रविवार, 10 जनवरी 2021

बीजेपी विधायक ने लगाया 'फ्लू' फैलाने का आरोप

राजस्थान बीजेपी विधायक ने अन्नदाताओं पर लगाया बर्ड फ्लू फैलाने का आरोप,कहा-मांस और बिरयानी खाकर बीमारी फैलाने का ‘‘षड्यंत्र’’रच रहे किसान

जयपुर। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे है। और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का विवादित ब्यान सामने आया है। जिसमे उन्होंने किसानों पर बर्ड फ्लू फ़ैलाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने शनिवार को अन्नदाताओं पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि देश को नष्ट करने की इच्छा रखने वाले उग्रवादी और लुटेरे कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों में संभवत शामिल हो गए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है। वे स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा अन्य विलासिताओं का आनंद ले रहे हैं। और पिकनिक मना रहे हैं। उन्होंने यहां जारी एक वीडियो में बयान दिया कि प्रदर्शनकारी किसान प्रदर्शन स्थल पर मुर्गे-मुर्गियों का मांस और बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने का षड्यंत्र’’ रच रहे हैं।
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा विधायक के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक टिप्पणी बताया और कहा कि यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...