शनिवार, 1 जनवरी 2022

अभिनेत्री श्वेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की

अभिनेत्री श्वेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की

कविता गर्ग      मुबंई। श्वेता तिवारी टीवी की वह एक्ट्रेस हैं, जो अपनी अदाकारी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं के साथ सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। साल 2021 के आखिरी दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 8 ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसको देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं के दिखाया, जिसको देखने के बाद फैंस उनके हुस्न के दीवाने एक बार फिर हो रहे हैं।

श्वेता ने हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वह एक ऑफ शोल्डर स्टाइलिश गाउन में स्टनिंग नजर आ रही हैं। ऑफ शोल्डर स्टाइल में वह अपना परफेक्ट फिगर को दिखा रही हैं। श्वेता इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘साल का आखिरी पोस्ट’।

एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

कविता गर्ग        मुबंई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा शनिवार को किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के चलते मोनालिसा चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति विक्रांत सिंह के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं।

वीडियो में मोनालिसा अक्षय कुमार और कटरीना की सुपरहिट फिल्म 'वैल्कम' के 'ऊंचा लंबा कद' गाने पर डांस कर रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और हॉट शॉर्ट पैंट पहन रखा है। वहीं, उनके पति ने भी ब्लू मैचिंग शर्ट पहन रखी है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत ट्विनिंग में डांस कर रहे हैं। मोनालिसा का यह वायरल वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक ही दिन में इस वीडियो पर अबतक 17.2 हज़ार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 250 के करीब लोगों ने कोमेंट्स किए हैं। मोनालिसा के वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा। क्या बात है क्या एक्स्प्रेशन हैं। एक अन्य फैन ने लिखा। आप बहुत खूबसूरत हैं। बता दें इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग ही पहचान बनाई है। वह 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। फैंस को मोनालिसा के नए वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...