बुधवार, 3 मार्च 2021

गाजियाबाद: 5 घंटों की छूट, एनएच-9 हुआ सील

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। यूपी गेट पर मंगलवार सुबह करीब आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ की दिल्ली से आने वाली एक लेन खुली रही। इससे वाहन चालकों को राहत मिली। बाद में उसे बंद कर दिया गया। खोड़ा पुश्ता रोड पर वाहनों का दबाव होने के कारण जाम लग रहा है। राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस कारण 26 जनवरी से संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आवाजाही नहीं हो रही है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एनएच-नौ की दिल्ली से आने वाली एक लेन को दिल्ली पुलिस ने एंबुलेंस के लिए खोल दिया। उसमें से कार व मोटरसाइकिल सवार भी गुजरे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोबारा उसे बंद कर दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक लेन खुली रहने पर वाहन चालकों को लाभ मिला। उन्हें गाजीपुर मंडी, खोड़ा पुश्ता व अन्य रास्तों से चक्कर नहीं काटना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...