शनिवार, 31 अगस्त 2019

फैक्ट्री में विस्फोट, 20 मौत ,22 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले से एक बड़ी खबर सामने आई है, शिरपुर की एक कैमिकल फैक्‍ट्री में एकाएक बड़ा विस्‍फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद फैक्‍ट्री में लगी आग में अभी 70 लोग और फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाडि़यां और राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन की ओर से टीमें भेजी गई हैं। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि विस्‍फोट के समय फैक्‍ट्री में 100 लोग काम कर रहे थे। यह फैक्‍ट्री शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 9:45 बजे हुई। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'प्रथमदृष्‍टया ऐसा लग रहा है कि कई सिलिंडरों में विस्‍फोट हुआ है। अब तक 8 लोगों के शव निकाले गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कैमिकल फैक्‍ट्री में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई।


'अच्छे दिन' का भोंपू बजा किया,पंचर

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चारों तरफ से घिरती जा रही है। एक तरफ जहां उसे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जूझना पड़ रहा है। वहीं सहयोगी और विपक्षी दलों के नेता भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। न GDP ग्रोथ है न रुपये की मजबूती, रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है? बता दें कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को जबरदस्त झटका लगा है। विकास दर सात साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 5 फीसदी पर पहुंच चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 5.8 फीसदी पर थी। गिरते विकास दर को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है और 5 फीसदी के आंकड़े पर भी सवाल उठाए हैं। असल में देश को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की पहली तिमाही में घटकर सिर्फ पांच प्रतिशत रह गयी है। मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और कृषि सेक्टर के आंकड़े काफी परेशान करने वाले हैं। जीडीपी की हालत पिछले सात सालों में सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई है।


सड़क हादसे में 15 घायल 2 की मौत

सतीश शर्मा


बलौदाबाजार। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रॉयल बस सर्विस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है ।मिली जानकारी के अनुसार 15 लोग घायल इस दुर्घटना में बताया जा रहे हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है ।


आपको बताते चलें कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है बावजूद इसके जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ ज्यादा प्रयास नहीं कर रही है। जिससे आने वाले दिनों में लगातार घटनाएं बढ़ रही है अभी कुछ दिन पहले ही जिले के ही ग्राम पंचायत कटगी में दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई थी जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।


धार्मिक यात्रा-भ्रमण कर सकते हैं:तुला

राशिफल


मेष: आज बच्चों पर ध्यान दें और उनके साथ समय बितायें। उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है। दिन मिलाजुला रहेगा। बचे हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। मानसिक तौर पर थकान का अनुभव करेंगे। 
वृषभ: पारिवारिक कार्यों में आज आप व्यस्त होंगे। पिता की ओर से लाभ मिलेगा। कोई आपका करीबी आपको निराश करेगा। इसलिए बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा दिखाने से बचें। पढ़ाई में रुचि होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी।
मिथुन: आज किसी खास और नये शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य़ में आपके जीवन में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। दिन अच्छा रहेगा और आप खुश महसूस करेंगे। 
 
कर्क: आज आपके लिए दिन बहुत फायदे और लाभ वाला नहीं है। वैसे, बहुत नुकसान भी नहीं होने वाला है। दिन मध्यम रहेगा। अगर आपके बच्चे हैं और दूर रह रहे हैं तो आज उनकी कमी आपको खल सकती है। 
सिंह: आज आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। बिजनेस में कोई नया और बड़ा प्रस्ताव आपके हाथ आ सकता है। आप तेजी से और सही फैसले लेंगे और इसका फायदा भी कार्यों में आपको मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 
कन्या: आज अपने वाणी और क्रोध पर संयम रखें। अपने अहम को दूर रखें। इससे बड़े नुकसान की आशंका है। शारीरिक थकान और सुस्ती का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से विवाद की आशंका है। 
तुला: आज आप परिवारजनों और अपने संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। कहीं छुट्टी या पिकनिक आदि मनाने जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए भी दिन अच्छा है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। स्त्री से लाभ होगा। 
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए फलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपके कार्य आराम से बिना किसी अवरोध के संपन्न होंगे। बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा।
धनु: कला या मीडिया के क्षेत्र से आप जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति आदि खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसे आज के लिए टालना बेहतर होगा। उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। 
मकर: आज आप क्या करें और क्या न करें जैसी उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। कोई निर्णय लेने से कतरायेंगे। वैसे ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल होगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। 
कुंभ: आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और खूबसूरत बनाएंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। विवाह के संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है। 
मीन: आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य आराम से पूरे होंगे। धनलाभ का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


लिव-इन-रिलेशनशिप व्यवस्था

लिव-इन सम्बन्ध या लिव-इन रिलेशनशिप एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें दो लोग जिनका विवाह नहीं हुआ है, साथ रहते हैं और एक पति-पत्नी की तरह आपस में शारिरिक सम्बन्ध बनाते हैं। यह सम्बंध स्नेहात्मक होता है और रिश्ता गहरा होता है। सम्बन्ध कई बार लम्बे समय तक चल सकते हैं या फिर स्थाई भी हो सकते हैं।इस प्रकार के सम्बंध विशेष रूप से पश्चिमी देशों में बहुत आम हो चुके हैं। यह रुझान को पिछले कुछ दशकों में काफ़ी बल मिला है, जिसका कारण बदलते सामाजिक विचार हैं, विशेषकर विवाह, लिंग भागीदारी और धर्म के मामलों में।


भारत के सर्वोच्च न्यायाल ने लिव-इन सम्बंधों के समर्थन में एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए कहा है कि यदि दो लोग लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं और उनमें संबंध हैं, तो उन्हें शादीशुदा ही माना जाएगा।


सम्बन्ध के लाभ:-साथी को पूर्ण समय मौजूद होने के कारण जानने में आसानी होती है।
दोनो पक्ष आम तौर से आर्थिक रूप से स्वतंत्र और किसी पर निर्भर नहीं होते।
इस रिश्ते में सामाजिक और पारिवारिक नियम लागू नहीं होते।
वैवाहित जीवन की जवाबदारी इस रिश्ते पर लागू नहीं होती।
हर पक्ष दूसरे का सम्मान करता है।
सम्बन्ध के समाप्त होने पर तलाक जैसे झंजट-भरे मुकदमे कम ही देखे गए हैं।
असुविधाएँ:-समाज की अस्वीकृति और तिरस्कार।
सम्बंध का विवाह की तरह टिकाव न होना।
स्त्रियों की समस्याएँ, विशेष रूप से सम्बंध अचानक टूटने की स्थिति में पुरुषों से अधिक होती हैं।
इस सम्बंध से पैदा होने वाले बच्चे पारम्परिक पारिवारिक मर्यादाओं को समझने और अपनाने में असमर्थ होते हैं।
विवाह जैसे सम्बंध के आदर की कमी साफ़ दिखाई देती है।


यमआचार्य नचिकेता वार्ता

गतांक से...


हे ब्रह्मावाह वॉचन्‍नम है' जिस राजा के राष्ट्र में विचारों में भिन्नता आ जाती है। राष्ट्र और प्रजा दोनों में एक दूसरे का मत भिन्न होता रहता है । राष्ट्र को नारकीय  बनाता है। वह समाज नरक है। इसलिए यमआचार्य ने कहा, नचिकेता, हमारे प्यारे आचार्य से संबंधित रहना चाहिए। दोनों का परस्पर विवाद मे परस्पर समन्वय हो। परस्पर एक विचारों में प्रश्न करता उत्तर देने वाला है और वह दर्शनिक दर्शनों से उठा हुआ हो। ज्ञान और विज्ञान में गुथा हुआ हो। इस प्रकार का जो तुम्हारा विद्यालय है यह स्वर्ग कहलाता है ।प्रथम अग्नि का पूजन ग्रह पथ्‍य नाम की अग्नि कहलाती है। जिस अग्नि का हमें पूजन करना है और द्वितीय अग्नि का नाम हमारे यहां आहावह अन्य नाम की अग्नि कहलाती है। जिस अग्नि में ब्रह्मचारी मानव तपस्या करता है। द्वितीय का नाम। मेरे प्यारे देखो वह ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि क्या है? जहां बैठा देखो माता पिता अग्नि में तपाया रहते हैं उस अग्नि का हमें पूजन करना है। आज कोई भी यह चाहता है कि मेरा गृह स्वर्ग बन जाए। मेरे गृह में स्वर्ग का वायुमंडल बन जाए। तो माता-पिता अंतरस्थली पर विराजमान होकर के लक्षणों का विचार-विनिमय करें और प्रातः कालीन अग्निहोत्र। जिसे ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि कहते हैं, का पूजन करें। अग्नि नाम कई रूपों में रहने वाली है। यह वाणी से उद्गार शब्द गीत होता है। इसका नाम भी अग्नि कहलाता है। जब माता-पिता अपने अपने आचरण से विशुद्ध होते हैं। आचरण के होते हैं उनके गृह स्वर्ग बनते हैं और जिनके आचरण की भिन्नता हो जाती है। वहां ग्रह शांत हो जाती है अपने को स्वर्ग बनाना है। तो हमें चरणों को इतना पवित्र बनाना चाहिए। अंतरात्मा के अनुकूल बनाना चाहिए ।पति-पत्नी माता-पिता बालक बालिका अपने श्रवण करेंगे। अपने में अध्ययन करेंगे उनके आचरण से उनके आचरण बन जाते हैं। उनकी प्रतिक्रिया विचित्र बन जाती है। हे मातेश्वरी, हे मित्रों, आज अपने चरणों को पवित्र बनाओ। तुम्हारे ग्रह में नर्क का वास ने बन जाए। तुम नारकीय बनो। तुम देवपुरी में अपना वास करने वाले। ग्रह को स्वर्ग बनाना है तो स्वर्ग उस काल में बनेगा जब ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि का प्रकाश होगा। प्रकाश कैसे होता है। प्रातः कालीन वेद मंत्रों का अध्ययन ध्वनि होती रहे। गृह प्रातः कालीन ध्वनित होता रहे। मुझे स्मरण आता रहता है नाना ऋषि-मुनियों का जीवन वह माता और पिता अपने शिकानकेतू ऋषि हुए हैं उद्दालक गोत्र में। शिकनकेतु ऋषि महाराज और उनकी पत्नी प्रातः कालीन याग करते तो याग क्रम में मानव दर्शनों का अध्ययन करते। विज्ञान की तरंगों में उड़ान उड़ते रहते। बाल बालिकाएं माता-पिता के आश्रमों का अध्ययन करते जब अध्ययन करते तो स्वर्ग बन गया। ग्रह में जीवन बन गया और मैं आज तुम्हें ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि के पूजन के संबंध में कुछ विवेचना करना चाहता हूं । महाराज दिलीप जब अध्ययन करते थे और उनकी पत्नी जब ग्रहपथ्‍य नाम की अग्नि का पूजन करती तो राष्ट्र पवित्र बंधन बन जाता। प्रातः कालीन अपनी क्रियाओं से निवृत्त होकर के वेदों का अध्ययन करना, ज्ञान की चर्चा करना।  प्रातः कालीन अग्निहोत्र करना प्रकाश और सुगंध में अपने जीवन को ले जाना और दर्शनों का अध्ययन करना हमारा मानवीय कर्तव्य है। जब तप कर देता है तो दूसरा प्राणी भी तपायमान हो जाता है। बालक बालिकाओं में परिणित हो जाते हैं। अथवा निश्चित हो जाते हैं। विचार-विनिमय क्या है। देखो, विशाखा वायुमंडल केवल पानी से प्रारंभ होता है। इसलिए वाणी में नम्रता के उद्गार होने चाहिए जिससे बालक कहे कि मेरे माता-पिता बड़े प्रसन्न है, वह कितने उदार हैं।  कितने गीत गाने वाले हैं। मेरे पुत्रों, मदालसा जब वेदों का गाना गाती थी। उसके बालक बालिका प्रातः कालीन वेद गाती रहती तो ब्रह्मचारी बालक उनके समीप विद्वान है। माता के गानों को सुनकर के ग्रह को पवित्र बना रही है। गृह में वायुमंडल पवित्र बन रहा है जगत और मन दोनों ऊंचे बन रहे हैं। तो स्वर्ग की कल्पना करने वाला आचार्य कहता है वेद मंत्र कहता है कि हमारे यहां स्वर्ग होना चाहिए। मुझे, मनु के यहां महाराज अक्षु का जीवन उनके साहित्य में प्रवेश करते हैं, प्रातः कालीन वेद का अध्ययन करते हैं। समुद्रों के तटों पर विद्यमान हो करके उपासना करते हैं। राष्ट्र में प्रजा उनके अनुकूल बरतने लगे, इस प्रकार राष्ट्र बन गया, मानव का आचरण मानव की प्रतिभा ऊंची नहीं बनेगी। मानव कल्पना करें कि मैं स्वर्ग में चला जाऊं यह असंभव है। बालक वर्ग कहलाता है। परमपिता परमात्मा है,माता की प्रतिभा का निर्माण हो रहा है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्रधिकृत प्रकाशन विवरण
september 01, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-29 (साल-01)
2. रविवार,01सितबंर 2019
3.शक-1941,भादप्रद शुक्‍लपक्ष दूज ,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:53,सूर्यास्त 6:54
5.न्‍यूनतम तापमान -27 डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, उमस बनी रहेगी, बरसात की संभावना।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...