शनिवार, 12 सितंबर 2020

3 बच्चों की मां को लड़कें से हुआ प्यार

यूपी- 3 बच्चो की माँ को यंग लड़के से हुआ प्यार, कहा- शादी करलो वरना दे दूंगी जान।


लखनऊ। 3 बच्चों की विधवा मां को अपने से कम उम्र के आशिक के साथ ऐसी मोहब्बत हुई कि वो उसे पाने के लिए हर हद से गुजर गई।प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला ने जहर तक खा लिया।
पूरा मामला यूपी के गोरखपुर का है।पीपीगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसके पति की तीन साल पहले किसी बीमारी से मौत हो गई है। 35 वर्षीय महिला दो बेटियों और एक बेटे की मां है।बीमारी के दौरान ही तीमारदारी में उसके पति का मैसेरा भाई हॉस्पिटल से लेकर घर तक मौजूद रहता था। इसी दौरान महिला का उससे सम्बंध हो गया। पीपीगंज इलाके के ही एक गांव के रहने वाले पति के मौसेरे भाई की उम्र करीब 18 साल है और मजदूरी करता है।
दोनों अक्सर पति-पत्नी की तरह ही रहते थे।उन्होंने शादी का भी फैसला कर लिया था। दोनों के बीच संबंधों की जानकारी के जब युवक के घरवालों को हुई तो उन्होंने महिला से दूरी बनाने के लिए बेटे पर दबाव डाला।उनका कहना था कि वह तीन बच्चों की मां से बेटे की शादी नहीं करेंगे।
हालांकि महिला का उसके घर आना-जाना जारी रहा। शुक्रवार को वह युवक के घर पहुंची।आरोप है कि उसके मां-बाप के साथ युवक ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद महिला अपनी फरियाद लेकर पीपीगंज थाना पर पहुंच गई।आरोप है कि थाना परिसर में ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह उल्टी करने लगी तब पुलिसवाले उसके पास पहुंचे तो महिला ने कहा कि उसने जहर खा लिया है। उसकी बात सुनकर पीपीगंज पुलिस सकते में आ गई और फौरन महिला को पीपीगंज थाने के एसआई सदानन्द सिन्हा ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...