शुक्रवार, 12 मार्च 2021

बीजेपी से राजनीतिक गठबंधन वैचारिक नहीं: सीएम

चैन्नई। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 साउथ के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में पहला सेशन ही राजनीति और चुनावों की चर्चा के साथ शुरू हुआ। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी मौजूद थे। उन्होंने द स्टेट ऑफ द स्टेट: चीफ मिनिस्ट्रियल विजन, तमिलनाडु इन नेक्स्ट फाइव ईयर्स में अपने राज्या की वर्तमान स्थिति बताई। होने वाले चुनाव को लेकर अपना पक्ष रखा। जयललिता के निधन के बाद आपने एआईडीएमके पार्टी को कैसे संभाला। ऐसा लग रहा था कि पार्टी टूट जाएगी। उसके पीछे क्या मैजिक फॉर्मूला था। इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा, कि अम्मा की सरकार का गर्वनेंस पूरे राज्य के लोगों के लिए था। उनके लिए अम्मा ने बहुत काम किया था। इसलिए मुझे उनका और भगवान का आशीष मिला, लोगों का प्यार मिला। अगले चुनावों में पार्टी क्या वापस आएगी ? क्या आप वापस जीतेंगे ? क्या आप चुनाव में फिर से पुराना प्रदर्शन कर पाएंगे ? इस पर सीएम पलानीस्वामी ने कहा, कि सरकार ने पानी का प्रबंधन बेहतरीन तरीके से किया है।एंटी-इनकंबेसी लागू नहीं है। मैं जहां भी जाता हूं वहां लोग हजारों की संख्या में जुटते हैं। वो मुस्कुराते हैं, ये बताता है कि वो लोग बेहद खुश हैं। लोगों को बेहतरीन ढांचागत विकास चाहिए। पीने के लिए पानी और नौकरी चाहिए। हमारी सरकार उन्हें ये सब दे रही है। तमिलनाडु में हायर एजुकेशन का सबसे उच्च स्तर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...