स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 दिसंबर 2020

तापमान घटने से रूखी-बेजान हो जाती है त्वचा

यामिनी दुबे

ठंड से त्वचा रुखी और बेजान दिखने लगती है। सर्दियों में तापमान घटने लगता है, जिसके कारण ह्यूमिडिटी का स्तर भी कम हो जाता है। इस वजह से स्किन में नमी नहीं रहती जैसे गर्मियों और अन्य मौसम में रहती है और स्किन ड्राई हो जाती है। त्वचा शुष्क होने पर खुजली की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में कैसे करें त्वचा की देखभाल।

मॉइस्चराइज बेहद ज़रूरी :
सर्दियों में अच्छे मॉइस्चराइज रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में स्किन अपनी नमी खो देती है जिस चलते गहराई से पोषण की जरूरत होती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इस मौसम में क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

क्लींजर का करें उपयोग :

सर्दियों में स्किन ड्राई होने लगती है इसके लिए आप ठंड में सोप और फेस वाश से बचे बल्कि इसके बजाए घर में ही क्लींजर बना कर उसका उपयोग करें। इससे आपकी स्किन ड्राई होने से बची रहेगी। 

असंतुलित आहार, बढ़ती उम्र हड्डी कमजोर करते है

अगर हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो बदलना पड़ेगा आपको अपनी खानपान की आदत। मजबूत हडि्डयां स्वस्थ शरीर की जरूरत होती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। असंतुलित भोजन और बढ़ती उम्र के कारण भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन सही देखभाल की जाए, तो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां : यदि आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और आपके शरीर में हड्डियों से जुड़ी बीमारी नहीं होगी। ये हड्डियों को सूक्ष्म स्तर पर मजबूती देती हैं।

दूध : कैल्शियम व विटामिन से भरपूर दूध व इससे बने उत्पाद नियमित खाना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक गिलास दूध के साथ यदि 2-3 बादाम खाए जाएं तो हड्डियों को ताकत मिलती है।

रोजाना व्यायाम : हड्डियों को मजबूत रखने के लिए यदि आप घर या जिम कहीं भी व्यायाम करते हैं तो यह अच्छा है। इसके लिए व्यायाम को सही तरीके से करना जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें। व्यायाम के साथ सही खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

विटामिन डी : विटामिन डी एक ऐसा घटक है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम योगदान निभाता है क्योंकि विटामिन-डी आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर 15 मिनट तक धूप लेंगे तो इससे आपके जोड़ो का दर्द और हड्डियों की समस्या दूर होगी।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...