सोमवार, 16 सितंबर 2019

चीन के युद्धपोत-पनडुब्बी का पता लगाया

नई दिल्ली। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के नजदीक चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी का पता लगाया है। इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के पास गश्त लगा रहे युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी का पता लगाया है। इंडियन नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस पेट्रोलिंग के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें ली हैं। तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में पेट्रोलिंग पर तैनात था। बता दें भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है। हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी पैनी निगाह रखती है क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा है। नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया गया।


हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने रविवार को इस बात की पुष्टि भी कर दी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से पहले हाउडी मोदी के अलावा अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल मीटिंग भी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नई दिल्ली और वाशिंगटन के अफसर ट्रंप के दोनों या फिर किसी एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए अब तक 50 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हाउडी का मतलब होता है, हाउ डू यू डू? (आप कैसे हैं?) दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, 'यह अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा।' यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे।


एयर इंडिया को 8400 करोड़ का घाटा

नई दिल्ली। लंबे समय से पैसों की कमी से जूझ रही और कर्ज के बोझ में दबी एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2018-19 में 8 हजार 400 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। ज्यादा ऑपरेटिंग कॉस्ट और फॉरेन एक्सचेंज लॉस के चलते कंपनी को भारी घाटा उठाना पड़ा है। एयर इंडिया को एक साल में जितना घाटा हुआ है उतने में तो एक नई एयरलाइंस शुरू की जा सकती है। गौरतलब है कि देश में सफलता से चल रही एयरलाइंस स्पाइसजेट का मार्केट कैपिटल महज 7,892 करोड़ रुपये ही है यानी 8,000 करोड़ रुपये से कम पूंजी में ही इस एयरलाइंस को खरीदा जा सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया की कुल आय 26,400 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी को 4,600 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस उठाना पड़ा है। बढ़ते तेल के दाम और पाकिस्तान के भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने के बाद कंपनी को रोज 3 से 4 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधि‍कारी ने बताया कि जून की तिमाही में सिर्फ पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने की वजह से एयर इंडिया को 175 से 200 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2 जुलाई तक एयर इंडिया को पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने से 491 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।


इंडेक्स सेंसेक्स में 180 प्वाइंट की गिरावट

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर घरेलू शेयर बाजार पर साफतौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि सऊदी अरामकों के दो बड़े ठिकानों पर हुए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट का माहौल है। सोमवार को BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 180.43 प्वाइंट की गिरावट के साथ 37,204.56 के स्तर पर खुला। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 81.05 प्वाइंट की की कमजोरी के साथ 10,994.85 के स्तर पर खुला है।


घट सकती है क्रूड की सप्लाई
दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको के दो बड़े ठिकानों पर शनिवार सुबह हुए ड्रोन हमले के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति में 5 फीसदी तक की कमी आ सकती है। हमलों की वजह से कंपनी के उत्पादन में 50 फीसद तक की कमी आई है. इस हमले के बाद फिर से प​र्शिया की खाड़ी (Persian Gulf) समेत भारत के लिए चिंता बढ़ गई है। कच्चे तेल के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ आयातक देश है।


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में गिरावट
शुरुआती कारोबार में (9:25 PM) सेंसेक्स-निफ्टी में लाल निशान में कारोबार होते हुए देखा गया। फिलहाल सेंसेक्स में करीब 200 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 37,190 के करीब कारोबार हो रहा है। वहीं निफ्टी में 11,000 के नीचे कारोबार हो रहा है।


किन शेयरों में रही तेजी-मंदी
सोमवार को शुरुआती कारोबार में BPCL, IOC, एशियन पेंट्स, यस बैंक, रिलायंस, भारती इंफ्राटेल, UPL, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, मारूति सुजूकी, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, HDFC, ICICI बैंक में गिरावट के साथ कारोबार दर्ज किया गया। दूसरी ओर कारोबार की शुरुआत में ONGC, टाइटन कंपनी, TCS, गेल, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, HUL, इंफोसिस में मजबूती के साथ कारोबार हुआ।


बुरी खबर प्राप्त हो सकती है:मीन

राशिफल


मेष-पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्‍थ्य को नजरअंदाज न करें। जल्दबाजी से बचें। कठिन कार्य सहज ही सफल होंगे। चिंता रहेगी।


वृष-भूले-बिसरे संबंधी साथी मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यय होगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।


मिथुन-भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आलस्य न कर भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ बना है। समय का लाभ लें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने की प्रबल इच्छा होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।


कर्क-फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी के उकसाने में आकर या भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।


सिंह-रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।


कन्या-नए काम मिलने के योग हैं। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


तुला-किसी धर्मस्थल के दर्शन इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद को टालें। कारोबार से लाभ होगा।


वृश्चिक-चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।


धनु-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। विवाद से बचें। समय सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। प्रमाद न करें।


मकर-भूमि व भवन संबंधी सभी रुके कार्यों में गति आएगी। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी मैदान छोड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। उन्नति होगी।


कुंभ-लेखन-पठन-पाठन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएंगे। पार्टी व पिकनिक आदि की योजना बनेगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ लें।


मीन-कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी।


पपीता है अनेक लाभकारी

भारत में पपीता अब से लगभग ३०० वर्ष पूर्व आया। आरंभ में भारतवासियों ने फलों में हीक के कारण इसको कदाचित् अधिक पसंद नहीं किया, परंतु अब अच्छी और नई किस्मों के फलों में हीक नहीं होती। शीघ्र फलनेवाले फलों में पपीता अत्यंत उत्तम फल है। पेड़ लगाने के बाद वर्ष भर के अंदर ही यह फल देने लगता है। इसके पेड़ सुगमता से उगाए जा सकते हैं और थोड़े से क्षेत्र में फल के अन्य पेड़ों की अपेक्षा अधिक पेड़ लगते हैं।


इसके पेड़ कोमल होते हैं और पाले से मर जाते हैं। ऐसे स्थानों में जहाँ शीतकाल में पाला पड़ता हो, इसको नहीं लगाना चाहिए। यहाँ उपजाऊ, दुमट भूमि में अच्छा फलता है। ऐसे स्थानों में जहाँ पानी भरता हो, पपीता नहीं बढ़ता। पेड़ के तने के पास यदि पानी भरता है तो इसका तना गलने लगता है। पपीते के खेत में पानी का निकास अच्छा होना चाहिए। इसका बीज मार्च से जून तक बोना चाहिए। प्राय: अप्रैल मई में बीज बोते हैं और जुलाई अगस्त में पेड़ लगाते हैं। यदि सिंचाई का सुप्रबंध हो तो फरवरी मार्च में इसका पेड़ लगाना अति उत्तम होता है। पेड़ लगाने के लिये पहले आठ या दस फुट के फासले से डेढ़ या दो फुट गहरे गोल गड्ढे खोद लेने चाहिए। गड्ढे के केंद्र में पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ों की सिंचाई के लिये उनमें छल्लेदार थाले बनाकर आवश्यकतानुसार पानी देते रहना चाहिए। पपीते के पेड़ों में नर एवं मादा पेड़ अलग होते हैं। नर पेड़ों में केवल लंबे-लंबे फूल आते हैं। इनमें फल नहीं लगते। जब पेड़ फलने लगते हैं तो केवल १० प्रतिशत नर पेड़ों को छोड़कर अन्य सब नर पेड़ों को उखाड़ फेंकना चाहिए।


पपीते के पेड़ में तीन या चार साल तक ही अच्छे फल लगते हैं। आवश्यकतानुसार यदि तीसरे चौथे साल पपीते के दो पेड़ों के बीच बीच में नए पेड़ लगते रहें तो चौथे पाँचवें साल नए फलनेवाले पेड़ तैयार होते जाते हैं। नए पेड़ तैयार हो जाने पर पुराने पेड़ों को उखाड़ फेंकना चाहिए। इसकी मुख्य किस्में हनीड्यू (मधुविंदु), सिलोन, राँची आदि हैं। पपीता खाने के अनेको लाभ है।


 


यमाचार्य नचिकेता वार्ता (धर्मवाद)

गतांक से...
मेरे पूज्यपाद गुरुदेव इससे पूर्व के काल में राजा रावण की चर्चा कर रहे थे। राजा रावण के राष्ट्र में भी यह घोषणा थी कि मेरे राष्ट्र में याज्ञिक होने चाहिए और वह स्वयं अश्वमेघ यज्ञ भी करते थे। प्रजा-राजा मिलकर के अश्‍वमेघ जब होता है। परंतु यहां महाभारत काल के पश्चात के विद्वानों ने, उनको मैं विद्वान तो नहीं कह सकता। परंतु अर्थ का अनर्थ नही करना चाहता,यागो में घोड़े के मांस की आहुति देना प्रारंभ किया। राजा उसे कहते हैं जो राजा है, प्रजा को ऊंचा बनाने वाला हो और अश्वमेध यज्ञ करने वाला हो । राजा और प्रजा में जो दोनों मिलकर के यज्ञ करते हैं उसको अश्वमेघ यज्ञ कहते हैं। परंतु देखो यहां अर्थों का अनर्थ हुआ है। राजा मे भी अब उसे कहते हैं जो द्वितीय को अपने हृदय को विजय करने वाला हो। राष्ट्र को विजय करने वाला हो। परंतु देखो आज यज्ञ का अभिप्राय, आधुनिक इस महाभारत काल के पश्चात रसवादन करने वालों ने वाममार्ग में यह अपनाया की बकरी के मांस की आ हुती देना प्रारंभ किया। परंतु देखो यह विद्वानों की सब रसना स्वान की चर्चाएं है।कोई मानव यह कहता है कि मेरी मांस उदर की पूर्ति होती है तो मैं कहता हूं कि यह तुम्हारी रसना है। अपने शरीर को एक मुर्दालय की एक स्थली बनाया है। जिसको तुम पान करते रहते हो और यज्ञो का तिरस्कार करने से, समाज ऐसा बन गया है। आज मैं संसार के भ्रमण करने के पश्चात उदगीत गाताचला आ रहा हूं । संसार का प्राणी इस समय वर्तमान काल में आवर्तीयों में 95% के लगभग देखो मांस और सुरापान का है। परंतु देखो इतना पुरातन संसार में रह रहा है। कितना अपने शरीर को नष्ट कर रहे हैं। आज हम यह कल्पना करने लगे कि राम राज्‍य आ जाए या कृष्ण की वह राजसभा आ जाए और ऋषि-मुनियों का वह काल जाए। तो मुझे बड़ा आश्चर्य में दृष्टिपात आता रहता है। मैं इसको स्वीकार किसी-किसी काल में करता रहता हूं। देखो बीज का अंकुरण रहा है। परंतु देखो जब हम यह भी चाहते हैं कि मैं अपने गुरुदेव से चर्चा करता रहता हूं। हे भगवान, इस प्रकार का जो यह समाज बन रहा है। यह जो समाज बन रहा है यह कहां जाएगा। प्रभु, परंतु आज मैं यही कहने आया हूं मेरा अंतर हृदय गदगद हो रहा है। ऐसे वामरगी काल में जिसने धर्म मुद्रा को विशेष मान लिया है। ऐसे काल में अपने धर्म का सदुपयोग कर रहा है। यह तेरे जीवन का सौभाग्य है। तेरी मानवता का सौभाग्य है। मेरे जीवन का सौभाग्य अखंड बना रहे। जिससे तू अपने धर्म का सदुपयोग करता रहे। अपने गृह में हमारे यहां महाभारत के काल से पूर्व राम के काल में समाज की कथा देखो उनकी विचित्रता का वर्णन करता है। राम के काल में माता-पिता से प्रथम पुत्र का हनन नहीं होता था। मृत्यु नहीं होती थी। उसका मूल क्या है? उसके मूल में प्रत्येक ग्रह में यज्ञ होता था। माता-पिता संयमी बन करके और ओजस्वी संतान को जन्म देते थे। माता-पिता अपने गर्भ स्थल में ही बालक को बनाना प्रारंभ करते थे । वेद की ध्वनियों की ध्वनि में ध्वनित कर रही, अपने अंग-अंग को जब वेद की ध्वनि से ध्वनित कर रही है। तो माता के गर्भ में बालक का निर्माण हो रहा है। परंतु वह निर्माण इतने पूर्ण आयु की आत्मा अर्पित संस्कारों से निर्माण हो रहा है।माता-पिता से पूर्व उस बालक का हनन नहीं होता है। माता-पिता अपनी संतानों का उपार्जन करते है। अंत में देखो वह प्रसन्न होकर के संसार से जाते हैं। आज संसार नार्किक है क्योंकि देखो आहार और व्यवहार, तिरस्कार होने से यह होता है कि माता का पुत्र माता से प्रथम समाप्त हो जाता है। माता का अंतरण दुखी हो जाता है। वही वायुमंडल की धारा ग्रह में प्रवेश होती है। वायुमंडल में जाती है विज्ञान का दुरुपयोग हो रहा है। तो वह वायुमंडल दूषित हो रहा है वायुमंडल के दूषित होने का परिणाम यह है कि हमारे यहां देखो ध्‍वनी पवित्र नहीं रहती है। ध्वनि में ध्वनि बन गई है। क्योंकि संसार में एक वस्तु का मिलन हुआ है और उसका विच्छेद होता है तो वही अपार कष्ट है। परंतु जो वस्तुओं में प्राप्त हुई है वह जो कि त्‍यो बनी रहती है तो उसका कष्ट नहीं होता और वह उसमें रुग्णता नहीं आती। तो इसलिए मैंने भगवान राम के काल की चर्चा की है। प्रथम जब मांस का,सुरा पान जिस भी काल में मानव स्वार्थ में परिणत हो जाएगा। राष्ट्र में यज्ञ नहीं रहेगा तो वहां माता पिता और पुत्र का अभियोग सदैव अपने में ग्रहण करते रहेंगे और जब मानव निस्वार्थ हो जाता है। कर्म के आधार पर अपने जीवन को व्यतीत करता है कर्तव्यवाद की बेदी पर आता है। तो न विज्ञान का दुरुपयोग होता है ना देखो यह दूषित वायु मंडल बनता है। यह पवित्रता में रहने वाला ज्ञान और विज्ञान अपने में सार्थक बन करके रहता है। मैं अपने पूज्यपाद गुरुदेव से वर्णन कराने आया हूं कि आधुनिक काल का जो राष्ट्रवाद है। संसार का पृथ्वी मंडल पर कोई भी राष्ट्र नहीं रहा है। यह केवल रक्त भरी क्रांति की स्थली बनती चली जा रही है। यहां मत-मतान्‍तरो के कारण इस प्रति मंडल पर एक मानव, मानव को हनन करने के लिए तत्पर हो रहा है। उसके मूल में क्या है? राजा हिंसक बने हुए हैं, राजा हिंसा की वेदी पर परिणत हो रहा है। जब राजा हिसंक हो गया तो परिणाम क्या हो रहा है। उसका परिणाम है कि मानव का हृदय हिंसा मे तत्पर रहता है।


सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा

हिंदी भाषा विश्व की तीसरी और भारत में यह सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा को हम सभी समझते हैं, जानते हैं और बोलते हैं। बड़ी प्यारी सी सरल भाषा है हिंदी। किसी न किसी रूप में इसका हम उपयोग जरूर करते हैं। हम अपने विद्यालय में, अपने दोस्तों से खेल के मैदान पर हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। हम कोई वस्तु खरीदने जाते हैं जैसे फूल-सब्जी या अन्य कोई सामान तो हम दुकानदार से  हिंदी में ही बात करते हैं।


हमारे देश भारत की मुख्य भाषा हिंदी है बिना हिंदी के हम कोई भी अपनी दिनचर्या नही बिता सकते है लेकिन आज भी हमारे देश में अंग्रेजी भाषा का आधिपत्य है जो हमारी भाषा हिंदी को सम्मान मिलना चाहिए शायद वह आज तक अभी नही मिला है लेकिन बिना हिंदी के हम अपने विकास की कल्पना नही कर सकते है।


हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए भारतेंदु हरीशचन्द्र के योगदान को भुलाया नही जा सकता है हिंदी भाषा का महत्व भारतेंदु हरीशचन्द्र के इस कथन से लगाया जा सकता है|


निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
विविध कला शिक्षा अमित, ज्ञान अनेक प्रकार।
सब देसन से लै करहू, भाषा माहि प्रचार।।


अर्थ –


निज यानी अपनी मूल भाषा से ही उन्नति सम्भव है, क्योंकि यही सारी हमारी मूल भाषा ही सभी उन्नतियों का मूलाधार है,  और मातृभाषा के ज्ञान के बिना हृदय की पीड़ा का निवारण सम्भव नहीं है। हमे विभिन्न प्रकार की कलाएँ, असीमित शिक्षा तथा अनेक प्रकार का ज्ञान सभी देशों से जरूर लेने चाहिए, परन्तु उनका प्रचार मातृभाषा में ही करना चाहिए।


हिंदी भाषा का इतना अधिक महत्व है कि बिना हिंदी को इन्टरनेट से जोड़े लोगो को इन्टरनेट से नही जोड़ सकते है और जब कोई भी काम अपनी भाषा में हो तो यह लोगो को जल्दी समझ में आती है इसी कारण अब इन्टरनेट की दुनिया भी हिंदी को अपनी अधिकारिक भाषा के रूप में अपना लिया है जिससे हर भारतीय अब आसानी से इन्टरनेट से जुड़ सकता है।


सही अर्थो में कहा जाए तो अगर हम अपनी मूलभाषा हिंदी का प्रचार- प्रसार करे तो निश्चित ही विविधता वाले भारत को अपनी हिंदी भाषा के माध्यम से एकता मे जोड़ा सकता है।


हिंदी के महत्व को देखते हुए प्रत्येक 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस एक ऐसा अवसर होता है जिसके माध्यम से सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाधा जा सकता है।


मधुर,मधुर मनोहारी है।


हिंदी भाषा प्यारी है॥


अद्भुत शान हमारी है।


अपनी हिंदी प्यारी है॥


तो आईये हम सब लोगो को अधिक से अधिक हिंदी भाषा के महत्व को समझाए और पूरे विश्व में हिंदी भाषा को उचित सम्मान दिलाये और खुद एक हिन्दीभाषी बने।


इंद्र सिंह


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 17, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1.अंक-45 (साल-01)
2. मगंलवार,17 सितबंर 2019
3.शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि तीज,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:10,सूर्यास्त 6:10
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


रविवार, 15 सितंबर 2019

खेलकूद प्रतियोगिता से मिलेगी प्रेरणा

 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद,लोनी। विद्यार्थियों के शारीरिक विकास शिव खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन गढ़ी जस्सी स्थित मदर्स लैप कान्वेंट स्कूल में किया गया।


आयोजक भाजपा नेता शनि कुमार शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विद्यालयों से छात्राओं के द्वारा बैडमिंटन, रस्सी कूद, दौड़ आदि खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग लिया गया। बैडमिंटन में दीपिका, रस्सी कूद में कनिका और दौड़ में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओ का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू महिला मंडल अध्यक्ष सुषमा त्यागी, प्रधानाचार्य कुमारी मोनिका कौशिक, प्रबंधक श्रीमती गीता, सरोज आदि मौजूद रहे।


वंचित-पिछड़ों को मिले योजना का लाभ

गाजियाबाद,मोदीनगर।आज सेवा सप्ताह के अंतर्गत मोदी नगर स्थित जीवन हॉस्पिटल में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके पश्चात मुकेश गुप्ता के मोदी नगर स्थित निवास पर धारा 370 को हटाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, डॉ सत्यपाल सिंह सांसद बागपत के द्वारा  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में बात करते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करने के संदर्भ में सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से  देश की पिछड़ी और वंचित जनता को लाभ प्राप्त कराने के लिए,भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बन जाता है।  सभी को कर्तव्यनिष्ठा से अपना दायित्व निर्वाह करना चाहिए। यह पार्टी की सच्ची सेवा होगी। इस अवसर पर कैप्टन विकास गुप्ता दर्जाप्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ मंजू शीवाच विधायक मोदीनगर, सतेंद्र त्यागी वरिष्ठ भाजपा नेता, दिनेश सिंघल जिला महामंत्री, नितिन त्यागी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पारुल त्यागी,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा शर्मा व मनीषा शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी त्यागी आदि उपस्थित रहे।


मुलायम से बंगले के बाद छटका ट्रस्ट

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपने बंगले के बाद अब लोहिया ट्रस्ट से भी हाथ धोना पड़ा है
लखनऊ । राज्य सम्पत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट का बंगला खाली करा लिया। मुलायम सिंह यादव ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिवपाल सिंह यादव सचिव हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई शीर्ष समाजवादी नेता ट्रस्ट के सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट के बंगले को खाली करवाया गया, राज्य संपत्ति विभाग ने सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई। राज्य संपत्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच लोहिया ट्रस्ट को कब्जे में लिया, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के छह पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली करवाने के दिये थे आदेश। माना जा रहा है ,अखिलेश के रामपुर जाने के एक्शन के रिएक्शन का होने का है अनुमान?                                    


रिपोर्ट-बृजेश केसरवानी


मुख्यमंत्री योगी ने पकड़ी माया की राह

चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूपि चित्रकूट मंडल में दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तेवर को दिखा ही दिया। विकास कार्य की समीक्षा के साथ ही अस्पताल का दौरा करने के दौरान नाराज दिख रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएमएस व सीएमओ के बाद तीन एसडीएम को चित्रकूट से हटा दिया। इन सभी का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया। इनके स्थान पर काम में तेज माने जाने वाले अधिकारियों को तैनाती प्रदान की गई है। स्वास्थ व्यवस्था का महकमा संभालने के लिये बांदा के दो चिकित्सकों को जिम्मेदारी दे उनपर भरोसा जताया गया है़ ।अपने इस तेज अन्दाज से योगी ने निश्चित तौर पर नौकरशाही को संदेश दे दिया है़ काम न करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के दौरे में पूर्व मुख्य मंत्री मायावती की कार्यशैली की याद ताजा कर दी कि वह अपने दौरों में नौकरशाही पर कैसे सख्ती करती थीं। चित्रकूट के अधिकारियों पर इसी तरह गाज गिरी है़ । करीब 20 घंटे के अपने दौरे में मुख्यमंत्री ने जहां पर कमी देखी, वहां के अधिकारियों का तबादला कर दिया । चित्रकूट में तैनात रहे तीन एसडीएम हटाए। सदर और मऊ तहसील के एसडीएम को हटाया। गाजियाबाद से राजबहादुर, हरदोई से राम प्रकाश तथा बाराबंकी से अभय पाण्डेय को चित्रकूट में तैनाती दी। सीएमएस व सीएमओ का भी गैर जनपद तबादला किया। मुख्यमंत्री ने जिला के अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इसके बाद खामियां मिलने पर गाज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर गिरी। धर्मनगरी से जाते ही सीएमएस और सीएमओ को हटा दिया। नये अधिकारियों को तैनाती दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान ही सीएमओ व जिलाधिकारी से व्यवस्था बेहतर करने को कहा था। उनके यहां से जाते ही लखनऊ से दोनों के तबादले के फरमान आ गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह को संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल भेजा गया है। उनकी जगह यहां पर बांदा के वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय डॉ विनोद कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी चित्रकूट की कुर्सी संभालेंगे। बांदा के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ आरके गुप्ता को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल कर्वी बनाया गया है। अभी तक यहां तैनात मौजूदा अधीक्षक डॉ एसएन मिश्रा को वरिष्ठ परामर्शदाता बांदा की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी के तेवर निश्चित तौर पर अब बदले नजर आ रहे है़ तथा अपनी कार्यप्रणाली में सख्ती कर उन्होंने संदेश दे दिया है़ कि उन्हीं अधिकारियों कि कद्र होगी जो कार्य अच्छा करेगें ।


पंचायत ने किया अपमानित,लगाई फांसी

पंचायत बैठक कर पिटाई और 50 हजार जुर्माना के बाद अपमानित युवक द्वारा खुदकुशी मामले में 1 दर्जन नामजद आरोपी बनाने के बाद अन्य नाम हटाने पुलिस की निकली बम्फर लाटरी


कोरबा,पाली। जिले के पाली थानांतर्गत ग्राम छिंदपानी निवासी युवक बलराम कश्यप को पिछले दिनों एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भरी पंचायत लोगों ने बेरहमी से पीटा था और सरपँच सचिव की उपस्थिति में पंचायत ने 50 हजार दंड भी लगाया था।जिसके बाद सार्वजनिक रूप से अपमानित युवक ने अपने घर पर फांसी लगा ली।घटना पश्चात आरोपियों द्वारा अपनी बचाव में मृतक के पीड़ित परिवार पर दबाव डालकर अपनी बेगुनाही का इकरारनामा लिखवा लिया था।और पुलिस को बिना सुचना दिए गुपचुप तरीके से जंगल में लाश का दाह संस्कार किया जा रहा था।मुखबिर के माध्यम से घटना की सुचना पाली पुलिस को मिलने उपरान्त पुलिस मौके पर पहुँची और जलती चीता बुझाकर लगभग 90 फीसदी जल चुके लाश अपने कब्जे में ले लिया।जिसे फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।मामले में मृतक के परिजन से कलमबद्ध किये गए बयान के बाद एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया।जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण क्रमशः-कुमारीबाई,राधाबाई,रमेश अगरिया,भारतसिंह,सुरेश अगरिया व पंचायत सचिव राजकुमार कश्यप को गिरफ्तार कर गत 13 सितंबर शुक्रवार को पाली स्थित जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया जबकि आधा दर्जन आरोपी अभी भी फरार है।जिनकी तलाश जारी है।दूसरी और इस घटना की जांच में प्रारंभिक तौर पर ही 40 से अधिक लोगों की संलिप्ता व नाम पुलिस के सामने आया था।लेकिन पुलिस ने महज 12 लोगों को ही आरोपी बनाया।मामले में सूत्र बताते हैं कि उक्त वारदात में संलिप्त अन्य लोगों का नाम हटाने के लिए पुलिस जमकर चंदा बटोरने में लगी हुई हैं जहां ग्रामीण अपना नाम हटवाने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं और पुलिस के अधिकारी अपने इर्द-गिर्द दलालनुमा घूमने वाले सख्शों के माध्यम से खूब चढ़ावा भी ले रही हैं।जिसमे दो सितारा वाले एक साहब की भूमिका अहम बताई जा रही है।ऐसे में चढ़ावा लिए बिना चले ना काम,पाप मिटावन सीता राम की तर्ज पर लगता है मानो युवक की खुदकुशी के बाद पुलिस की इस मामले में बम्फर लाटरी निकल पड़ी है।


संधू और काला भी कांग्रेस में होंगे शामिल

राणा ओबराय
कांग्रेस का बढ़ता जनाधार,पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू के बेटे गगन संधू और शाहबाद से रामकरण काला भी कांग्रेस में होंगे शामिल!
चंडीगढ़। हरियाणा में राजनीतिक हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की जोड़ी ने भाजपा के पसीने लाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में कांग्रेस को कमजोर बताने वाली भाजपा अब 75 पार का नारा मुश्किल से पार कर सकेगी। क्योंकि आज हरियाणा से बहुत से दिग्गज कांग्रेस का दामन थामेंगे!
मिली जानकारी के अनुसार पेहवा से पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू के पुत्र गगन संधू और शाहबाद से मोजूदा विधायक से मात्र 600 वोटों के कम अंतर से हारने वाले रामकरण काला भी कांग्रेस में जाएंगे! इस तरह आज कुरुक्षेत्र से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कलायत से विधायक जय प्रकाश जेपी, शाहबाद से रामकरण काला व पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू के पुत्र गगन संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं?


सोना-चांदी में दर्ज की गई गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में रही मजबूती के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1200 रुपये टूटकर 38370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 2050 रुपये फीकी पड़कर 46450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशों में सोना हाजिर समीक्षाधीन अवधि में करीब 19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,488.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी करीब 20 डॉलर टूटकर सप्ताहांत पर 1,486.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बातचीत पर दोनों पक्षों के सहमत होने से निवेशक पूँजीबाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोने की माँग घटी है और कीमतों में गिरावट देखी गयी। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर पिछले सात दिनों में डॉलर की तुलना में रुपया 147 पैसे की मजबूती ले चुका जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है। आलोच्य सप्ताह के दौरान चाँदी हाजिर 0.65 डॉलर गिरकर 17.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।


आईसीआईसीआई ने ग्राहकों को दिया झटका

नई दिल्ली। एक तरफ जहां केंद्र सरकार बैंकिंग नियमों को ग्राहकों की सुविधानुसार आसान बना रही है। वहीं निजी क्षेत्र के बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने अपने ग्राहकों को जोर का झटका दिया है। बैंक के जीरो बैलेंस खाताधारकों को 16 अक्टूबर से शाखा से हर कैश विदड्रॉल के लिए 100 रुपये से 125 रुपये का शुल्क देना होगा। अगर ग्राहक बैंक की शाखा में मशीन के जरिये पैसे जमा करते हैं तो इसके लिए भी उन्हें शुल्क अदा करना होगा। आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार रात अपने अकाउंट होल्डर्स को जारी एक नोटिस में कहा, हम अपने ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजैक्शंस डिजिटल मोड में करने के लिए उत्साहित करते हैं, जिससे डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव को बढ़ावा मिले। 
बता दें कि बैंक ने मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाले एनईएफटी, आरटीजीएस तथा यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले तमाम तरह के शुल्क को खत्म कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं से 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के एनईएफटी ट्रांजैक्शन पर 2.25 रुपये से लेकर 24.75 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ता है। वहीं, शाखाओं से दो लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक किए जाने वाले आरटीजीएस ट्रांजैक्शन के लिए 20 रुपये से लेकर 45 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ता है। 
अकाउंट बंद करने की सलाह
बैंक ने अपने जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स से अनुरोध किया है कि वे अपने अकाउंट को या तो किसी अन्य बेसिक सेविंग्स अकाउंट में बदल लें या अकाउंट बंद कर दें।


सोशल मीडिया पर नहीं डालूंगा तस्वीर

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हाल ही में डाले गये अपने पोस्ट पर सफाई देते हुये कहा है कि वह आगे से सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर डालने और लिखने से पहले कई बार सोचेंगे। विराट ने ट्विटर पर धोनी को लेकर गुरूवार को एक तस्वीर डाली थी जो विश्वकप-2016 के आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लीग मैच से जुड़ी थी। इस मैच में दोनों खिलाडिय़ों के बीच साझेदारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। विराट ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर डालने के साथ ही इस मैच की रात को बेहद खास बताया था। 
भारतीय कप्तान के इस ट्वीट के बाद चौतरफा यह चर्चा गरमा गयी थी कि धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर यह भी कहा जाने लगा कि धोनी मुंबई में सात बजे संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास की घोषणा करेंगे। मामला गरमाता देख भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने इसे खारिज किया। वहीं थोड़े समय बाद यह स्पष्ट हुआ कि धोनी इस दौरान अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं।


विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले तीन मैचों की ट्वंटी 20 सीरीज़ के पहले मैच की पूर्व संध्या पर शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में इस पोस्ट के सवाल पर हंसते हुये कहा, मैंने जब यह पोस्ट डाला तो मेरे ज़हन में कुछ भी नहीं था। मैं तो घर पर बैठा था और मैंने ऐसे ही यह तस्वीर पोस्ट कर दी।
कप्तान ने कहा, मेरे लिये हमेशा से ही विश्वकप का यह मैच खास रहा था और मैं इसके बारे में बताना चाहता था। ऐसे में मैंने यह पोस्ट डाला। लेकिन इस बात के इतनी बड़ी खबर बनने से मुझे सबक मिला है। मैं अब भविष्य में कोई पोस्ट डालने से पहले सोचूंगा। मैं जैसा सोचता हूं दुनिया वैसा नहीं सोचती है।


पहलवानों ने शुरुआत में ही किया निराश

रोमन। भारत के लिए विश्व चैम्पियनशिप में शुरूआती दिन निराशाजनक रहा, ग्रीको रोमन में भाग ले रहे सभी चारों पहलवान एक भी राउंड जीते बिना ही बाहर हो गए। गैर-ओलंपिक वर्ग में भाग ले रहे एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सागर (63 किग्रा) और मंजीत (55 किग्रा) अपने मुकाबलों के दौरान एक भी अंक नहीं जुटा सके। केवल योगेश (72 किग्रा) ने ही अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी रेमंड एंथोनी बंकर तृतीय को चुनौती दी लेकिन वह 5-6 से हार गए। अगर भारतीय पहलवानों के खिलाफ मुकाबले जीतने वाला पहलवान खिताबी भिड़ंत तक पहुंचता है, तो उन्हें कांस्य पदक के लिए रेपेशाज दौर में खेलने का मौका मिल सकता है। हरप्रीत सिंह को 82 किग्रा में चेक गणराज्य के पेट्र नोवाक ने 5-0 से पराजित किया।


वहीं मंजीत का प्री क्वार्टरफाइनल में प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत था और उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन तकनीकी श्रेष्ठता के कारण हार गए। अजरबेजान के मौजूदा विश्व चैम्पियन एलदानीज अजीली ने आसानी से उन्हें पस्त कर दिया। सागर 63 किग्रा में केवल दो मिनट के लिए ही मैट पर टिक सके और अपने क्वालीफिकेशन दौर में स्थानी पहलवान अलमात केबिसपायेव से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गए।


टीम फैसले पर बोर्ड का रुख कठोर

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वार पाक जा कर सीरीज खेलने का फैसला उस पर भारी पड़ रह रहा है। बोर्ड के फैसला के बावजूद टीम के दस खिलाड़डियों ने वहां जाने से इन्कार कर दिया था। इस पर बोर्ड ने भी कठोर रूख अपनाया था।


इन सबको नजरअंदाज करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी निर्बल टीम की घोषणा करके अपनी मंशा जाहिर कर दी। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी मिली है कि पाक दौरे पर जाने वाली इस टीम पर भी आतंकवादी हमला होने कि सम्भावना है व अब इसके बाद बोर्ड इस दौर को रद कर सकता है। बोर्ड ने बोला कि श्रीलंका के पीएम ऑफिस ने हमें सलाह दी है कि वह इस दौरे पर फिर से विचार करे क्योंकि उन्हें जानकारी मिली है कि टीम पर हमला होने कि सम्भावना है। खिलाडि़यों की सुरक्षा को देखते हुए इस दौरे पर विचार करना होगा। इससे पहले श्रीलंका ने पाक के उन दावों को भी खारिज कर दिया था जिसमें बोला था कि हिंदुस्तान के कारण ही श्रीलंकाई खिलाडि़यों ने पाक दौरे पर जाने से मना कर दिया। श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नाडो ने बोला कि 10 खिलाडि़यों ने 2009 की घटना के आधार पर पाक दौरा करने से मना कर दिया। इस मामले पर राजनीती भी प्रारम्भ हो गई है। पाक के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के आरोप लगाया कि श्रीलंका के खिलाडि़यों ने हिंदुस्तान के कारण ऐसा किया है। बता दें कि 2009 मेंश्रीलंका टीम पर पाक में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कई खिलाड़ी घायल हो गए थे।


अर्नाल्ड का भारतीय फैंस को तोहफा

मशहूर हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर जल्द ही अपने भारतीय फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। दरअसल वो अब फिल्मी पर्दे पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ बोलते नजर आएंगे। भारत में हॉलीवुड की डब फिल्मों की कामयाबी को देखते हुए अर्नाल्ड की अगली फिल्म भी पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।


उनकी फिल्म टर्मिनेटर का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। साथ ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी भी वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।बता दें टर्मिनेटर सीरीज की अब कुल पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मशहूर निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरॉन इसकी शुरूआत की, लेकिन दो फिल्मों के बाद वो इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए थे।अब इस सीरीज की जो फिल्म रिलीज होने जा रही है, यानि टर्मिनेटर- डार्क फेट, उसकी कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस सीरीज की पहली दो फिल्मों के बाद कहानी पहुंची थी।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...