गुरुवार, 23 सितंबर 2021

प्रेम कहानी के स्पेशल गाने की शूटिंग करेंगे रणवीर

कविता गर्ग            
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ठ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक स्पेशल गाने की शूटिंग रूस में करेंगे। 
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर और आलिया की जोड़ी इस फिल्म के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के लिए जल्द ही रूस के मॉस्को रवाना होंगे। इस गाने को रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करने वाले हैं। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी लीड रोल में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...