रविवार, 26 मार्च 2023

28 मार्च की रात को 5 ग्रह 'आकाश' में दिखेंगे: नासा 

28 मार्च की रात को 5 ग्रह 'आकाश' में दिखेंगे: नासा 

अखिलेश पांडेय 

वाशिंगटन डीसी। नासा के वैज्ञानिक बिल कुक ने बताया है, कि 28 मार्च की रात को 5 ग्रह आकाश में 50 डिग्री की रेखा में दिखेंगे। चांद के पास बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस दिखेंगे और बुध व यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की ज़रूरत होगी। संयोजन 28 मार्च से पहले और बाद के दिनों में भी दिखेगा।

इस महीने के आखिर में अंतरिक्ष में एक अनोखी घटना होने वाली है। इस घटना को पृथ्वी से आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल, 28 मार्च को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में एकत्रित होंगे। इस दौरान इन सौर मंडल के इन पांचों ग्रहों को पृथ्वी से नंगी आंखों से देखा जा सकता है। यूनीलाड की रिपोर्ट के अनुसार, बुध क्षितिज से -1.3 मैग्नीट्यूड, बृहस्पति को -2.1 मैग्नीट्यूड पर देखा जा सकता है। अगर इस नजारे को साफ देखना हो तो खगोलविज्ञानी दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घटना सूर्यास्त के तुरंत बाद काफी साफ नजर आएगी।

कैसे देख सकते हैं ग्रहों का मेला ?
एजुकेशनल एस्ट्रोनॉमी ऐप स्टार वॉक के अनुसार, क्षितिज से ठोड़ा सा ऊपर जाने पर मेष राशि के साथ-साथ -4.0 के मैग्नीट्यूड पर शुक्र ग्रह को देखा जा सकता है। हालांकि, यूरेनस को देखना आसान नहीं होगा। इस ग्रह की हल्की झलक क्षितिज से 5.8 मैग्नीट्यूड पर देखी जा सकती है। इस घटना को काफी दुर्लभ बताया जा रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया में इस घटना को देखने को लेकर उत्साह बना हुआ है। कई खगोलप्रेमियों ने विशेष आयोजन करने का भी ऐलान किया है, जिसमें आम लोगों को इस घटना का लाइव टेलिकॉस्ट किया जाएगा।

नासा करेगा लाइव टेलीकॉस्ट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस घटना पर नजर बनाए हुए है। नासा के एक अधिकारी ने बताया है कि इस घटना का लाइव टेलिकॉस्ट किया जाएगा। इसे नासा के जिससे आम लोगों के बीच अंतरिक्ष को लेकर रुचि बढ़ सके। नासा ने बताया है कि घटना के समय ये सभी ग्रह एक सीध में नहीं होंगे, लेकिन इनका नजदीक होना अत्यंत दुर्लभ है। इससे पहले तीन और चार ग्रहों को एक पास देखा जा चुका है। नासा के अनुसार, जो लोग 28 मार्च को इस घटना को देखने से चूक जाएंगे, वे बाद में टेलिस्कोप का उपयोग कर देख सकते हैं। हालांकि, उसके लिए आपको विशेषज्ञता की जरूरत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...