रविवार, 9 जनवरी 2022

एक जिंदा पेंगोलिन के साथ आरोपी अरेस्ट किया

एक जिंदा पेगोलिन के साथ आरोपी अरेस्ट किया
पंकज कपूर     
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर एसओजी और तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की संयुक्त कार्रवाई में एक जिंदा पेगोलिन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में बढ़ते वन्य जीव जंतु की अवैध तस्करी की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग की संयुक्त कार्यवाही में रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत महतोश मोड से एक वन्यजीव तस्कर को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। 
पकड़े गए तस्कर की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी सिलबाती थाना नानकमत्ता 30 वर्ष जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से एक पैंगोलिन जिसका वजन करीब 34 किलोग्राम था को बरामद किया। जिसके बाद संयुक्त टीम ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पीपल पड़ाव रेंज के रुद्रपुर में वन जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
संयुक्त टीम ने पकड़े गए वन्यजीव तस्कर से उसके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई है बताया जाता है कि दुर्लभ वन्य जीव शेड्यूल वन यानी टाइगर के समकक्ष दुर्लभ प्राणी की श्रेणी में आता है जिसके लिए वन विभाग संरक्षण के प्रति कार्य कर रहा है। लेकिन तस्करों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से वन्य जीव जंतु प्रेमी में निराशा है। वन विभाग एवं एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई पर वन्यजीव प्रेमियों ने आभार व्यक्त किया है।
वन्यजीव तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ,उपनिरीक्षक के जी मठपाल, कांस्टेबल किशोर कुमार ,गोविंद सिंह बिष्ट ,गुणवंत सिंह ,चंद्रशेखर नवीन कुमार ,महेंद्र गिरी तथा सुरेंद्र कंडवाल जबकि तराई केंद्रीय वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव रूपनारायण गौतम ,वन दरोगा कैलाश तिवारी ,एसओजी तराई केंद्रीय संदीप सोटा ,वीरेंद्र परिहार , सुरेंद्र सिंह तथा राहुल कंनवाल आदि थे।

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, पति ने खुदखुशी की
मनोज सिंह ठाकुर            बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के कुंभखेत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चरित्र शंका को लेकर दो पुत्रियों के सामने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने कीटनाशक खाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पाटी के थाना प्रभारी आरके लोवंशी ने बताया कि 45 वर्षीय भोपा ने उसकी पत्नि बिसना बाई (40) की शुक्रवार सुबह कुल्हाड़ी के करीब 15 वार कर हत्या कर दी। बाद में उसने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात ग्रामीणों की सूचना पर आरंभ की गयी विवेचना में पाया गया कि दम्पती की तीन बेटियां और एक शादीशुदा बेटा था। भोपा द्वारा चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर मारपीट करने के चलते बिसना बाई कई बार अपने ससुराल गन्धावल चली जाती थी। 
दरवाजा तोड़ की पत्नी की हत्या पुत्र और पुत्र वधू के बाहर जाने पर बहुत दिनों के बाद भोपा 6 जनवरी को उसे लेकर वापस आया था। शुक्रवार तड़के फिर से विवाद होने पर वह बिसना बाई को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेने गया। संभावित घटना को भांप कर बिसना बाई ने इस दौरान वहां उपस्थित अपनी 15 वर्षीय और 4 वर्षीय दो पुत्रियों को कमरे के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। भोपा दरवाजा तोड़कर घुसा और कुल्हाड़ी के करीब 15 वार कर बिसना की हत्या कर दी। 
भाई और बेटियों को भी मारने की कोशिश की इसके बाद भोपा अपनी बड़ी लड़की टेमरी बाई को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह वह छोटी बहन को लेकर पड़ोस में ताऊ के घर पहुंचने में सफल हो गई। भोपा उसके पीछे दौड़ा और उसके बाद उसने अपने बड़े भाई को भी मारने की कोशिश की ,जो सपरिवार जंगलों में भाग गया। इसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर के बाद जब भोपा के भाई ग्रामीणों के साथ घर पहुंचे तो दोनों के शव मिलने पर पुलिस को जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...