बुधवार, 8 जनवरी 2020

कल सुबह करेंगे बड़ा फैसलाः डोनाल्ड

वाशिंगटन डीसी। ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बुधवार को किए गए बैलेस्टिक मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। जहां एक तरफ ईरान ने अपने हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों को मोर जाने का दवा कर रहा है, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद सैन्य अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सब ठीक है। हम कल सुबह बड़ा फैसला करेंगे। माना जा रहा है कि अमेरिका जवाबी कार्रवाई के तहत बड़ा कदम उठा सकता है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ऑल इज वेल (सब ठीक है), हम हताहतों की संख्या और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहे हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। मैं कल सुबह इस विषय पर बयान दूंगा।


इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुलेमानी को राक्षस करार दिया। उन्होंने कहा कि उसे सब राक्षस बुलाते थे, वह एक राक्षस था, अब वह राक्षस नहीं रहा, वह मर गया। उन्होंने आगे कहा, ‘वह हम पर और दूसरे देशों पर एक बड़े और घातक हमले की योजना बना रहा था। हमने उसे रोक दिया।’ ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कदम उठाया है। जिसमें हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण सशस्त्र हमला किया गया। हम युद्ध की संभावनाओं को नहीं बढ़ा रहे हैं। लेकिन, हम किसी भी आक्रमण के खिलाफ खुद का बचाव करेंगे। दोनों देशों में जारी तनातनी के बीच इस्राइल और सऊदी अरब भी अलर्ट हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ईरान ने इस्राइल के हाइफा शहर और सऊदी अरब पर भी हमले की चेतावनी दी है। इसके बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं। उधर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सैन्य कमांडरों की बैठक बुलाई है। जिसमें सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी।


संस्कृति का उदाहरण 'राउत नाच टोली'

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का एक सशक्त उदाहरण है। यह एक ऐसा लोकोत्सव है जिसमें गांवों का सीधा-सादा जीवन प्रतिबिंबित होता है। इस नृत्य-कला को छत्तीसगढ़ के लोक जीवन की नैसर्गिक पहचान कहा जाता है। राजधानी में 12 जनवरी 2020 से शुरू होने जा रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा उत्सव में बिलासपुर की राउत नाच टोली अपने नृत्य कौशल और शौर्य का प्रदर्शन करेगी।


राउत नाच गौ-संवर्धन और पशु-पालन से जुड़े छत्तीसगढ़ के यादव समुदाय की पहचान है। पौराणिक मान्यता है कि जब गोकुल में राक्षसों का आक्रमण बढ़ने लगा तब गोकुलवासियों को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अस्त्र-शस्त्र के स्थान पर डंडे से आत्मरक्षा के लिए खेल-खेल में गुर सिखाया। उसी समय से गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन से राउत नाच किया जाता है। मिट्टी से जुड़े इस नृत्य और शौर्य प्रदर्शन को लेकर गांवों में खासा उत्साह रहता है।


राउत नाच में लोक शिल्प, लोक संगीत, लोक साहित्य, लोक नृत्य का अद्भुत सामंजस्य है। वास्तव में राउत नाच एक सम्पूर्ण कला का रूप है। राउत नाच के दौरान नर्तकों की साज-सज्जा और उनके परिधान बहुत आकर्षक होते हैं। इनके सिर पर पागा (पगड़ी), कागज के फूलों की रंग-बिरंगी माला, मोर के पंख की कलगी, कमीज के स्थान पर रंग-बिरंगे कपड़े का सलूखा, उसके ऊपर कौड़ियों की जॉकेटनुमा पोशाक होती है जिसे पेटी कहते हैं। दोनों बाहों में कौड़ियों का बना हुआ बंहकर होता है। कमर नीचे पहने जाने वाले वस्त्र को चोलना कहा जाता है, जिसे कमर के ऊपर कसकर पहना जाता है। कमर व पैरों में नर्तक बड़े-बड़े घुंघरुओं की पट्टी बांधते हैं, जिससे नृत्य करते समय कर्णप्रिय धुन निकलती है। उनके हाथों में लाठी और ढाल होते हैं जो नृत्य के साथ शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए होता है। उनकी टोली के साथ गंधर्व समाज के लोक वादक होते हैं। उनके वाद्य यंत्रों में डफड़ा, महोरी, निशान, टिमकी आदि प्रमुख हैं। लोक वादकों के साथ एक-दो पुरुष नर्तकी के रूप में शामिल होते हैं, जिन्हें परी कहा जाता है। राउत नाच में दोहों का अत्यधिक महत्व है। अपने परम्परागत वेशभूषा में सजे-धजे राउत नर्तक झूमते-नाचते हुए जब दोहों का उच्चारण करते हैं तो दर्शक वर्ग भी उत्साह और उमंग में उनका साथ देने लगता है। दोहे में प्रायः सामाजिक संदेश होते हैं और पहेलियां तथा जनउला को इसमें शामिल किया जाता है। इसमें भक्ति के संदेश भी होते हैं। कुछ प्रचलित दोहे इस प्रकार हैः- जेखर जइसन घर दुआर, तइसन तेखर फइका हो। जेखर जइसन दाई ददा, तइसन तेखर लइका हो।। जइसन मालिक लिये दिये तैं, तइसन देब आसीस हो। अन्न-धन तोर घर भरे, जुग जियो लाख बरीस हो।।


बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान है राऊत नाच -: राऊत नाच बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान है। राऊत नाचा महोत्सव के संयोजक डाॅ.कालीचरण यादव ने बताया कि जिले में राउत नाच का पर्व देवउठनी एकादशी से शुरू होकर लगभग 15 दिन चलता है। इस दौरान गांव-गांव में राउत नाच की टोलियां अपने नृत्य का कलात्मक प्रदर्शन करती हैं। शहर के गली-मोहल्ले भी इनसे अछूते नहीं रहते। इस पर्व का समापन अरपा नदी के किनारे शनिचरी बाजार क्षेत्र में आयोजित महोत्सव के साथ होता है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ की टोलियां शामिल होती है और इसका आनंद उठाने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।


राउत नाच में युवतियां भी शामिल होंगी


राज्य युवा महोत्सव में बिलासपुर, कोटा के डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय के युवा छात्र-छात्राएं राउत नाच का प्रदर्शन करेंगें। पारम्परिक रूप से पुरुषों द्वारा यह नृत्य किया जाता है, लेकिन युवा उत्सव में राउत नाच का प्रदर्शन करने वाली टोली में आठ युवतियां भी शामिल हैं। युवक-युवतियों का उत्साह इस नृत्य के आकर्षण को और बढ़ायेगा।


उद्यान-विभाग की नर्सरी बनी कचरे का ढेर

उद्यान विभाग की नर्सरी बनी कचरे की ढेर


कौशांबी। तहसील चायल थाना चरवा के अंतर्गत ग्रामसभा बालीपुर टाटा उद्यान विभाग की नर्सरी बनी कचरे के ढेर। जनपद कौशांबी की ये एक इकलौती नर्सरी है, यहां पर किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती, ना ही किसी भी प्रकार की साफ-सफाई का ध्यान दिया जाता है। चारों तरफ से बाउंड्री नहीं है। नाही किसी भी प्रकार की साफ सफाई का ध्यान दिया जाता है। जैसे कि तैसे चल रही है नाही कोई अधिकारी और ना ही कोई कर्मचारी इसके साफ सफाई का ध्यान नहीं देते कहने को तो उद्यान विभाग की नर्सरी कहा जाता है उद्यान विभाग की नर्सरी कम कचरे का ढेर ज्यादा दिखाई देता है। चारों तरफ से गंदगी पसरी हुई है, साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जाती और ना ही किसी भी प्रकार की सुविधा यहां पर मिलती है। जो भी कर्मचारी यहां पर हैं अपनी मनमानी करते हैं और साफ-सफाई का तनिक भी ध्यान नहीं दे पाते हैं।


गणेश साहू पत्रकार


राजबाला के पास चमत्कारिक 'जड़ी-बूटी'

हरियाणवी जाटनी ने गढ़वाल व पंजाब की नेत्रियों को दी पटखनी
राजबाला मलिक के पास कोई चमत्कारिक जड़ी बूटी होने की चर्चा


अमित शर्मा


चंडीगढ़। नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से राजबाला मलिक के प्रत्याशी बनने से हर कोई हतप्रभ है।  अंतिम समय तक हीरा नेगी को ही महापौर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था व लगभग हर कोई उनके ही नाम की घोषणा की उम्मीद कर रहा था पंरतु जब राजबाला मलिक का नाम सामने आया तो एकबारगी तो सब हैरान रह गए।
अब जबकि राजबाला मलिक का नाम घोषित हो चुका है व उनका ही महापौर बनना निश्चित है तब राजबाला मलिक के बारे में तरह तरह की चर्चाएं राजनीतिक हलकों में चल रही हैं। यहां तक कि उनके बारे में यह भी चर्चा चल रही है कि उनके पास कोई रहस्यमयी जड़ी बूटी या शक्ति है  जिसकी बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंची हैं।
महापौर पद की दावेदार हीरा नेगी व सुनीता धवन पिछले कई दशकों से न केवल भाजपा बल्कि आरएसएस से जुड़ी हुई हैं बल्कि उन्होंने अपना सारा जीवन संघ के आदर्शों को आत्मसात करने प्रचार प्रसार पर लगा दिया। परंतु कांग्रेस से दल बदल करके आई हरियाणवी जाटनी राजबाला मलिक उन पर भारी पड़ गईं। एक तरह से आरएसएस की भी उनके आगे एक न चली।  
राजबाला मलिक २०११ के नगर निगम चुनाव में राजनीति में आईं थीं। चुनाव की घोषणा होने के बाद जब कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की तो उसमें राजबाला मलिक का नाम पहली बार शहर की राजनीति में चर्चा में आया। वह न केवल जीतीं बल्कि जीतते ही महापौर भी बन बैठीं। कांग्रेस में भी कई सालों से राजनीति में एडिय़ा घिस रह लोग टापते रह गए थे।
मजे से अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वर्ष २०१४ के लोकसभा चुनावों में वह मोदी लहर में भाजपा में शामिल हो गईं।  इसके बाद २०१६ के नगर निगम चुनाव में उन्हें भाजपा की ओर से भी टिकट मिल गई व अब जब २०२० में महिला महापौर की टर्म है तो उन्हें फिर से महापौर का पद मिलने जा रहा है।
वह शहर की ऐसी पहली महापौर होंगी जो दोनों प्रमुख पार्टियों से नगर निगम की टॉप राजनीतिक सीट पर विराजमान होंगीं। उनका यह राजनीतिक सफर ही उनके पास चमत्कारिक जड़ी बूटी होने की चर्चा का कारण है।
यहां यह गौरतलब है कि चंडीगढ़ में गढ़वालियों का एक मजबूत वोट बैंक है व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल के फोन भी हीरा नेगी को महापौर पद का उम्मीदवार नहीं बना पाए। जिससे गढ़वालियों में बेहद मायूसी है।


विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विजीलेंस की टीम ने लेबर विभाग के ए.डब्ल्यू.ओ एवं पूर्व जिला कल्याण अधिकारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा


करनाल। विजीलेंस की टीम ने लेबर विभाग के एक अनुवेशक एवं पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र कुमार को एक महिला से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया है। विजीलेंस विभाग को चूरनी गांव की कविता की शादी के लिए उसकी बुआ ने लेबर विभाग में कन्यादान योजना के तहत एक लाख दिए जाने की मांग की थी, इसी राशि को पास करने के नाम के सुरेंद्र कुमार 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इधर जिस की शिकायत मिलने पर विजीलेंस की निरीक्षक कनूप्रिया ने अपनी टीम के साथ बस अड्डे के पीछे स्थित अटल सेवा केन्द्र से रंगेहाथ काबू किया है।


अधिकारियों को गृह मंत्रालय का पदक

हरियाणा पुलिस के 2 पुलिस अधिकारी हुए " केंद्रीय" गृह मंत्री पदक से अलंकृत


अमित शर्मा


चण्डीगढ। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की डॉ. भीमराव अम्बेडकर रंगशाला में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ । केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-2017 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई। हरियाणा पुलिस के जवान अपने साहस व जोश के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। 
 हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कुलवंत कौर को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गये।  पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव ने उपरोक्त दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।  समारोह में प्रमाण-पत्र व पदक हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा द्वारा प्रदान किए । उन्होंने समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इन सभी पदक विजेताओं से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पदक विजेताओं के बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी देवी तथा अकादमी स्टाफ भी उपस्थित रहा।


ईरान ने किया हमला, 80 लोगो की मौत

तेहरान। ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद मंगलवार देर रात ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनभर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। फिलहाल पेंटागन नुकसान का आकलन कर रहा है। इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बुधवार को किए गए मिसाइल हमलों में 80 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका ने ईरान द्वारा किए गए ताजा हमले को देखते हुए इराक में मौजूद गठबंधन सेना का मुख्यालय कुवैत स्थानांतरित कर दिया है। इस बात की जानकारी भी ईरानी मीडिया ने दी है। अमेरिका को डर है कि ईरान आगे भी इन ठिकानों को निशाना बना सकता है।
एटमी प्लांट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी एयरबेस पर हमले को शहीद सुलेमानी ऑपरेशन का नाम दिया और ताबड़तोड़ कई मिसाइलें दागीं। इस घटना के बाद ईरानी के एक एटमी प्लांट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि उस पर अमेरिकी हमले की आशंका मंडराने लगी है।


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...