रविवार, 9 जनवरी 2022

अभिनेत्री दिशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया

अभिनेत्री दिशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया   
कविता गर्ग            मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एंड सिज्जलिंग डीवाज में से एक दिशा पाटनी अपने फैंस को चौंकाने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस की धड़कने बढ़ाने का काम कर जाती हैं, इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने अपनी डेडली गॉर्जियस पिक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो साझा की है, जिसमें वे टू-पीस में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में दिशा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हालांकि यह तस्वीर पीछे से ली गई है, इसके बावजूद उनकी फोटो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। दिशा ने फोटो को शेयर करते हुए बीच साइड वाला इमोजी डाला है। 
दिशा की इस फोटो पर लोग तो कमेंट कर ही रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टाइगर श्रॉफ का कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है। टाइगर श्रॉफ ने इस फोटो पर तीन फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।  टाइगर के इस कमेंट पर लोगों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने टाइगर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, "भाई आपसे रहा नहीं जाता अब। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, "आपने ही तो खींची है दिशा की फोटो।  इस तरह के ढेरों कमेंट्स दिशा की इस तस्वीर पर आए हैं। गौरतलब है कि दिशा और टाइगर काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरती है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नया पोस्ट किया: मुंबई
कविता गर्ग     
मुुुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए सब कुछ पहले की तरह नहीं रह गया है। सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसने के बाद से एक्ट्रेस के जीवन में कई सारे बदलाव आए हैं। उन्होंने अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत की है। इसमें उन्हें फैंस का सपोर्ट भी मिल रहा है। रिया चक्रवर्ती अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अपनी अलग ही दुनिया में मशगूल रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वे फैंस संग जुड़ी भी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सभी लड़कियों को एक खास संदेश दिया है। एक में उन्होंने लड़कियों के नाम एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि- सभी लड़कियों को मैं एक जेंटल रिमाइंडर देने जा रही हूं। आप जैसी हैं बहुत खूबसूरत हैं। आप इंस्टा ब्यूटी और फिल्टर्स के मायाजाल में मत फंसना। मुझे पता है कि आप अपने बारे में क्या सोचती हैं मगर आपको अपने बारे में अच्छा मेहसूस करना है। ढेर सारा प्यार और रोशनी। 
इसके अलावा रिया ने अपनी खुद की एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें वे पर्दे के उस पार बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अकेले में सुकून के पल ब‍िताती नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने साल 2022 की शुरुआत काफी पॉजिटिव नोट पर की है। उन्होंने सभी फैंस को नए साल की बधाई भी दी और अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही खुद की हौसलाफजाई की थी और एक सेल्फ लव नोट लिखा था। 2020 और 2021 उतना अच्छा नहीं रहा। सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसने के बाद कुछ समय के लिए एक्ट्रेस को जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब एक्ट्रेस पूरी तरह से बदली नजर आ रही हैं। वे धार्मिक किताबों में गुम रहती हैं और पॉजिटिविटी से हमेशा घिरे रहना पसंद करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...