मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

भूखे गरीब- मजदूरो को खिलाया खाना

अतुल त्यागी मंडल प्रभारी, मुकेश सैनी जिला प्रभारी


उपजिलाधिकारी हापुड़ सदर द्वारा खाना पहुँचाया गया स्वयं दो दिनों से भूखे थे गरीब मजदूर 


हापुड़। खाने के लिए मोहताज बिहार के रहने वाले 14 से 15 मजदूर जो पिछले 2  दिनों  से  लगातार भूख से  परेशान थे यह सभी लोग बिहार के रहने वाले है और ततारपुर गांव के पास रह रहे है जानकारी के अनुसार हापुड में बन रहे बाईपास पर गुजरात के रहने वाले ठेकेदार के पास यह सभी मजदूर कार्य कर रहे है जो की ठेकेदार बाईपास बनाने का कार्य करवा रहा था  लाँकडाउन होने के कुछ दिन बाद ही ठेकेदार इन गरीब मजदूरों को बिना बताये अपने शहर गुजरात भाग गया कुछ दिनों तक तो इन गरीब मजदूरों ने अपने परिवार के साथ खाना खाया लेकिन कुछ दिनों में ही   इनके पास जब खाने के लिए पैसे और राशन नहीं रहा तो यह लोग थाना हापुड़ देहात पुलिस के पास पहुंचे जहां पर इनको आश्वासन दिया गया कि यह लोग 112 पर कॉल करें इनके पास तक खाना पहुंच जाएगा  लेकिन दो दिन तक खाना नहीं पहुंचने पर यह मजदूर सदर विधायक  विजयपाल आढती के पास पहुंचे  यहां भी उनको सिर्फ आश्वासन ही मिला  कि आप लोग कल आना  कल आपके लिए खाने की व्यवस्था कर दी जाएगी बेचारे गरीब मजदूर भूखे प्यासे विधायक निवास से चल पडे   लेकिन   हमारे जिला प्रभारी मुकेश सैनी ने इनको जाते हुए देख लिया  तत्काल हापुड सदर उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा को  मामले से अवगत कराया गया  मामला उनके संज्ञान में आते ही तत्काल उन्होंने कार्रवाई करते  हुए  मजदूरों तक खाने की व्यवस्था खुद कराई गयी वह उन्हें स्वयं भोजन देकर आये  तथा कहा कि आप लोग जहां रह रहे हैं वही रहें खाने की व्यवस्था आपकी होती रहेगी जिस पर मजदूरों ने सदर उपजिलाधिकारी का  आभार व्यक्त किया  और धन्यवाद दिया  उप जिलाधिकारी ने  मजदूरों को  समझाते हुए कहा कि  सामाजिक दूरी का  पालन करें  और  साफ सफाई रखें और साफ सफाई का बिशेष ध्यान रखें।


बड़कन्ने ! बाहर ना जायो !...

घर में सायउ, घर में खायउ


बड़कन्ने!  बाहर  ना  जायो!


अपने  अम्मा  बप्पा  देखो, घर  का चप्पा चप्पा  देखो।


छपरा   देखो छानी  देखो चुवति कहाँ पानी  देखौ।


भारी  देखो  हल्का  देखो, घर के खटिया पलका देखौ।


घारी  देख बग्गर देखो, बाहर देखौ  भीतर   देखो।


घर के  भीतर  रोयो  गायो, बड़कन्ने  बाहर  ना  जायो!


सरिगा सारा लहसुन देखो, गोंहुन माँ परिगे घुन  देेखो।


चाभी देखो  ताला  देखो, घर के भीतर जाला  देखो।


पगही देखो पगहा  देखो, द्वारे  पर  के  हरहा देखो।


चैला देखौ चिफुरी देखो, धनिया चरिगै बकरी देखो।


अपनै  घरु है  ना   सरमायो, बड़कन्ने    बाहर  ना   जायो।


बच्चा   देखो  बीवी   देखो, जतना  चाहौ टीवी देखौ।


भाभी  जी  हैं घर पर  देखो, अब राति दौसु पिच्चर देखो।


रामायण  घरी   घरी   देखो, सब टीवी  डिस्कवरी  देखो।


देखो या कम देखो, हाँ  मगर   सूर्यवंशम  देखो।


टीवी   से   बाहर ना  आयो, बड़कन्ने   बाहर   ना  जायो।


जी  बाहर  गे  उनका  देखो, चिरकुआ गवा धुनका देखो।


मँगरुआ  गवा  मारा   देखो, ननकू  का  पिछवारा  देखो


सब  के  सब सत्तारी  देखो, यिकी  बीमारी  देखो।


दुनिया दुनियादारी देखो, सरकारी तैयारी  देखो।


खरफू है मुलु  ना घबरायो, बड़कन्ने बाहर ना जायो।


मानव कल्याण संस्था की उत्कृष्ट सेवा

आदिल


गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका स्थित राजीव गार्डन 100 फुटा रोड पर राजमल पहलवान मार्केट में लोक डाउन के चलते 1 मजदूर रोज कमाने और खाने वाला व्यक्ति भूख से तड़पता हुआ काफी समय से बीमारी हालत में वहां पड़ा था। पैसे ना होने की वजह से दवाई नहीं ली गई, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। एक व्यक्ति ने फोन कर मुझे बताया एक बार तो मुझे भी डर था कि वह व्यक्ति कोरोना संक्रमित ना हो, फिर भी इंसानियत के नाते हमारी मदद करना जिम्मेदारी बनती थी। हाथ में गलाउज पहना कर मास्क लगाकर लोगों की मदद से अपनी पर्सनल गाड़ी मेेंं ले जाकर प्राइवेट नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों  ने उनको चेकअप करते हुए बताया कोरोना संक्रमित नहीं है। काफी दिन से बीमार होने के कारण और शरीर में खाना ना पहुंचने के कारण ऐसी उनकी हालत हो गई है। दवाई दी जा रही है जल्दी ठीक होकर अपने घर और परिवार में पहुंच जाएंगे स्थानीय लोगों ने मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी की प्रशंसा करते हुए कहा आप जैसे देवदूत किसी न किसी रूप में भगवान भेज देता है। किसी ना किसी की मदद करने के लिए
प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा था आपके आसपास बुजुर्ग मजदूर अच्छे से ख्याल रखना है और उनकी मदद करना है यही सबसे बड़ी देश सेवा है।


अंबेडकर जयंती पर किया राशन वितरण

सुनील पुरी


फतेहपुर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह घर आई खेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दयालु गुप्ता उपस्थित रहे। संबोधन में ग्राम वासियों से बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि सपा सरकार में सर्वप्रथम बीपीएल कार्ड वालों को समाजवादी पेंशन की योजना चलाई गई थी। समाजवादी एंबुलेंस 108 जैसी योजनाओं में भी माननीय अखिलेश यादव जी ने किसी जाति विशेष का फायदा करने की कोशिश नहीं की। समाजवादी सरकार में बिजली का बिल बहुत काम आता था। राशन कार्ड आसानी से बने हुए थे और हर कमजोर गरीब के लिए आरक्षण की योजना नियमानुसार लागू होती थी। क्योंकि अखिलेश जी की सोच हर कमजोर को मजबूत करने की थी। इस अवसर पर गांव के 20 गरीब लोगों को राशन वितरण भी किया गया ग्राम वासियों ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए कहा की बाबा साहब की जयंती पर हम सब शिक्षित होने का प्रयास करेंगे। कोरोना जैसी बीमारी पर अपने संबोधन में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाल गुप्ता ने सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। पूरी मीटिंग के दौरान सोशल जितेन सिंह का विशेष ध्यान रखा गया। शमशेर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष रैदास, प्रिंस रैदास, गंगासागर, लाखन सिंह यादव, अखिलेश अंबेडकर, डॉक्टर फूलचंद, प्रिंस गौतम सहित बहुत से लोग रहे।


बेवजह घूमने वालों को लगी फटकार

बिना मास्क के बेवजह घर से निकलने वालों को मिली फटकार


कोरोनावायरस से बचाव के लिए लगातार किया जा रहा है सैनिटाइज
नगर पालिका द्वारा घरों में रहने की दी जा रही हिदायत


सुनील पुरी
बिंदकी फतेहपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगातार 20 वें दिन भी लॉक डाउन चलता रहा। सुबह से ही पुलिस और प्रशासन दौड़ता रहा बेवजह घरों से बिना मास्क निकले लोगों को फटकार लगाई गई।             


कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के निर्देशानुसार 21 दिनों के लाख डाउन के 20 वे दिन भी लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन सक्रिय नजर आया। सुबह से ही उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह एवं तहसीलदार गणेश सिंह यादव नगर क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए जो लोग भी बिना मास के के बेवजह घर से निकलते मिले। उन्हें अधिकारियों ने फटकार लगाई। पुलिस ने उन्हें वापस करने का काम किया सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक छूट मिलने के कारण जरूरतमंद लोग घरों से निकले हालांकि धूप अधिक होने के कारण लोगों की आवाजाही कम दिखी बाजारों में भी भीड़ कम देखी। शाम 4:00 बजे के बाद पुलिस प्रशासन फिर सक्रिय हो गया। जिसके चलते अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर चले गए वहीं नगर पालिका परिषद की गाड़ी द्वारा बराबर अनाउंस किया जाता रहा कि पुराना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए घरों से ना निकले यदि निकले तो मास्क लगाए रहे शोषण डिस्टेंस बनाए रखें।


प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा 
लखनऊ। कोरोनावायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री के द्वारा 3 मई तक लोक डाउन सुनिश्चित करने की घोषणा कर दी गई है। बल्कि लॉक डाउन को पहले से सख्त करने का भी निर्देश दिया है। जिससे महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके। लंबे खींचते लॉक डाउन को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए। प्रत्येक पत्रकार का ₹5000000 का बीमा कराने की मांग की है। कोरोना के खिलाफ जंग में पत्रकारों के अहम योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार को पत्रकारों के हित में इस प्रकार के कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार मान्यता प्राप्त है अथवा नहीं। नगरीय क्षेत्र में है अथवा ग्रामीण क्षेत्र में। प्रत्येक पत्रकार को 50 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाना चाहिए।


कोटाः थूक भर घरों में फेंकी पॉलिथीन

कोटा में सनसनीखेज घटना, महिलाओं ने थूक भरकर घरों में फेंकी पॉलीथीन


कविता गर्ग


कोटा। कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना कई पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना बढ़ते संक्रमण के बीच राजस्थान से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कोटा में कुछ महिलाओं ने पॉलीथीन में थूककर उन्हें घरों के भीतर फेंक दिया।


वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं एक पॉलीथीन बैग में थूकने के बाद उन्हें दरवाजे से अंदर फेंकती दिख रही हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम से बोलकर पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया जा रह है। वहीं, इससे पहले जोधपुर में कुछ घरों के लेटर बॉक्स के भीतर से दस रुपए के नोट मिले थे। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस की जांच में ये नोट नकली पाए गए थे।


राजस्थान में अब तक कितने कोरोना केस?


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 815 हो गई है। राज्य में 11 नए मामले सामने आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि भरतपुर में दस और बांसवाड़ा में एक नया मामला सामने आया है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 52 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 341 मामले सामने आ चुके हैं। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...