सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

40 लाख वाहनों का उत्पादन, कीर्तिमान रचा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। टाटा मोटर्स ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। टाटा के अनुसार उसने बीते 30 साल में 40 लाख पैसेंजर वेहिकल्स का उत्पादन किया है। आपको बता दें टाटा ने अपनी पहली गाड़ी का उत्पादन 1991 में किया था जो कि सिएरा एसयूवी थी। इसके बाद टाटा ने इंडिका, सूमो, सफारी और नैनो जैसी लख टकिया कार का निर्माण किया था। इन गाड़ियों की बदौलत ही टाटा ने 10 लाख पैसेंजर वाहनों का उत्पादन का माइलस्टोन 2005-06 में हासिल कर लिया था। इसके बाद कंपनी ने 30 लाख वाहनों के उत्पादन का माइलस्टोन 2015 में छुआ था। इस समय देश के अंदर टाटा के 3 मैनुफैक्चरिंग प्लाट है जो चिखली (पुणे), साणंद (गुजरात) और फिएट के साथ राजनगांव (पुणे) में स्थित हैं। टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स वेहिकल्स बिजनेस यूनिट के प्रेसिडंट शैलेश चंद्रा ने कंपनी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टाटा जैसी उपलब्धि को हासिल करने वाली देश में बहुत कम ही ऑटो इंडस्ट्री है।         


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...