सोमवार, 14 नवंबर 2022

प्रदेश में बढ़ा साइबर अपराध, योगी सरकार को घेरा

प्रदेश में बढ़ा साइबर अपराध, योगी सरकार को घेरा

संदीप मिश्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर योगी सरकार को घेरा है। पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर से पोस्ट कर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों द्वारा लोगों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही संरक्षित अपराधियों को लेकर भी तंज कसा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट के साथ एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को पोस्ट करते हुए कहा कि ‘साइबर ठगों के आगे प्रदेश की सरकार लाचार है। राजधानी लखनऊ में हर माह सैकड़ों लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं और हुक्मरान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।’ सपा ने भाजपा सरकार से साइबर ठगों पर कार्रवाई की बात को तंज भरे अंदाज में कहा है कि ‘इनके खिलाफ़ सख्त एक्शन कब लेगी सरकार?’

सपा ने अपने दूसरे ट्वीट में प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों की घटनाओं का हवाला दिया है। कहा है कि ‘प्रदेश में संरक्षित अपराधियों से बहन, बेटियां और महिलाएं क्षत-विक्षत हो रही हैं!’ इसमें प्रदेश के कई जनपदों में महिलाओं के साथ लूट, हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं से जुड़े समाचारों में प्रकाशित खबरों को पोस्ट के साथ दर्शाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...