शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

भूपेंद्र से मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं: मावी 

भूपेंद्र से मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं: मावी 


ईश्वर मावी ने दी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

चौधरी भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी भाजपा: अंशु सूरज मावी

ईश्वर मावी 

नई दिल्ली/लखनऊ। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ दिल्ली पहुंच कर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय चौधरी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि चौधरी भूपेंद्र सिंह जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है भाजपा का आम कार्यकर्ता भी अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है।

जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी, जितेंद्र भाटी, गौरव धामा, नितिन शर्मा, आकाश मुखिया, रवि कुमार व धर्मेंद्र सभासद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...