गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हुए

अकांशु उपाध्याय 
 नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए। वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 107 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,04,80,455 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...