रविवार, 17 जनवरी 2021

13 साल की नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 13 साल की नाबालिग बच्ची को 9 लोगों ने 3 दिन तक लगातार हवस का शिकार बनाया। बता दें पहले दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे शिकार बनाते रहे।बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया। परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी करते हैं। बच्ची पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है। 9वीं की यह छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी।11जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी।इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले। दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।इसके साथ ही पुलिस ने बताया की रेप के दूसरे दिन 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की। आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया।रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया। वही दोनों आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को लेकर शहर से लगे भरौला-छटन के जंगल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए। रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा। यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदों ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...