शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

स्मेफी द्वारा सीजी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया

दुष्यंत टीकम        
अकलतरा। स्टील, मेटल व इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (स्मेफी) द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विश्वनाथ प्रसाद साहू, प्रदेश सचिव के पद पर बलराम गोस्वामी सह सचिव शेरसिंह राय, कोषाध्यक्ष लोभन साहू को बनाया गया।
स्मेफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच एस मिश्रा दो दिवसीय प्रवास पर अकलतरा आये हुए थे। इस दौरान 16 सितम्बर 2021 को श्रमिको की उपस्थिति में कार्यकारणी का गठन किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों के गठन के बाद कार्यालय सचिव मुकेश दुबे ,कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रामनाथ केवट, रामानंद साहू, गजेंद्र पुरी गोस्वामी, मूलचंद नोरगे, अविनाश महिपाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
एच एस मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि केएसके महानदी पावर कम्पनी के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष कर मजदूर नेताओं ने भूविस्थापितो को नियमितीकरण, ग्रुप इंश्यूरेंस इंक्रीमेंट आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए इनके श्रमिको के हितों के प्रति समर्पण और निष्ठा को देखते स्मेफी के प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। मैं आशा करता हूँ नियुक्ति के पश्चात सभी पदाधिकारी श्रमिक हित में कार्य करेंगे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। कार्यक्रम में प्रदेश के श्रमिक नेता टीकाराम साहू, एच एन भारती, राजकुमार सिंह, हेमंत कुमार भी शामिल हुए थे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच एस मिश्रा ने केंद्र सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला करते हुए आह्वान किया. आगामी 27 सितम्बर के भारत बन्द का हम पूर्ण रूप से समर्थन करते है। सभी कारखानों में बन्द का आह्वान करते है। उक्त कानून मजदूर किसानों का अस्तित्व ही समाप्त कर देगा। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के वजह से उद्योगपतियों को मनमानी करने की छूट मिल जाएगी। जिसका सभी पुरजोर विरोध करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...