शनिवार, 31 अगस्त 2019

धार्मिक यात्रा-भ्रमण कर सकते हैं:तुला

राशिफल


मेष: आज बच्चों पर ध्यान दें और उनके साथ समय बितायें। उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है। दिन मिलाजुला रहेगा। बचे हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। मानसिक तौर पर थकान का अनुभव करेंगे। 
वृषभ: पारिवारिक कार्यों में आज आप व्यस्त होंगे। पिता की ओर से लाभ मिलेगा। कोई आपका करीबी आपको निराश करेगा। इसलिए बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा दिखाने से बचें। पढ़ाई में रुचि होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी।
मिथुन: आज किसी खास और नये शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य़ में आपके जीवन में बड़ी भूमिका निभाने वाला है। दिन अच्छा रहेगा और आप खुश महसूस करेंगे। 
 
कर्क: आज आपके लिए दिन बहुत फायदे और लाभ वाला नहीं है। वैसे, बहुत नुकसान भी नहीं होने वाला है। दिन मध्यम रहेगा। अगर आपके बच्चे हैं और दूर रह रहे हैं तो आज उनकी कमी आपको खल सकती है। 
सिंह: आज आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। बिजनेस में कोई नया और बड़ा प्रस्ताव आपके हाथ आ सकता है। आप तेजी से और सही फैसले लेंगे और इसका फायदा भी कार्यों में आपको मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। 
कन्या: आज अपने वाणी और क्रोध पर संयम रखें। अपने अहम को दूर रखें। इससे बड़े नुकसान की आशंका है। शारीरिक थकान और सुस्ती का अनुभव करेंगे। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। संतान पक्ष से विवाद की आशंका है। 
तुला: आज आप परिवारजनों और अपने संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। कहीं छुट्टी या पिकनिक आदि मनाने जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए भी दिन अच्छा है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। स्त्री से लाभ होगा। 
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए फलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपके कार्य आराम से बिना किसी अवरोध के संपन्न होंगे। बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा।
धनु: कला या मीडिया के क्षेत्र से आप जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति आदि खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसे आज के लिए टालना बेहतर होगा। उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। 
मकर: आज आप क्या करें और क्या न करें जैसी उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। कोई निर्णय लेने से कतरायेंगे। वैसे ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल होगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। 
कुंभ: आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और खूबसूरत बनाएंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। विवाह के संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है। 
मीन: आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य आराम से पूरे होंगे। धनलाभ का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...