बुधवार, 28 दिसंबर 2022

हवाईअड्डे पर उतरे 2 यात्री 'कोरोना' पॉजिटिव मिलें 

हवाईअड्डे पर उतरे 2 यात्री 'कोरोना' पॉजिटिव मिलें 

इकबाल अंसारी 

चेन्नई। चीन से कोलंबो के रास्ते तमिलनाडु के मदुरै अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मां और उनकी छह साल की बेटी के कल शाम आगमन पर दोनों का कोविड परीक्षण किया गया था। जिसके बाद वे विरुधनगर जिले में अपने घर चले गए थे। जिला अधिकारी मेघनाथ रेड्डी के अनुसार, परीक्षण जांच में मां बेटी के पॉजिटिव पाये जाने का पता चला है। दोनों अपने घर में आईसोलेशन में है।

उन्होंने बताया कि दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनके नमूने आगे के परीक्षणों के लिए यहां राज्य स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये हैं‌। ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे नए बीएफ-7 संस्करण से संक्रमित है। इस संस्करण के कारण कुछ देशों में मामलों का प्रसार हुआ है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है कि उनसे कोई और भी संक्रमित तो नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...