सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

सेहत: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है 'करी पत्ता'

सेहत: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है 'करी पत्ता'

सरस्वती उपाध्याय 

आज के दौर में कई लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए तरह-तरह के तेल और कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, आपके किचिन में मौजूद एक ऐसी चीज जो आपकी सब्जी का टेस्ट बढ़ाती है। वो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। आप सभी ने करी पत्ते को तो देखा ही होगा। करी पत्ता एक ऐसा मसाला है, जो आपकी सब्जी को टेस्टी और सुगंधित बनाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ता न केवल सब्जी को टेस्टी बनाने में काम आता है, बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

दरअसल, करी पत्ता में प्रचुर मात्रा एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके साथ ही करी पत्ता विटामिन बी से भी भरपूर होते हैं, जो बालों के रोम छिद्रों में मेलेनिन उत्पादन का काम करता है। इससे बाल काले होते हैं और सफेद बालों की समस्या दूर होती है। आज हम आपको करी पत्ते से बालों और मिलने वाले फायदे और करी पत्ता हेयर मास्क बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।

बालों को करी पत्ते के फायदे...

बता दें करी पत्ता बालों को सफेद होने से भी बचाता है। दरअसल, करी पत्ता मेलेनिन उत्पादन का काम करता है। मेलेनिन की कमी से ही बाल सफेद होते हैं। ऐसे में करी पत्ता से बने हेयर मास्क को बालों पर लगाने से बालों के सफेद होने की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही बाल मुलायम और स्वस्थ भी बनते हैं।

करी पत्ता हेयर मास्क बनाने का तरीका...

सबसे पहले गैस पर एक पैन में, दो बड़े चम्मच नारियल तेल गरम करें। अब इसमें 10-12 करी पत्ते डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। अब 20 मिनट तक इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें और लीजिए तैयार है, आपका करी पत्ता हेयर मास्क।

करी पत्ता हेयर मास्क लगाने का तरीका...

सबसे पहले बालों पर करी पत्ता मास्क लगाने के लिए इसे दोनों हाथों से पूरे बालों पर लगाएं। पहले इस मास्क से बालों की जड़ों की मसाज करें और और फिर पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं। करीब एक घंटे बाद अब बालों को अच्छे से धो लें। आप देखेंगे कि आपके बाल बहुत मुलायम और चमकदार बन गए हैं। बता दें आप करी पत्ता और दही का भी हेयर मास्क बना सकते हैं। इस मास्क से डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए एक बाउल दही में 3-4 करी पत्ते तब तक मिलाएं, जब तक कि ये एक पेस्ट न बन जाए। फिर बालों पर अच्छे से लगाएं। इससे आपके बालों को बहुत फायदा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...