रविवार, 26 मार्च 2023

रूस-चीन की तरह 'लोकतंत्र' लाना चाहती है भाजपा

रूस-चीन की तरह 'लोकतंत्र' लाना चाहती है भाजपा

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देश में रूस और चीन की तरह लोकतंत्र लाना चाहते हैं। सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़े सवालों के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश में रूस और चीन की तरह लोकतंत्र लाना चाहते हैं। इन दोनों देशों में विपक्ष का कोई भी नेता विरोध करे, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। उन्होंने तो देश हित में सवाल पूछे और उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गयी। उन्हें बोलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस इससे भयभीत होने वाली नहीं है। गांधी के खिलाफ हुयी कार्रवाई के खिलाफ पूरे देश में पार्टी प्रदर्शन कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी ने यही तो पूछा है कि देश के उद्योगपति अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए कैसे आ गए।

उन्होंने कहा कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर्स में काफी गिरावट आयी और निवेशकों की बड़ी धनराशि डूब गयी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अडानी मामले की जांच के लिए जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) के गठन की मांग कर रही है, इसे क्यों नहीं माना जा रहा है। सिंह ने कहा कि देश में पहले भी विपक्ष की मांग पर जेपीसी का गठन हुआ है। बोफोर्स मामले में भी इस तरह की समिति गठित की गयी थी।

उन्होंने कहा कि सरकार को जेपीसी के गठन की बात मानना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उसकी नीतियों के कारण जनता परेशान है। सिंह ने सागर जिले की बिजली बिल वसूली संबंधी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार एक हजार रुपए महिलाओं को देने का ढिंढोरा पीट रही है और बिजली बिल वसूली के लिए महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है, इससे साफ हो गया।

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री कमलनाथ बनेंगे। सिंह कल रात ट्रेन से यहां पहुंचे थे और आज उन्होंने यहां पार्टी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। रविवार की रात को वे यहां से दिल्ली रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...