शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

शामली: जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कांंग्रेस का हाथ थामा

भानु प्रताप उपाध्याय      
शामली। कांंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव से प्रभावित होकर रोजाना पार्टी में नये लोग जुडते जा रहे हैं। इसी क्रम मे शुक्रवार को पार्टी के केम्प कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा छोड़ कर कई यूवाओं ने जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व मे कांंग्रेस का हाथ थाम लिया।
शामली जिला कांंग्रेस कमेटी की बैठक में  जनपद के काँधला ब्लाँक के गंगेरू निवासी आदिल व समीर ने साथियों सहित भाजपा को छोड़ काँग्रेस मे आस्था जताते हुए कांंग्रेस पार्टी मे शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर धर्मवाद की राजनीति करने  का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी मे रहना हमारी बडी भूल थी जहां पर लगातार त्रुष्टिकरण का शिकार होते रहे हैं। भाजपा मे हमेशा पद-प्रतिष्ठा की अवहेलना पमान सहना पड़ा। देश मे विकास व सुख-शांति कांग्रेस ही स्थापित कर सकती हैं। काँग्रस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती हैं। कांग्रेस मे जाति धर्म नही देखे जाते।काँग्रस ने हमेशा किसान मजदूर व व्यापारी वर्ग सबके हितों के लिए प्रयास किया है। देश की सबसे बड़ी पार्टी काँग्रेस ही है।
हमने बडे-बुजुर्गों से सुना था कि जब देश आजाद हुआ तब देश में सुई तक नही बनती थी। काँग्रेस ने देश को आशियानों से लेकर जहाज तक बनाकर दिये। सिर के ऊपर छत और तन ढकने के लिए कपडा हमारे काँग्रेसी नेताओं की देन है। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान देश कंगाल हो चुका था। पूर्व में रही काँग्रेसी सरकारों ने मेहनत से देश को हमेशा आगे बढाने का काम किया है। मौजूदा सरकार से देश का हर नागरिक परेशान है। देश में हवाओं ने अपनी दिशा बदल ली हैं। क्योंकि आने  वाला समय कांंग्रेस का ही है। सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वें अपनी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी जी के लिए जी-जान से मेहनत करें ताकि आगमी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में काँग्रेस पार्टी मजबूत होकर सरकार बनाने का काम कर सके। काँग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि लखीमपुर प्रकरण मे काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार सरकार की मन्सा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। जिनके परिवार ने देश की उन्नति के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी हो उनको अपने जीवन की कोई फिक्र नही है। अपनो को खो देने का दर्द आदरणीय राहुल और प्रियंका गांधी जी  अच्छे से समझते हैं। जिन्होने सत्ता के लालच मे परिवार ही छोड़ दिया हो वो इस नरसंहार से क्या पिघलेंगे। पार्टी मे शामिल हुए नेताओं को जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष ,यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा),
प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, श्यामलाल शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, शैखरपाल पिछड़ा वर्ग  प्रदेश महासचिव, धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव शोशल मिडिया, राहुल शमाॅ जिला सचिव, प्रद्युम्न तोमर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, रामशरन नामदेव वरिष्ठ नेता, राकेश भारद्वाज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सजीव शमाॅ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...