शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर

हिसार में दर्दनाक हादसा, किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर

हिसार। हिसार में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के सामने युवा किसानों से भरी ट्रैकटर ट्रॉली में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 26 वर्षीय एक युवा किसान की मौत हो गई। जबकि 8 अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
सदर थाना पुलिस से जांच कर्ता हेड कांस्टेबल सूरजमल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के करीब पंजाब के विभिन्न एरिया के युवा किसानों को लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के सामने तेज गति से एक कैंटर आया और उसने पीछे से टैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी जाेरदार थी कि इससे ट्रैक्टर टॉली पलट गई। जिसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए युवक की पहचान पंजाब के अबोहर जिला के बिशनपुरा गांव निवासी करण सिंह के रूप में हुई है। मृतक व घायलों के बारे में उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...