रविवार, 13 दिसंबर 2020

असंतुलित आहार, बढ़ती उम्र हड्डी कमजोर करते है

अगर हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो बदलना पड़ेगा आपको अपनी खानपान की आदत। मजबूत हडि्डयां स्वस्थ शरीर की जरूरत होती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। असंतुलित भोजन और बढ़ती उम्र के कारण भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन सही देखभाल की जाए, तो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां : यदि आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा और आपके शरीर में हड्डियों से जुड़ी बीमारी नहीं होगी। ये हड्डियों को सूक्ष्म स्तर पर मजबूती देती हैं।

दूध : कैल्शियम व विटामिन से भरपूर दूध व इससे बने उत्पाद नियमित खाना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक गिलास दूध के साथ यदि 2-3 बादाम खाए जाएं तो हड्डियों को ताकत मिलती है।

रोजाना व्यायाम : हड्डियों को मजबूत रखने के लिए यदि आप घर या जिम कहीं भी व्यायाम करते हैं तो यह अच्छा है। इसके लिए व्यायाम को सही तरीके से करना जरूरी है। अपनी क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें। व्यायाम के साथ सही खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

विटामिन डी : विटामिन डी एक ऐसा घटक है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम योगदान निभाता है क्योंकि विटामिन-डी आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर 15 मिनट तक धूप लेंगे तो इससे आपके जोड़ो का दर्द और हड्डियों की समस्या दूर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...