सोमवार, 23 दिसंबर 2019

कानून के नाम पर प्रताड़ित ना करें

दुर्ग। देश भर में एनआरसी और सीएए को लेकर छिड़े आम नागरिकों के प्रखर विरोध का रूप सोमवार को भिलाई में भी संविधान बचाओ समिति के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे नागरिकों की उपस्थिति में दिखा। सबके हाथ में तिरंगा झंडा था और मासूम सी पंक्तियां लिखे पोस्टर हाथ में थे, मैं भारत का नागरिक हूँ, मैं अपनी पहचान क्यों साबित करूँ। रैली में आम नागरिकों के साथ, सामाजिक संगठन से जुड़े सदस्य, कलाकार, छात्र-छात्रा तथा सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। जिन्होंने सामूहिक रूप से देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताई।


समिति की रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद और गांधी के उदाहरणों द्वारा एनआरसी को लेकर अपनी राय आम जनता के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 183 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद ने अपने संबोधन में भारत भूमि के बारे में कहा था कि मैं ऐसे देश से आता हूं जो दुनिया भर से सताए लोगों को स्थान देता है।


इसी प्रकार 106 में दक्षिण अफ्रीका में एशियन रजिस्ट्रेशन सिटीजन बिल में एशियाई मूल के लोगों को अपने फिंगर प्रिंट देने होते थे और गांधी ने इससे इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मैं रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करूंगा। एनआरसी में आपको अपनी भारतीयता प्रमाणित करनी होगी। आपमें से यहां भिलाई में अधिकांश लोग देश के कोने कोने से आये हैं। आपको अपने माता पिता से संबंधित दस्तावेज लाने उन इलाकों में जाना होगा।


यह मशक्कत का काम होगा और सोचिए कि कहीं आपके पहचान संबंधित दस्तावेजों में लिपिकीय त्रुटि रह गई, फिर अपनी नागरिकता साबित करने कोर्ट के चक्कर लगाते रहिए। असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो एनआरसी की प्रक्रिया में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के वंशज भी बाहर हो गए। यहां तक की भाजपा के एक विधायक का परिवार भी बाहर हो गया। वहां के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्वयं कह रहे हैं कि एनआरसी के दौरान त्रुटियां रह गई हैं। असम में आग लगी है और केंद्र सरकार यह आग पूरे देश में फैलाना चाहती है। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के कथन में विरोधाभास दिखता है। इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं दिखती। एनआरसी लागू हुआ तो कितने लोगों को अपनी पहचान साबित करने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घुसपैठियों को देश से बाहर निकाले, इसके लिए एजेंसियों को लगाए, हम मदद करेंगे लेकिन देश की सारी जनता को इस तरह से परेशान करना और धन तथा संसाधन और समय की बर्बादी सही नहीं है।


असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल यह प्रक्रिया चली, 1600 करोड़ रुपये खर्च हुए, फिर भी इतनी सारी त्रुटियां रह गई हैं। देश भर में ऐसा हो तो सोचिए क्या स्थिति पैदा होगी। केंद्र की सरकार असम की आग पूरे देश मे फैलाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की भयावह समस्या है। अर्थव्यवस्था तबाह है। इन मुद्दों से परे देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।



माया ने भीम सेना पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पुरानी दिल्ली के दरियागंज में हुई हिंसा के सिलसिले में शनिवार (22 दिसंबर) को भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। वहीं, चंद्रशेखर के दिल्ली आने पर बसपा सुप्रीमो मायावती बिफर गई हैं। उन्होंने भीम आर्मी चीफ पर बसपा के वोटरों को लुभाने का इल्जाम लगाया है। मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, ”दलितों का आम मानना है कि भीम आर्मी का चन्द्रशेखर, विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर विशेषकर बीएसपी के मज़बूत राज्यों में षड्यंत्र के तहत चुनाव के करीब वहां पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।” एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा है कि ”जैसे यह यूपी का रहने वाला है, लेकिन CAA/NRC पर यह यूपी की बजाए दिल्ली के जामा मस्जिद वाले प्रदर्शन में शामिल होकर जबरन अपनी गिरफ्तारी करवाता है क्योंकि यहाँ जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।”


मायावती ने लोगों से अपील करते हुए भी एक ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि ”अतः पार्टी के लोगों से अपील है कि वे ऐसे सभी स्वार्थी तत्वों, संगठनों व पार्टियों से हमेशा सचेत रहें। वैसे ऐसे तत्वों को पार्टी कभी लेती नहीं है, चाहे वे कितना प्रयास क्यों ना कर ले?”


कपल ने पीडीए की सीमाएं लांंघी,बनाए संबंध

न्यूयॉर्क। कभी-कभी लोग इतने उतावले हो जाते हैं कि उन्हें यह ध्यान नहीं रहता कि सार्वजनिक स्थान पर आपसी गरिमा को न खोएं। ऐसे ही एक कपल ने हाल ही में रेलवे प्लेटफॉर्म पर आते-जाते लोगों को हैरानी में डाल दिया।


बताया जा रहा है कि यह कपल न्यूयॉर्क के मैनहटन के पास स्थित ग्रैंड सेंट्रल सबवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर संबंध बना रहा था। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोग हैरान तो थे ही उन्हें इस बात की शर्म भी आ रही थी कि ये कपल पब्लिक डिस्प्ले ऑफ एफेक्शन (PDA) की सारी सीमाएं पार कर चुका है। जब ये कपल संबंध बना रहा था, तभी यहां आकर रुकी ट्रेन के विंडो से किसी ने इनका वीडियो बना दिया और उसे वायरल कर दिया।


रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी इस कपल का फुटेज कैद हो गई। अब पुलिस दोनों को खोज रही है। पुलिस का कहना है कि शायद इनमें से एक शरणार्थी है।


जनता का धन्यवाद किया, दी बधाई

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई दी है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद किया है। मोदी ने ट्वीट किया, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे। बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। चुनाव में झामुमो को 25, कांग्रेस को 13 और राजद को 1 सीट पर निर्णायक बढ़त है। ऐसे में गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।


भाजपा जनादेश का सम्मान करती है

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के शाम तक के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। पार्टी प्रमुख ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। झारखंड में फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 18 सीटें जीत ली हैं, जबकि 29 पर आगे है। भाजपा ने 14 जीती, 10 पर आगे, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 1 जीती 2 पर आगे, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 1 जीती 2 पर आगे और अन्य ने 1 जीती और 3 पर आगे है।


कांग्रेस ने राजघाट पर किया धरना-विरोध

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ने राजघाट पर धरना दिया है। धरने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, छात्रों और युवाओं, सिर्फ भारत को महसूस करना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि आप भारत हैं और भारत को नफरत से नष्ट नहीं होने देंगे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनत के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है।


डॉल के चक्कर में पूरा चेहरा गवाया

बुल्र्बीगेरिया। डॉल बनने की चाहत में 22 साल की एक महिला ने पूरा चेहरा ही बर्बाद कर डाला। ​बावजूद वह कहती है कि वह अपने होंठ को और बड़ा करना चाहती है। बुल्गेरिया की एंड्रिया इवानोवा ने इसके लिए 17 एसिड लिप इंजेक्शन लगवाए हैं।


दरअसल 22 वर्षीय एंड्रिया दुनिया में सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाना चाहती हैं। वह इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। सितंबर महीने में एंड्रिया ने 15 लिप इंजेक्शन लगवाए हैं और वह अभी कई अन्य मुश्किल प्रक्रियाओं से भी होकर गुजरेंगी। पिछले तीन महीनों में एंड्रिया ने दो ट्रीटमेंट लिए हैं।


एंड्रिया सोफिया यूनिवर्सिटी में जर्मन फिलोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। एंड्रिया ने पिछले साल अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सफर की शुरुआत की थी। वह कहती हैं कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं और अपने बड़े होठों से ज्यादा संतुष्ट हैं। वह कहती हैं, मैं खुले विचार वाली लड़की हूं और लोगों को यह चुनने की आजादी होनी चाहिए कि उनके लिए कैसे होंठ छोटे हैं या बड़े हैं।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...