शुक्रवार, 12 मार्च 2021

प्रयागराज: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। शंकरगढ़ थानान्तर्गत चौकी नाराबारी क्षेत्र से ट्रक से दाल से भरी बोरियों को चोरी करने वाले शातिर चोर को चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर चोरी की दाल बरामद करने के बाद विधिक कार्यवाही की। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज के निर्देश पर चोरी लूट करने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नारीबारी मनीष कुमार त्रिपाठी, आज शुक्रवार को अभय पुर में टावर के पास से शातिर चोर गोलू जयसवाल पुत्र भाई लाल निवासी गौहनिया चौराहा घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है, कि गुरवार को छत्तीसगढ़ बिलासपुर मधुनंदन्न हॉउस न016 निवासी विजय मिश्र द्वारा थाना शंकरगढ़ पर तहरीर दी गयी। उसके ट्रक में लदे दाल अज्ञात चोरों ने नारीबारी में अज्ञात चोरों ने चोरी कर उठा ले गए। तहरीर सुचना पर थाना पर दर्ज मुकदमे के बाद चौकी प्रभारी नारीबारी गंभीरता से छान बीन करते हुए आज शुक्रवार को  आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके निशान देहि पर पतई में छुपा कर रखे 80 बोरी दाल भी बरामद कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...