गुरुवार, 23 सितंबर 2021

समुद्र तट ने ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण-पत्र हासिल किया

निकोबार। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के स्वराज दीप द्वीप में राधानगर समुद्र तट ने 2021-22 के लिए ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। राधानगर समुद्र तट दक्षिण अंडमान जिले में है और यह घरेलू तथा विदेशी दोनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ‘ब्लू फ्लैग’ डेनमार्क स्थित ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (एफईई) द्वारा दिया जाने वाला वैश्विक मान्यता प्राप्त पर्यावरणीय प्रमाण पत्र है जो पर्यावरण शिक्षा एवं सूचना, नहाने के पानी की गुणवत्ता, पर्यावरणीय प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्र तटों पर सुरक्षा एवं सेवाओं के चार प्रमुख पहलुओं के तहत 33 सख्त मानदंडों के आधार पर दिया जाता है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दक्षिण अंडमान के उपायुक्त ने इस अहम उपलब्धि पर राधानगर समुद्र तट की प्रबंधन समिति के पूरे दल की प्रशंसा की। उपायुक्त ने समुद्र तट प्रबंधन समिति को ब्लू फ्लैग कार्यक्रम के तहत दी गयी सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि पर्यटकों द्वारा इस समुद्र तट की सुंदरता बनाए रखी जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...