर को बुलाया गया। घंटो मेहनत के बाद एक एक कर सभी शव को नदी से निकाला गया।
मरने वाले बच्चे असगर अली सात वर्ष गौहर अली का पुत्र, पुत्री अलिसा प्रवीण नौ वर्ष, भांजी साईंमा परवीन 10 वर्ष पिता मंसूर आलम घर दाउदनगर औरंगाबाद और भांजा जैद आलम 12 वर्ष पिता जहीर खान हसपुरा ओरंगाबाद के निवासी हैं। सभी शव को घटना स्थल से निकलकर सदर थाना ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा पोस्टमार्टम के बाद सभी शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर सदर प्रखंड के अंचल अधिकारी अंजू सिंह थानाध्यक्ष रंजीत वत्स पहुंच गए थे। घटना स्थल पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील ने बीस बीस हजार रूपये का चेक मृतक के परिजनों को सौपा।
उधर दूसरी ओर, वैशाली के चेहराकलां प्रखंड के सरसीकन गांव में पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जबतक बच्चों को पानी से बाहर निकाला जाता तीनों की सांसें थम चुकीं थीं। तीनों बच्चे तीन परिवार के थे। मृतकों में भरथ पासवान का पुत्र गोलू कुमार (12), रंजीत पासवान का पुत्र मनीष कुमार (10) एवं विशेश्वर पासवान का पुत्र सोम कुमार शामिल हैं।


कर्मचारियों को 4 दिन काम पर बुलाएंं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढते प्रकोप को  योगी सरकार ने से निपटने के लिए हफ्ते में दो दिन (शनिवार-रविवार) लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 4 दिन काम पर बुलाने की बात कही है।

उन्होंने आगे कहा कार्यदिवस सोमवार से बृहस्पतिवार तक होने चाहिए और साप्ताहिक बंदी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होनी चाहिए। कोरोना वायरस को देखते हुए अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाये जाने चाहिए। इससे वायरस के प्रसार को रोकने में ही नहीं, बल्कि लोगों को घर में परिवार के साथ रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने में भी मदद मिलेगी।                  

उच्च शिक्षण संस्थानों का कैलेंडर जारी

बरेली। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन 15 सितंबर तक और परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न करने की समयसीमा तय की है।


विशेष सचिव मनोज कुमार ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि राज्य में 4 अगस्त से स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परस्नातक की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। शासन ने स्थितियां सामान्य होने की संभावना व्यक्त करते हुए एक अक्टूबर से पठन-पाठन प्रक्रिया सामान्य रूप में लाने का भरोसा जताया है।               

गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा

योगी सरकार के गढढा मुक्त सड़को की खुली पोल

सरवनखेडा ,कानपुर देहात। कानपुर देहात दिया तले अन्धेरा कहावत की बात करें तो आपको इसकी लाइन गजनेर नबीपुर सड़क पर देखने को मिल जायेगी चन्द किमी पर कानपुर देहात के जिलाधिकारी का कर्यालय व आवास है। लेकिन फिर भी बेपरवाह योगी सरकार की खुल गई पोल। एक तरफ सरकार गढ्डा मुक्त अभियान चला रही है और करोडो रूपये पानी की तरह बहाया जा रहा है!

लेकिन यहां सडक के हाल तो ऐसे है कि सडक मे गढढे या गढ्ढो मे सडक जबकि यह मुख्यालय कि मुख्य मार्ग है। यहां से हजारो लोग निकलते है। यहां से आला अफसर भी प्रतिदिन गुजरते है लेकिन किसी को क्या फिक्र वो तो लग्जरी वाहन से चलते है। लेकिन आम आदमी त्रस्त है यहां से जिला अस्पताल के लिए भी मुख्य मार्ग है प्रतिदिन एम्बुलेस जच्चा बच्चा लेके जाती है। लेकिन किसी को क्या फिक्र क्यों कि जब चुनाव आयेगा तो लोगो फिर झूठे वादे करके वोट ले लिया जायेगा वहां स्थानीय लोगो का कहना है। सालो से ये सडक नही बनी है और इसके लिए भाषण बाजी बहुत होती है मुख्यमत्रीं भी गढ्ढा मुक्त अभियान चलाते है। लेकिन सरकार के वादे हवा हवाई दिखाई दे रहे है। किसी को कोई फिक्र ही नही

 

गढ्ढा मुक्त योजना पहुंची गढ्ढा मे केवल कागजो मे हो रहा खेल

नबीपुर से लेकर गजनेर और रायपुर से गजनेर मार्ग के किनारे गढ्ढे हादसे की दावत दे रहे हैं यह सडक मार्ग रायपुर व नबीपुर मार्ग सभी जगह  लगभग पूर्णतया जर्जर हो चुका है। आये दिन कोई न कोई स्कूली वाहन सवारी वाहन खराब होकर रोड पर खडा रहता है वहीं ओवर लोड वाहनो की लाईन लगी रहती है टोल का भी नुकसान हो रहा है। लेकिन अपना काम बनता भाड मे जाये जनता उसी के अनुशार सब अपना अपना काम मे मस्त है। किसी को क्या जनता क्या वोटर जबकि केन्द्र से लगाकर विधानसभा तक भाजपा की सरकार है। गढ्ढा मुक्त मुहिम भी चली लेकिन सब धरी की धरी रह गयी। वहीं कुछ जगह तो न सडक कुआं बन गयी जिसमे वाहन का निचला हिस्सा जमीन पर ऱख जाता है। वहीं क्षेत्रीय लोगो मे रोष ब्याप्त है। कई बार लोगो ने इसका विरोध भी जताया है लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है सभी लोगो ने प्रशासन व सरकार से अपील की है। सडक को जल्द ही ठीक करीयें जिससे लोगो को आने जाने मे राहत मिल सके क्या किसी बडे हादसे का इन्तजार है या यूं ही कागजो मे खाना पूर्ति होती रहेगी गजनेर आदि लोगो ने बताया सड़क के हाल बहुत ही जर्जर है। कई बार लिखित शिकायत और मीडिया के माध्यम से बताया गया लेकिन हालात जस के तस है।

क्या बोले क्षेत्रीय ग्रामीण

गजनेर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राम चन्द्र अग्रवाल ने कहा सड़क वास्तव में बहुत ही जर्जर है। जिसे सुधार की जरूरत है, गजनेर के डॉक्टर पंकज सचान ने बताया कि सड़क खराब होने से बाइक अक्सर गिर जाती है जिससे चोट लगने का डर रहता है रामप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि सड़क में गड्डे है। या गड्डो में सड़क पता ही भी चलता आए दिन लोग परेशान रहते हैं। विमलेश कुशवाहा ने बताया कि चार पहिया वाहन अक्सर नुकसान होता रहता खराब सड़क की वजह से कोई ध्यान नहीं दे रहा है!              

कोरोना का कहर, थाना किया सेनीटाइज

भानु प्रताप उपाध्याय (सहारनपुर मंडल प्रभारी)


शामली। जिले में कोरोना की आफत लगातार बनी हुई है। शहर कोतवाली प्रभारी सहित तहसील कर्मचारियों के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मचा हुआ है। जिसके अनुसार रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर दमकल विभाग की टीम ने शहर कोतवाली को सैनेटाईज किया। इसके अलावा कोतवाली परिसर में खडे वाहनों और अन्य स्थानों को भी सैनेटाईज किया गया हैगत दिवस गाजियाबाद और नोएडा में सैंपल टैस्ट कराने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव पाई गई थी, जिसमें शहर कोतवाली प्रभारी भी शामिल है। वही तहसील के कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजेटिव आई है। जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। रविवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेश पर शहर कोतवाली परिसर को फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर सैनेटाइ किया। उन्होने कोतवाली प्रभारी कार्यालय, मुंशी कार्यालय, बंदी गृह, शौचालय, आवास, पुलिस वाहन और आसपास के क्षेत्र को सैनेटाईज किया। इसके अलावा उन्होने कोतवाली गेट पर खडे होने वाले वाहनों को सैनेटाईज किया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली प्रभारी आवास और कार्यालय के अलावा पूरे कोतवाली परिसर को सैनेटाईज किया गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी के कोरोना पॉजिटिव मीटिंग के बाद कोतवाली परिसर में कोविड कैर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसमें कोतवाली में आने वाले प्रत्येक फरयादी और पुलिसकर्मियों की जांच होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
गत दिवस शहर कोतवाली प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव पाई गई है। जिसके बाद अब कोतवाली परिसर को जहां सैनेटाईज बनाया गया है उसी कोतवाली गेट पर को विभाजित कर हेल्प डेस्क का नक्शा बनाया गया है। इस दौरान कोतवाली परिसर में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। कोतवाली एसएसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि कोविड कैर हेल्प डेस्क पर कोतवाली परिसर में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों और फरयादियों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही कोतवाली परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। डेस्क पर सभी फरयादियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें हाथों को बार बार धोने, सैनेटाईजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने के प्रति जानकारी दी गई है।              


टोल कर्मियों ने कार सवार को खूब पीटा

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
टोल कर्मियों का खुलेआम तांडव कार चालक को कार से उतारकर जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल।


हापुड़। टोल कर्मियों का खुलेआम तांडव बढ़ता ही जा रहा है आए दिन टोल कर्मी वाहन स्वामियों को जमकर पीट रहे हैं यह पहला मामला नहीं है। अबसे पहले भी कई बार टोल कर्मियों ने वाहन स्वामियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है टोल कर्मियों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। जरा सी कहासुनी को लेकर टोल कर्मियों ने इकट्ठा होकर वाहन स्वामी को परिजनों के सामने ही जमकर पीटा। इतना ही नहीं टोल कर्मियों ने गाड़ी से नीचे उतारकर कार चालक को जमकर पीटा। आए दिन टोल कर्मियों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है।


 अब से कुछ दिन पहले भी टोल कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर जमकर मचाया था। तांडव बस चालक के पीछे भागे थे डंडे लेकर एक बाइक सवार की बस के नीचे आने से हो गई थी। दर्दनाक मौत लेकिन फिर भी टोल कर्मी सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। पीड़ित ने थाने में टोल कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पिलखुवा के टोल प्लाजा का मामला।


छोटा परिवार, खुशहाली का आधार

छोटा परिवार, खुशहाल परिवार नागरिक अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। डॉ ब्रहमदीप 


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल।  सिविल सर्जन पलवल डॉ. ब्रह्म दीप के सानिध्य में    शनिवार को नागरिक अस्पताल पलवल में जन संख्या स्थिरता पखवाडा मनाया गया I इस आयोजन के दौरान मुख्य रूप से डॉ. सुरेश, डॉ. विपिन, डॉ.JP, डॉ. सुषमा चौधरी(मीडिया प्रभारी) डॉ. योगेश मालिक, डॉ. रविंदर, मधु चौधरी, मधु डागर भी मौजूद रहे I 
डॉ. ब्रह्म दीप ने कहा कि जन संख्या स्थिरता पखवाडा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है I इसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि सभी लोग को खुशहाल जीवन जीने के लिए परिवार नियोजन अपनाए I उन्होंने कहा कि इस आपदा भरी घडी में भी परिवार नियोजन की तैयारी सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है I उन्होंने कहा शादी के समय शादी की उम्र कम से कम लड़की 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए I पहला बच्चा शादी के 2 साल के बाद होना चाहिए I पहले और दुसरे बच्चों के बीच कम से कम 3 साल का अंतर रखे I गर्भपात होने के बाद 6 माह तक गर्भ धारण नहीं करना चाहिए I उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में कापर- टी, गर्भ निरोधक गोलियां, एम.पी.ए. टीके एवं कंडोम की सुविधा हर सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है I उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी व महिला नसबंदी कि सुविधा सरकारी अस्पतालों में, मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में नर्सिंग होम व मेडिकल कॉलेज में मुफ्त उपलब्ध है I उन्होंने  बताया कि दंपति संपर्क पखवाडा भी 27 जून से 10 जुलाई तक मनाया जाता है I 
डॉ. ब्रह्म दीप ने कहा की दुनिया में जन संख्या तेजी से बढ़ रही है I जिसे नियंत्रण में रखना बहुत जरुरी है I बढती जन संख्या किसी राष्ट के लिए अच्छा संकेत नहीं है I इसको रोकने के लिए लोगों को शिक्षित होने कि बहुत आवश्यकता है I उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बताया कि खुशहाली का आधार छोटा परिवार।


लॉकडाउन का दूसरे दिन व्यापक असर

भानु प्रताप उपाध्याय (सहारनपुर मंडल प्रभारी)


 मुजफ्फरनगर। सूबे में लागू किए गए लॉकडाउन का जिले में दूसरे दिन भी व्यापक असर रहा। दूध और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहा। गली-मोहल्लों में सब्जी एवं फल बेचने वाले ही नजर आए। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर आते-जाते दिखे। जरूरी मेडिकल सेवाएं जारी रहीं।
मुजफ्फरनगर में आज लॉकडाउन के दूसरे दिन भी लोग अपने घरों में कैद रहे। कुछ लोग दूध लेने के लिए डेयरियों तक पहुंचे जबकि दूधिया भी दूध की सप्लाई करने घरों तक आए। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा रहा। शिव चौक तथा शहर के अन्य मुख्य चौराहों पर पुलिस ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान फैक्टरियों में काम पर जाने वाले तथा दवा एवं अस्पताल आदि जगहों पर जाने वाले लोग ही नजर आए। इक्का-दुक्का दुपहिया एवं चार पहिया वाहन भी आते-जाते दिखे। मेडिकल इमरजेंसी या बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर बेरिकेडिंग लगा दी थीं। लोगों की आवाजाही न हो इसके लिए पुलिस सतर्क रही। सुबह दस बजे तक आवागमन ज्यादा नजर आया लेकिन इसके बाद बहुत कम लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड, स्टेशन रोड, भोपा, जानसठ, सरकुलर रोड समेत रोजाना व्यस्त रहने वाले शहर के सभी स्थानों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बसें स्टैंड से बाहर नहीं निकलीं। ट्रेनों से भी इक्का-दुक्का यात्री ही मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर उतरे। दो दिन पहले लॉकडाउन की घोषणा हो जाने के कारण लोगों ने पहले से ही आवागमन नहीं किया। बाहर से आने वाले कुछ लोग सड़कों पर पैदल जाते भी दिखे।                


मुजफ्फरनगर में नए 38 संक्रमित मिलेंं

भानु प्रताप उपाध्याय  (सहारनपुर मंडल प्रभारी)


मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन आज मुजफ्फरनगर में कोरोना ने अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला में आज कोरोना के 38 नए रोगी सामने आने से हड़कंप मच गया है। इनमें से सात पुलिसकर्मी और बिजली विभाग के 6 कर्मचारी शामिल थे। जिला जेल में बंद 11 कैदी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद में आज राहत की खबर यह भी है कि कोरोना के 8 रोगियों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 144 हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए प्रेषित कुल 839 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 38 लोगां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन 5 में से एक पुलिस चौकी के 5 पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा शहर की सरकुलर रोड से 2, जिला जेल के 11 कैदी, कस्बा बुढाना से 1 और कूकड़ा के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 21 मरीजों में से 19 पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क के ही हैं।
इससे पूर्व आज दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग को 528 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक जनपद के कस्बा मो जबकिना जबकि दो कस्बा शाहपुर के निवासी हैं। इसके अलावा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से एक, मोहल्ला रामपुरी से 1, गांधी कॉलोनी से एक, गौशाला नदी रोड से एक, रुड़की चुंगी से एक और मंडी समिति क्षेत्र से भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जनपद में आज पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टाउन हॉल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के 6 कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जनपद के लिए आज रात भरी खबर यह है कि जिले में कोरोना के 8 रोगियों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिस केसों की संख्या 144 हो गई।              


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...