मंगलवार, 17 मई 2022

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का निधन हुआ

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का निधन हुआ  

इकबाल अंसारी/कविता गर्ग         
बेंगलुरु/मुंबई। कन्नड़ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। 21 वर्षीय फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है‌। चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं। रिपोर्ट्स की मानें तो चेतना बीते दिन ही वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी। सर्जरी में हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं। लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई‌।

सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। चेतना की बात करें तो वो कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई। चेतना को सीरियल गीथा और डोरेसनी में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है। चेतना के अचानक, यूं इस दुनिया से रुख्सत होने पर उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...