सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

'राष्ट्रपति' मुर्मू ने गांधी आश्रम में चरखा चलाया

'राष्ट्रपति' मुर्मू ने गांधी आश्रम में चरखा चलाया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस भी बीजेपी को सत्ता से हटाने में जुटी हुई है। इन दोनों दलों के बीच अरविंद केजरीवाल इस बार तीसरे खिलाड़ी के तौर पर मैदान में हैं। बीजेपी भी विजयी परचम लहराने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार यानी आज से गुजरात का दो-दिवसीय दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद के गांधी आश्रम में चरखा चलाया। वह गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है।

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी। बयान के अनुसार, मुर्मू चार अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप मंच हरस्टार्ट का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...