रविवार, 3 अप्रैल 2022

लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार टूटा, प्रतिबंध

लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार टूटा, प्रतिबंध 

पंकज कपूर                
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार रविवार को अचानक टूट गया। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।
रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 
जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर काम कर रही हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब हजारों किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।
गौरतलब है कि लक्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...