रविवार, 30 अगस्त 2020

कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है देश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों में अपने दायित्वों का एहसास है। देश में हो रहे हर आयोजन में जिस तरह का संयम और सादगी इस बार देखी जा रही है, वो अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। आइए, हम अपने युवाओं के लिये कुछ नए प्रकार के अच्छी क्वालिटी वाले खिलौने बनाए।


उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कहते थे कि खिलौने ऐसे होने चाहिए, जो बच्चे की क्रिएटिविटी को सामने लाए। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संयम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन, हम सबको मन को छू जाए, वैसा अनुशासन भी है।


उन्होंने कहा कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में, सदियों से थारु आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन या उनके ही शब्दों में कहें तो ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने गांधीनगर की चिल्ड्रेन यूनिवर्सिटी, जो दुनिया में एक अलग तरह का प्रयोग है, भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, इन सभी के साथ मिलकर, हम बच्चों के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर मंथन, चिंतन किया।


बकौल पीएम पर्व और पर्यावरण के बीच अनोखा रिश्ता रहा है। किसानों ने कोरोना की इस कठित घड़ी में अपनी ताकत को साबित किया है। इस बार खेती में काफी बढ़ोतरी हुई है। मैंने देश के किसानों को इसके लिए बधाई देता हूं। कोरोना के कालखंड में देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। अन्नदाता को नमन है, किसान को नमन है। हमारे किसानों ने कोरोना की कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा हुई।


कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio), दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर किया जा रहा है।। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी। मन की बात कार्यक्रम मोबाइल पर सुनने के लिए आप 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...