गुरुवार, 19 नवंबर 2020

विधवा ने शादी से मना किया, जीभ-नाक काटें

नरेश राघानी


जैसलमेर। यकीन नहीं होता कि हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं। राजस्थान के जैसलमेर में हुई घटना आपके मन में भी कई सवाल खड़े कर देगी। यहां एक विधवा महिला के सुसरालवालों ने उसके साथ हैवानियत की सभी हद पार कर दी है। दरअसल जैसलमेर जिले में एक विधवा महिला के दोबारा शादी से मना करने पर उसके ससुरालजनों उसकी नाक और जीभ काट दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है।


ससुराल पक्ष डाल रहा था एक शख्स से शादी का दवाब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जगीरों की ढाणी का है। यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग एक अन्य शख्‍स से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन जब महिला इस बात को लेकर राजी नहीं हुई, तो बताया जा रहा है कि गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी, लिहाजा उसे इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।
भाई ने दर्ज करवाया मामला , मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इधर इस मामले में पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।                                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...