रविवार, 10 जनवरी 2021

पंजाब के 1 किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की

किसान आन्दोलन: अन्नदाताओं का प्रदर्शन जारी…सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की,कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे है। और अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है। तो कई किसानों ने प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या भी कर ली है। वहीँ एक बड़ी खबर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से आ रही है। जहाँ पंजाब के रहने वाले अमरिंदर सिंह ने जहर खा लिया। इलाज के लिए उन्हें सोनीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सिंघु बॉर्डर पर 40 साल के एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पंजाब के रहने वाले अमरिंदर सिंह ने जहर खा लिया। इलाज के लिए उन्हें सोनीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पिछले करीब डेढ़ महीने से जारी इस आंदोलन के दौरान अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है। कुछ किसानों की ठंड के कारण मौत हुई तो कुछ ने खुदकुशी कर ली. 3 जनवरी को टिकरी और कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे दो किसानों की मौत हो गई थी। पहली मौत टिकरी बॉर्डर पर हुई। यहां मृतक किसान की पहचान जुगबीर सिंह के रूप में हुई। जबकि दूसरे किसान की मौत कुंडली बॉर्डर पर हुई। इनकी पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई।
किसानों की मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा भी था। प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन के दौरान किसानों की लगातार हो रही मौत की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने किसानों की मांग स्वीकार न करने पर केंद्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।
प्रियंका गांधी वाड्रा  ने ट्वीट किया था। कि सर्द मौसम में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान भाइयों की मौत की खबरें विचलित करने वाली हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक अभी तक 57 किसानों की जान जा चुकी है। और सैकड़ों बीमार हैं। महीने भर से अपनी जायज मांगों के लिए बैठे किसानों की बातें न मानकर सरकार घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है
अन्नदाता केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार और किसानों के बीच अब तक 8 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन सभी बेनतीजा रही। किसान कानूनों को वापस लेने पर अड़े हैं। तो वहीं सरकार कानूनों में संशोधन की बात कह रही है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...