रविवार, 27 मार्च 2022

बिहार: सीएम नीतीश पर बनाईं जाएगी फिल्म

बिहार: सीएम नीतीश पर बनाईं जाएगी फिल्म   

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरह अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी फिल्म बनाई जा रही है। केशव मूवीज इंटरटेनमेंट सीएम नीतीश कुमार पर फिल्म सुशासन ‘द बिगनिंग ऑफ न्यू इरा’ बनाएगा। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अमित विक्रम ने छोटी सरैयागंज स्थित कमलू बाबू के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
फिल्म के निर्देशक अमित विक्रम ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बिहार में 1990 से 2005 तक हुए राजनीतिक घटनाक्रम को दिखाया जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी एक फिल्म बन रही है, जो जल्द ही आपको देखने को मिलेगी। यह फिल्म भोजपुरी में बन रही है जिसका नाम लालटेन रखा गया है।
राजद सुप्रीमो के छात्र राजनीति वाले जीवन से लेकर आगे मुख्यमंत्री व मंत्री बनने तक के सफर को इस फिल्म में दिखाया गया है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी का किरदार भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। लालू यादव के संघर्ष भरे जीवन में उनका साथ और भूमिका को भी फिल्माया गया है।
भोजपुरी फिल्म लालटेन में अभिनेता यश कुमार ने लालू यादव का किरदार निभाया है। राबड़ी देवी की भूमिका में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आएंगी। नेताओं के जीवन पर बनने वाले फिल्म का इंतजार दर्शकों को भी बेसब्री से है। अब लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर बनने वाली फिल्म की भी चर्चा जोरों पर है।
राबड़ी देवी पर एक फिल्म हाल में विवादों में भी रही थी। महारानी फिल्म को लेकर राबड़ी देवी के समर्थकों ने नाराजगी भी जताई थी। वहीं सीवान के बाहुबली सांसद रहे शहाबुद्दीन पर भी बनी फिल्म चर्चे में है। यह बनने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...